25/07/2021
*डॉ0 कलाम इंडिया फाउंडेशन और जूनियर हाई स्कूल प्रबंधन वेलफेयर एसोसिएशन ने नई शिक्षा नीति 2020 पर किया वेबिनार*
अंतरराष्ट्रीय संस्था डॉ0 कलाम इंडिया फाउंडेशन और जूनियर हाई स्कूल प्रबंधन वेलफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से नई शिक्षा नीति 2020 पर वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया। डॉ0 कलाम इंडिया फाउंडेशन की स्थापना Skill Sertifika और Champs World School ने संयुक्त रूप से की है। इस फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य कला, संस्कृति, उद्यमिता व नवाचार का शिक्षा के साथ एकाकीकरण है एवं ज़मीनी स्तर पर निस्वार्थ रूप से लोगों की मदद करना इसका लक्ष्य है।
इस वर्चुअल आयोजन में देश विदेश के कई लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री सुधाकर सिंह, प्रेसिडेंट डॉ0 कलाम इंडिया फाउंडेशन ने की। उन्होंने डॉ0 कलाम इंडिया फाउंडेशन के विज़न और मिशन को लोगों के सामने रखा। शिक्षाविद श्रीमती श्वेता सिंह, प्रोग्राम डायरेक्टर, डॉ0 कलाम इंडिया फाउंडेशन, ने वेबिनार का संचालन किया। संस्कृति विश्विद्यालय, मथुरा के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर राणा सिंह ने प्रमुख वक्ता के रूप में शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डालते हुए कई अहम जानकारियाँ दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षण के क्षेत्र में काफी बदलाव होने वाला है। उन्होंने NEP2020 की कई बारीकियाँ बताते हुए शिक्षा माध्यम, शिक्षा शास्त्र आदि में आए परिवर्तनों का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि बीएड का कोर्स 4 साल का हो जाएगा और बच्चों को स्कूल के भारी बोझ से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कई लोगों के सवालों के भी जवाब दिए। इस मौके पर ब्रिगेडियर (डॉ0) सुनील कुमार जी, डॉ0 शेखर कपूर, डायरेक्टर, भारतीय स्किल्स डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी सह स्टेट हेड (राजस्थान), मनीषा भाटी, स्टेट हेड (महाराष्ट्र), डॉ0 हरदीप सिंह, स्टेट हेड, (पंजाब), श्री0 जगत सिंह, प्रेसिडेंट, जूनियर हाई स्कूल प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन, डॉ0 कलाम इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन T.C. Dhoundiyal, बिहार / झारखंड स्टेट हेड सैय्यद दानिश मौजूद थे। देवेंद्र कुमार, जनरल सेक्रेटरी, जूनियर हाई स्कूल प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन) ने वोट ऑफ थैंक्स देते हुए मुख्य वक्ता के अलावा तमाम लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा के हम सब मिलकर श्रेष्ठ भारत बनाने की दिशा में मज़बूती से काम करेंगे। दुबई से मशहूर गायिका सोनिया मजीद ने कार्यक्रम की सराहना की, इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम से मोना शर्मा, इंडोनेशिया से निकेन kenconon ungu, छत्तीसगढ़ से फ़ातिमा सोगरा, हिमालयन गढ़वाल यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड से मशहूर शिक्षाविद सह संगीतकार डॉ0, महेश वाइट, कोलकाता से महुआ चक्रबर्ती मुख्य रूप से शामिल हुई।