21/06/2025
योगस्थल टीम ने Bimbo Company, ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया योग सत्र
ग्रेटर नोएडा, 21 जून 2025 — अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Bimbo Company के प्रांगण में Yogsthal की टीम द्वारा एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का नेतृत्व Yogsthal के फाउंडर सौरभ गुप्ता एवं को-फाउंडर पायल गर्ग ने किया।
योग सत्र में कंपनी के कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके। योगस्थल की टीम ने प्रतिभागियों को जीवनशैली में योग को शामिल करने के महत्व को भी समझाया।
इस अवसर पर करुणा शर्मा, अखिल कौशिक, चेतन सिंह गुसाईं एवं नेहा शर्मा जैसे अनुभवी योग प्रशिक्षकों की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम ने मिलकर सरल, प्रभावी और ऊर्जा से भरपूर अभ्यास कराते हुए सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया।
कार्यक्रम के अंत में कंपनी प्रबंधन ने Yogsthal की टीम को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे सत्रों के आयोजन की इच्छा जताई।