01/03/2022
वीणापणि ज्ञानोदय मॉडल पब्लिक स्कूल के छात्र ग्रुप डी को मिला प्रथम स्थान
लिली फाउंडेशन घाटशिला हब द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम एवं विज्ञान प्रदर्शनी सेमिनार का आयोजित किया गया था जिनमें घाटशिला प्रखंड के 6 स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लिए थे l सभी छात्र-छात्राओं को ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी, और ग्रुप डी में बांट दिया गया था! वीणापणि ज्ञानोदय मॉडल पब्लिक स्कूल के कुल 22 छात्र भाग लिए थे, जिनमें से ग्रुप डी में वीणापणि स्कूल के छात्र प्रशांत साहू एवं उषा रानी महतो प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा वीणापणि स्कूल के सभी छात्र छात्राओं का विज्ञान प्रदर्शनी प्रोजेक्ट को सेलेक्ट कर लिया गया एवं सभी को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया! सभी बच्चे में खुशी का लहर था एवं इस प्रकार की साइंस प्रदर्शनी कार्यक्रम कराने के लिए लिली फाउंडेशन को सभी अभिभावक, बच्चे एवं शिक्षक ने आभार प्रकट किये!
वीणापणि स्कूल को लिली फाउंडेशन घाटशिला हब द्वारा साइंस लैब एवं स्कूल के 7 छात्राओं को प्रति माह छात्रवृत्ति दिया जाता है! सभी छात्र छात्राएं अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय साइंस एवं मैथ के शिक्षक श्री सपन महतो (प्रिंसिपल), शिक्षक शुभाशीष टैगोर एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया!
विद्यालय के प्रिंसिपल श्री सपन महतो ने शिक्षक शुभाशीष टैगोर को "स्पेशल थैंक्स" कहे बच्चों को इस प्रकार की प्रोग्राम में भाग लेना, अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निकालने के लिए मोटिवेशन करना, छात्र छात्राओं को लाना ले जाना एवं उनकी हर छोटी-छोटी समस्या को दूर करना, आदि पर शिक्षक शुभाशीष टैगोर का अहम भूमिका रहा!