Centre of Excellence for Vegetables Indo-Israel

Centre of Excellence for Vegetables Indo-Israel Efficient Hi-tech nursery of vegetables in North India having 3 stars out of 3 stars (NHB Accredited)

The biggest nursery of vegetable in Asia, There is new n new formulas and technique for how to make best production of vegetable at all level & condition. The center also provide the training programmed for farmer, students, professionals of agriculture. and also provide the books of protected cultivation of vegetables, Flower and fruits. The project is an Indo-Israel project.The Afghanistan & I

ndia's Every state's farmers and professional of agriculture department comes here. Now The Center of Excellence for Vegetables Indo-Israel Project is become famous for its work.

सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल में “खुले एवं संरक्षित क्षेत्र में वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन एवं गुणवत्तापूर्ण पौध...
19/08/2026

सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल में “खुले एवं संरक्षित क्षेत्र में वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन एवं गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन”* विषय पर आयोजित द्वितीय पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम, द्वितीय व तीसरे दिनों की झलकियां। *यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी अधिनियम, 2025 एवं हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी नियम, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।*

सब्ज़ी उत्कृष्टता केन्द्र, घरौंडा में राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और गौरव के 80 स्वर्णिम वर्षों का भव्य उत्सव 🇮🇳...
15/08/2026

सब्ज़ी उत्कृष्टता केन्द्र, घरौंडा में राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और गौरव के 80 स्वर्णिम वर्षों का भव्य उत्सव 🇮🇳 हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। डॉ. राकेश कुमार, उपनिदेशक उद्यान, ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया। भारत-इजराइल कृषि परियोजना के अंतर्गत केन्द्र ने किसानों के सशक्तिकरण, नवाचार, सतत बागवानी एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के साथ-साथ बागवानी किसानों की सेवा में सदैव तत्पर रहने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता हैं।

तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा ही भारत की पहचान है। 🇮🇳

जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

एच०टी०आई, उचानी, करनाल द्वारा आयोजित"नर्सरी प्रबंधन" विषय प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों द्वारा श...
14/08/2026

एच०टी०आई, उचानी, करनाल द्वारा आयोजित"नर्सरी प्रबंधन" विषय प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों द्वारा शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से सब्ज़ी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को सब्जी उत्पादन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी के साथ-साथ नर्सरी प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

खुले एवं संरक्षित क्षेत्र में वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन एवं गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन विषय पर आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्ष...
14/08/2026

खुले एवं संरक्षित क्षेत्र में वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन एवं गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन विषय पर आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण जोकि हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी अधिनियम, 2025 एवं हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी नियम, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत भाग लेने वाले प्रतिभागियों को CSTF, लाडवा का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया l

सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल द्वारा *खुले एवं संरक्षित क्षेत्र में वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन एवं गुणवत्तापूर्ण ...
14/08/2026

सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा, करनाल द्वारा *खुले एवं संरक्षित क्षेत्र में वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन एवं गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन* विषय पर आयोजित प्रथम पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी अधिनियम, 2025 एवं हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी नियम, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से नर्सरी संचालकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी अधिनियम, 2025 एवं नियम, 2026 के अंतर्गत नर्सरी स्थापित करने के लिए आवश्यक नियमों, पंजीकरण मानकों, निर्धारित प्रक्रियाओं, प्रशासनिक प्रावधानों तथा आवश्यक दस्तावेजों व निर्धारित फॉर्म की आवश्यकताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही नर्सरी की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान का चयन, गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन तथा मदर ब्लॉक की वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। *प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को CSTF, लाडवा का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया*
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. राकेश कुमार, उप-निदेशक उद्यान, तथा डॉ. हर्षिता सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ की उपस्थिति में खुला प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने नर्सरी पंजीकरण, गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन, तकनीकी मानकों एवं अन्य संबंधित विषयों पर अपने प्रश्न रखे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण नर्सरी प्रबंधन को बढ़ावा देना, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री का उत्पादन सुनिश्चित करना तथा नर्सरी संचालकों एवं उद्यमियों को निर्धारित नियामकीय एवं तकनीकी मानकों के प्रति जागरूक करना रहा।

Educational-cum-exposure visit of a group of 30 students accompained by 02 faculty members from Geeta University, Panipa...
12/08/2026

Educational-cum-exposure visit of a group of 30 students accompained by 02 faculty members from Geeta University, Panipat as part of the Deeksharambh (Induction-cum-foundation course) under the orientation Programme for B.Sc. (Hons.) First Year students at CEV, Gharaunda (Karnal)

सब्जी उत्कृष्टता केंद्र (सीo.ई.वी.) घरौंडा (करनाल) पर महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, उचानी (करनाल) के कुलपति डॉ. ...
05/08/2026

सब्जी उत्कृष्टता केंद्र (सीo.ई.वी.) घरौंडा (करनाल) पर महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, उचानी (करनाल) के कुलपति डॉ. सुरेश मल्होत्रा ने दौरा किया कर यहां चल रही गतिविधियों का जायजा लिया...!!

**Revised Weekly (5 days) training schedule 2026-27**✓Limited seats: 20 participants/training on First-cum-First serve b...
05/08/2026

**Revised Weekly (5 days) training schedule 2026-27**
✓Limited seats: 20 participants/training on First-cum-First serve basis.
✓Online registration is compulsory and can be done from below link:
https://kaushal.hortharyana.gov.in/

भारत–श्रीलंका के बीच उद्यानिकी सहयोग को नई मजबूती! 🇮🇳🤝🇱🇰श्रीलंका के उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री, माननीय श्री सुनील ...
17/07/2026

भारत–श्रीलंका के बीच उद्यानिकी सहयोग को नई मजबूती! 🇮🇳🤝🇱🇰

श्रीलंका के उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री, माननीय श्री सुनील हैंडुनेत्थी ने श्रीलंकाई एवं इज़रायली प्रतिनिधिमंडल के साथ घरौंडा स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स (CEV) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) मॉडल को अपनाने की संभावनाओं का अवलोकन किया।

प्रतिनिधिमंडल को संरक्षित खेती (Protected Cultivation), हाई-टेक नर्सरी प्रबंधन तथा किसानों के क्षमता निर्माण (Farmer Capacity Building) से जुड़ी विभिन्न पहलों की जानकारी दी गई। इस भ्रमण का समन्वय एचटीआई के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र यादव एवं डॉ. राकेश, डीडीएच द्वारा किया गया।

यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा सतत उद्यानिकी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

#भारत_श्रीलंका #उद्यानिकी #संरक्षित_खेती #तकनीकी_हस्तांतरण ृषि #किसान_सशक्तिकरण

An Educational and Technical Exposure-cum-Learning Visit of delegation from **Phedikhola Rural Municipality Syangja, Gan...
17/07/2026

An Educational and Technical Exposure-cum-Learning Visit of delegation from **Phedikhola Rural Municipality Syangja, Gandaki Province, Govt. of Nepal

Address

Centre Of Excellence For Vegetables, National Highway-1, Opp. LIberty Shoes Company, G. T. Road, Gharaunda (Karnal)
Gharaunda
132114

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917404362580

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Centre of Excellence for Vegetables Indo-Israel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Centre of Excellence for Vegetables Indo-Israel:

Shortcuts

Share