24/05/2025
आज दिनांक 24 मई 2025 को विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र चंदन कुमार, जिन्होंने CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की है, अपने गुरु ( Sanjeet Prasad ) का आशीर्वाद लेने विद्यालय आए।
विद्यालय के लिए यह क्षण गर्व से भर देने वाला था — जब एक छात्र सफलता के शिखर पर पहुँचकर अपने पहले गुरु को याद करता है ।
"यहीं से उड़ान भरी थी, और आज उसी धरती को नमन करने आया हूँ।" वापस वही पहुंच कर उन सारे लम्हों को दुबारा याद करना, और आज की स्थिति से उसकी तुलना करना सुखद था ।
विद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा के दौरान उन्हें जो अनुशासन, मूल मूल्य और मार्गदर्शन मिला, वही आज उनके इस मुकाम की नींव बना।
हमारे निदेशक महोदय हमेशा से छात्रों को आत्मनिर्भर बनने, लक्ष्य तय करने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। चंदन जैसे छात्रों की सफलता इसी दृष्टिकोण की जीत है।
चंदन कुमार की सफलता न केवल हमारे लिए एक गौरव का विषय है, बल्कि यह आने वाले छात्रों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी है।
"सच्ची मेहनत, सही मार्गदर्शन और मजबूत नींव—यही सफलता की पहचान है।"
आज गोल्ड स्टार अकादमी, अलीपुर के बच्चे अलग अलग क्षेत्रों में अच्छा मुकाम हासिल करके राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, और विद्यालय परिवार की ओर से देश के लिए यही अर्पण है ।
राष्ट्र, शिक्षा एवं जनसेवा को समर्पित 32 साल ।