28/04/2026
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 26 अप्रैल 2026
एलीट पब्लिक स्कूल, कोठी में 11वां वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
एलीट पब्लिक स्कूल, कोठी में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को 11वां वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी श्री मुखदेव यादव उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के ख्याति प्राप्त समाजसेवी श्री शौकतुल्लाह ख़ान, इस्लामिक स्कॉलर मौलाना डॉ. बुलंद शाह ज़फ़रुल्लाह, मझौली पंचायत के मुखिया उत्तमदीप उर्फ़ टून यादव, समाजसेवी पिंकू ख़ान, पंचायत समिति सदस्य इकबालुर रहमान (झिकटिया कला), PACS अध्यक्ष उम्मत ख़ान (बिराज), PACS अध्यक्ष तारिक ख़ान (बिकोपूर), PACS अध्यक्ष युगेश कुमार, समाजसेवी एवं रक्तवीर डॉ. एन. खन्ना, डॉ. अफ़सर ख़ान तथा डॉ. आरिफ़ ख़ान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक भाषण से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। श्री मुखदेव यादव, श्री शौकतुल्लाह ख़ान, मौलाना डॉ. बुलंद शाह, उत्तमदीप यादव एवं इकबालुर रहमान द्वारा दिए गए प्रभावशाली भाषणों ने उपस्थित जनसमूह को अत्यंत प्रभावित किया तथा विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया।
इस अवसर पर मंच का कुशल संचालन विद्यालय के निदेशक मो नाज़िम एवं शमीम ख़ान द्वारा किया गया, जिनके प्रभावशाली संचालन ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाए रखा।
शैक्षणिक उपलब्धियों में वरिष्ठ वर्ग से आर्यन राज (पिता: कमलेश यादव) ने 97.31% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर तक्सीस ताज (97.21%) तथा तृतीय स्थान पर कविता कुमारी (97.14%) रहीं। सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति-चिह्न (मेमेण्टो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ के समर्पण और परिश्रम की सभी अतिथियों ने सराहना की तथा विद्यालय की प्रगति की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
— एलीट पब्लिक स्कूल, कोठी