02/08/2022
ऋषभ कोचिंग क्लासेज के बच्चों ने पाई सफलता
चाँद चौरा: रिलायंस टावर लेन के निकट स्थित ऋषभ कोचिंग क्लासेज के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की है । पिछले पाँच सालों से यह संस्थान अच्छे परिणाम दे रहा है । संस्था के निदेशक इंजीनियर सुमन सागर और शिक्षक रिशव कुमार ने बताया कि इस साल के CBSE 10th बोर्ड परीक्षा में कोचिंग संस्थान के 21 छात्रों ने परीक्षा दिया था । जिसमे सभी छात्र अच्छे अंको से सफलता हासिल की है । उन्होंने यह भी बताया कि इस कोचिंग संस्थान का उद्देश्य बच्चों को कम शुल्क में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना है । ताकि कोई भी गरीब अथवा मेधावी बच्चे इससे वंचित न हो । सभी बच्चों को प्रत्येक विषय का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए जिसके लिए संस्थान सदैव प्रयासरत रहता है । संस्थान का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें भाविष्य में उच्च शिक्षा के नीव तैयार करना । सफल छात्रों में प्रमुख रूप से तृषा राज ( 474/500),रिमझिम रानी (451),अदिती प्रसार (450), आयुष कुमार (447),ऐश्वर्या सिन्हा (435), अपूर्वा श्री, नैंसी कुमारी, श्रेया कुमारी, तन्नू प्रिया, लकी, दीपक,अर्णव ने अपना- अपना अनुभव एवं खुशी जाहिर की है ।संस्थान के शिक्षक श्री ऋषभ कुमार ने भी बच्चों के कठिन परिश्रम , अच्छे अंको की प्राप्ति के लिए ढेरों बधाइयां दी एवं उनके भविष्य के लिए मंगल कामना करते है ।