30/08/2024
आज दिनांक 29.08.2024 को शारीरिक शिक्षा विभाग एवं खेलकूद समिति के संयुक्त उपक्रम में खेल दिवस का आयोजन किया गया. भारत सर्कार एवं विश्विद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार ये कार्यक्रम होकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द के संस्मरण के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह द्वारा की गई. अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में माननीय कुलपति ने युवाओं से आवाहन किया कि उनको बदलते समय और जीवन दर्शन के अनुसार अपने शरीर को भी स्वस्थ रखने की आवश्यकता है. समय एवं स्थान के अनुरूप उपलब्ध खाद्य साम्रगी का उपयोग कर निरोगी काय को प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य के विकास के सम्बन्ध में भारत सरकार और दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविध्यालय के प्रयासों पर प्रकाश डाला और उनकी प्रशंषा भी की. इसी क्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आये गया शहर के प्रसिद्द हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ श्री प्रकाश सिंह ने अपने विस्तृत व्याख्यान में शारीर और मन को स्वस्थ रखने के बारे में विभिन्न उपायों के बारे में चर्चा की. किस मौसम में किस प्रकार के भोजन को लेना चाहिए, किस प्रकार आयु के अनुसार व्यायाम का चयन किया जाना चाहिए, इस पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की. वक्तव्य के बाद उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों की शंकाओं-समस्यों का भी उत्तर दिया. कार्यक्रम का आरम्भ शिक्षा पीठ के अधिष्ठाता प्रोफेसर रवि कान्त के स्वागत भाषण द्वारा हुआ. धन्यवाद ज्ञापन शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ उषा तिवारी द्वारा दिया गया. इस अवसर पर खेलकूद समिति के सदस्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के शिक्षण गण, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी गण एवं बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं एवं शोधार्थी उपस्थित रहे.