BSA Amethi

BSA Amethi It’s all about Amethi’s basic education

12/12/2025

रसोइया पाक कला प्रतियोगिता

📘 निपुण भारत मिशन विज़न एवं रणनीति की मंडलीय कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजनजनपद अमेठी में आयोजित मंडलीय कार्यशाला में अमेठी...
04/11/2025

📘 निपुण भारत मिशन विज़न एवं रणनीति की मंडलीय कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन

जनपद अमेठी में आयोजित मंडलीय कार्यशाला में अमेठी, सुल्तानपुर एवं अंबेडकर नगर के एआरपी, बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी, डायट प्रवक्ता एवं परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने सहभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बुके देकर अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
मंडलीय शिक्षा निदेशक श्री कौस्तुम्भ कुमार सिंह ने कहा —

> “विद्यालय और प्रशासन के बीच की सशक्त कड़ी हैं एआरपी। निपुणता की दिशा में सभी मिलकर मंडल को नंबर एक बनाएँ।”

जिलाधिकारी अमेठी श्री संजय चौहान ने प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा —

> “निपुण भारत मिशन बच्चों की शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प है। शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।”

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को निपुण विद्यालय बनाने के संकल्प में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा समस्त शिक्षकों व अधिकारियों ने “जनपद, मंडल और प्रदेश को निपुण बनाने” का संकल्प दोहराया।

मिशन शक्ति के अंतर्गत आज जनपद अमेठी के विभिन्न विद्यालयों में No Means No विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का उत्साह पूर्वक आय...
16/10/2025

मिशन शक्ति के अंतर्गत आज जनपद अमेठी के विभिन्न विद्यालयों में No Means No विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में भावनाओं, सीमाओं और आत्म सम्मान की सीख प्रदान करने के साथ ही छात्राओं में आत्मरक्षा ,आत्मविश्वास और साहसपूर्वक अपनी बात कहने के महत्व के विषय में अवगत कराया गया
विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक स्लोगन प्रतियोगिता पोस्टर प्रदर्शनी व भाषण का आयोजन किया गया
यह कार्यक्रम महिलाओं व बालिकाओं के अधिकार ,सम्मान और सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने का एक अच्छा प्रयास है

14/10/2025
*जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में “विकसित भारत बिल्डथॉन 2025” का अमेठी में सफल आयोजन**नवाचार, आत्मनि...
13/10/2025

*जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में “विकसित भारत बिल्डथॉन 2025” का अमेठी में सफल आयोजन*

*नवाचार, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी भावना का सशक्त मंच*

*रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव*

अमेठी। विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं नवाचार महोत्सव का आयोजन आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में भव्य रूप से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच, तकनीकी समझ और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

*कार्यक्रम का शुभारंभ और प्रदर्शन*
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
जनपद के विभिन्न परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने “आत्मनिर्भर भारत”, “वोकल फॉर लोकल”, “स्वदेशी उत्पाद” एवं “समृद्ध भारत” जैसी थीम पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडल अत्यंत नवाचारी, व्यवहारिक और प्रेरणादायक रहे। उनके मॉडल में पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, शिक्षा सुधार और डिजिटल भारत जैसी अवधारणाएँ प्रमुख रहीं।

*बच्चों की नवाचारी सोच को सराहना*
कार्यक्रम में विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिससे छात्रों में इस राष्ट्रीय पहल के प्रति समझ और प्रेरणा दोनों का विकास हुआ।
📘 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय तिवारी ने कहा –
“यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने की दिशा में एक सशक्त कदम है। ऐसी पहलें बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार और राष्ट्रीय विकास की भावना को प्रबल करती हैं।”
🗣️ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा –
“वास्तविक नवाचार वही है जो समाज और मानव जीवन की बेहतरी में योगदान दे। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और परिश्रम वास्तव में प्रेरणादायक है।”

जिलाधिकारी श्री संजय चौहान (आईएएस) एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल (आईएएस) ने कहा कि –
“विकसित भारत बिल्डथॉन जैसी पहलें जनपद के बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में ठोस कदम हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी समाज के वास्तविक मुद्दों के समाधान हेतु तकनीकी एवं रचनात्मक दृष्टिकोण विकसित करें।”
उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल को विद्यालयों में सतत रूप से आगे बढ़ाया जाएगा ताकि अधिकाधिक छात्र इस नवाचार यात्रा से जुड़कर “विकसित अमेठी – विकसित भारत” के लक्ष्य में सहभागी बन सकें।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नवाचार, आत्मनिर्भरता, तकनीकी कौशल और राष्ट्रनिर्माण की भावना को नई दिशा प्रदान की।

"आज 2 अक्टूबर को अमेठी जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती ब...
02/10/2025

"आज 2 अक्टूबर को अमेठी जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी एवं स्वच्छता संकल्प लेकर राष्ट्रपिता के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।"

29/09/2025

नारी शक्ति ….गतिविधि करते बेसिक शिक्षा अमेठी के बच्चे

“नारी शक्ति का अद्भुत संदेश!”मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पिंक रैली के माध्यम से
27/09/2025

“नारी शक्ति का अद्भुत संदेश!”
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पिंक रैली के माध्यम से

*मिशन शक्ति: नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की ओर एक सशक्त कदम! ✨*  नारी शक्ति सुरक्षा व स्वावलंबन संबंधित 'मिशन शक्त...
26/09/2025

*मिशन शक्ति: नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की ओर एक सशक्त कदम! ✨*

नारी शक्ति सुरक्षा व स्वावलंबन संबंधित 'मिशन शक्ति' अभियान अपने पांचवें चरण में जनपद अमेठी के परिषदीय विद्यालयों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है।
यह अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि प्रदेश की हर बेटी और महिला को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) बनाने का एक दृढ़ संकल्प है।

इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में, आज दिनांक 26 सितंबर को मिशन शक्ति के 10-दिवसीय अभियान के अंतर्गत जनपद अमेठी के समस्त परिषदीय विद्यालयों में विशेष और प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों की सबसे खास बात यह रही कि समाज में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुकीं ख्याति प्राप्त महिलाओं ने स्वयं विद्यालयों का भ्रमण किया और हमारी युवा छात्राओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।

इस सार्थक संवाद के दौरान, उन्होंने छात्राओं से सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और स्वच्छता जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा की, अपने जीवन के अनुभव साझा किए और उन्हें जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया।
यह संवाद छात्राओं के मन में आत्मविश्वास और निडरता का भाव जगाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ।
आज के कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण था। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य हमारी बेटियों को न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी इतना मजबूत बनाना है कि वे किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ कर सकें और आत्मनिर्भर बनें।
इस महत्वपूर्ण पहल को एक स्थायी रूप देने के लिए, विद्यालयों में 'सेल्फ डिफेंस क्लब' का भी गठन किया गया है। यह क्लब छात्राओं को नियमित रूप से आत्मरक्षा का अभ्यास करने और एक-दूसरे का सहारा बनने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।
मिशन शक्ति का यह प्रयास यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक मील का पत्थर है कि हमारी बेटियां आत्मनिर्भर बनें और बिना किसी डर के अपने सपनों को पंख लगाकर ऊंची उड़ान भरें।
#मिशनशक्ति #नारीसुरक्षा #नारीसम्मान #नारीस्वावलंबन #महिलासशक्तिकरण #बेटियां_बनेंगी_आत्मनिर्भर #आत्मरक्षाप्रशिक्षण

Address

GAURIGANJ
Gauriganj
227409

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BSA Amethi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to BSA Amethi:

Shortcuts

Share

Category