Shri Sai Vidhya Niketan High School

Shri Sai Vidhya Niketan High School High school

20/11/2025

“राम आयेंगे… भक्ति भी, ऊर्जा भी 🙏✨🥁”
#जयश्रीराम

17/11/2025

✨ ढोल की थाप पर भक्ति का आनंद ✨

धर्मराजेश्वर ट्रिप के दौरान बच्चों ने स्थानीय कलाकार द्वारा गाए गए सुरीले भक्ति भजनों का आनंद लिया। ढोल की दिव्य ताल और मधुर आवाज़ ने माहौल को शांति और भक्ति से भर दिया।

🙏 विशेष धन्यवाद 🙏हमारे 34 प्रतिभागी विद्यार्थियों, उनके सहयोगी अभिभावकों, हमारी समर्पित गरबा शिक्षिका, और सभी शिक्षकों क...
02/10/2025

🙏 विशेष धन्यवाद 🙏

हमारे 34 प्रतिभागी विद्यार्थियों, उनके सहयोगी अभिभावकों, हमारी समर्पित गरबा शिक्षिका, और सभी शिक्षकों का हार्दिक आभार, जिन्होंने 7 दिनों तक कठिन परिश्रम और उत्साह से गरबा अभ्यास एवं प्रस्तुति की।

आप सभी के सहयोग से हमारे विद्यार्थियों ने हर स्थान पर पुरस्कार जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। 🌟

— श्री साई विद्या निकेतन परिवार 💐

🎉 बधाई हो! 🎉हमारे विद्यालय के होनहार छात्रों को Zonal Excellence Level-2 और Certificate of Merit Level-2 से सम्मानित किय...
21/07/2025

🎉 बधाई हो! 🎉

हमारे विद्यालय के होनहार छात्रों को Zonal Excellence Level-2 और Certificate of Merit Level-2 से सम्मानित किया गया! 🏆📜

🏅 Dhanvi Gupte – Zonal Excellence Level-2
🏅 Tanishka Laxkar– Certificate of Merit Level-2
🏅 Vrushali Karmarkar – Certificate of Merit Level-2
🏅 Misba Agwan – Certificate of Merit Level-2

यह सम्मान प्रधानाचार्या श्रीमती जया गुप्ते जी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। 🙏

🎖 साथ ही, हमारी प्रेरणास्त्रोत प्रधानाचार्या श्रीमती जया गुप्ते जी को भी Certificate of Appreciation से सम्मानित किया गया! 🌟

आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना! 🌠

#जया_गुप्ते #शिक्षा_का_सम्मान #हमारा_विद्यालय #गर्व_का_क्षण ❤️

👩‍⚕️📊 Doctors’ Day & C.A. Day Celebration 🏥🎉आज, 1 जुलाई 2025 को हमारे विद्यालय परिवार ने नगर के सम्माननीय डॉक्टर्स और चा...
01/07/2025

👩‍⚕️📊 Doctors’ Day & C.A. Day Celebration 🏥🎉

आज, 1 जुलाई 2025 को हमारे विद्यालय परिवार ने नगर के सम्माननीय डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का अभिनंदन कर उनके सेवा भाव को सलाम किया।

👨‍⚕️ सम्मानित डॉक्टर्स:
डॉ. एस.एस. विजयवर्गी, डॉ. संजय पंजाबी, डॉ. आदित्य शर्मा, डॉ. राकेश पाटीदार, डॉ. दरबार सिंह चौहान, डॉ. श्याम सेठिया, डॉ. शोभा मौर्य, डॉ. रमेश गुप्ता, डॉ. नीलम मैडम, डॉ. दशरथ सिंह सिसोदिया

📈 सी.ए. अंशुल दानगढ जी का भी उनके कार्यालय में जाकर सम्मान किया गया।

✨ छात्रों ने इन क्षेत्रों के महत्व को जाना और प्रेरणा ली।
🎓 प्राचार्य सुश्री जया गुप्ते ने समाज सेवा की भावना को विद्यार्थियों में विकसित करने पर बल दिया।

#शिक्षा_और_संस्कार

📚✨ हमारा वादा – बेहतर शिक्षा, शानदार परिणाम!🏫 श्री साईं विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी गरोठ 🎯 लगातार 90%+ बोर्ड परीक्षा परि...
22/05/2025

📚✨ हमारा वादा – बेहतर शिक्षा, शानदार परिणाम!
🏫 श्री साईं विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी गरोठ
🎯 लगातार 90%+ बोर्ड परीक्षा परिणाम
🎓 अनुभवी शिक्षक | आधुनिक सुविधाएं | सुरक्षित वातावरण
✅ अब एडमिशन खुले हैं – नर्सरी से कक्षा 12 तक
📞 संपर्क करें: +91 9691898088 , 9926447182
📍स्थान: गुप्तेश्वर कॉलोनी,नई आबादी, गरोठ

विद्यालय में योग्य एवम अनुभवी शिक्षकों की आवश्यकता है! अभी आवेदन करें और शिक्षा के क्षेत्र में सुनहरा अवसर पाएं!”आवेदन क...
13/05/2025

विद्यालय में योग्य एवम अनुभवी शिक्षकों की आवश्यकता है! अभी आवेदन करें और शिक्षा के क्षेत्र में सुनहरा अवसर पाएं!”

आवेदन कैसे करें:
दी गई QR कोड को स्कैन करें या विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
आप चाहें तो विद्यालय कार्यालय में आकर भी आवेदन कर सकते हैं।

⏰ ऑफिस समय:
11 बजे से 2 बजे तक (सोमवार से शनिवार)

☎️ संपर्क करें: 91 096918 98088 |
📧[email protected]

📍पता: गुप्तेश्वर कॉलोनी, नई आबादी, गरोठ

🔗 https://shrisaividhyaniketanhs.in/carrer/

श्री साई विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल, गरोठ को गर्व है कि हमारे 10वीं कक्षा के छात्रों ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्ष...
06/05/2025

श्री साई विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल, गरोठ को गर्व है कि हमारे 10वीं कक्षा के छात्रों ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है!

धन्वी गुप्ते ने 92.40% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
भाविका गोयल (91.40%), जयश्री कुलमोदिया (89.40%), और कई अन्य छात्रों ने भी श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन किया।

हमारे सभी छात्र-छात्राओं ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से यह परिणाम प्राप्त किया है। यह सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जया गुप्ते जी ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा:
“हर बच्चे में एक विशेष प्रतिभा होती है। आज के अंक एक पड़ाव हैं, जीवन की राह बहुत लंबी है — मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ते रहें।”

विद्यालय के निदेशक श्री प्रवीण गुप्ते जी ने अपने संदेश में कहा:
“हमारे छात्र ही हमारे गौरव हैं। परिणाम चाहे जैसे भी हों, हर प्रयास महत्वपूर्ण है। कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र हिम्मत न हारें, अगली बार और बेहतर करेंगे — यही हमारी सोच है।”

श्री साई विद्या निकेतन परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को ढेरों शुभकामनाएँ और उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई!

❤️

Address

Gupteshwer Colony, Nai Abadi, Garoth
Garot
458880

Opening Hours

Monday 10:30am - 3pm
Tuesday 10:30am - 3pm
Wednesday 10:30am - 3pm
Thursday 10:30am - 3pm
Friday 10:30am - 3pm

Telephone

+919691898088

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Sai Vidhya Niketan High School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Shri Sai Vidhya Niketan High School:

Shortcuts

Share

Category