08/07/2025
Sunnat e Islamia Comittee Of Garhwa
sunnat e islamia comittee was estd in 2003 for serve a sociaty,comittee was spread islamic culture in our sociaty , sunnat e islamiya is a voice of muslim
08/07/2025
28/10/2023
मोहतरम हजरात अस्सलामअलैकुम
नेहायत ही मोसर्रत के साथ आपको ये इतेला दी जाती है की 11वी शरीफ के मुबारक मौके पर आज ही बाद नमाज़ ईशा रांकी मुहल्ला जामा मस्जिद के मैदान में सुन्नत ए इस्लामिया कमिटी के बैनर तले एक अजीमुश्शान गौसुल आजम कॉन्फ्रेंस होने जा रहा है जिसमे मुल्क के मशहूर ओ मारूफ खतीब ए अहले सुन्नत मुफ्ती रौशन रजा अजहरी शाहब किबला (जामिया अजहर मिस्र) तसरीफ ला रहे हैं आप सभी हजरात से गुजारिश है की ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत फरमा कर सवाब ए दारैन हासिल करे ।
शुक्रिया
मिंजानिब
सुन्नत ए इस्लामिया कमिटी
रांकि मोहल्ला गढ़वा
29/06/2023
आपकी सेवा में सुन्नत ए इस्लामिया कमिटी ऑफ गढ़वा।
25/06/2023
सुन्नत–ए–इस्लामिया कमिटी के तत्वधान में 4 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर मो. जसमुद्दीन आलम, तारिक अनवर,मो. सद्दाम हुसैन, मो. फैजान राजा, मो. शाहनवाज, संजय सिंह एवम कमिटी के काफी लोग उपस्थित थे।
01/01/2023
#फिर_नया_साल_नई_सुबह_नई_उम्मीदें
ुदा_खैर_की_खबरों_के_उजाले_रखना
Happy New Year २०२३
Muharram 2022 Start
मोहतरम हज़रात अस्सलामअलैकुम
आप सभी कमिटी के मेम्बर व खास कर एराकी मोहल्ला के लोगों से ग़ुज़ारिश है कि मुहर्रम को लेकर सुन्नत ए इस्लामिया कमिटी की एक अहम बैठक राजा मार्केट में आज शाम 7 बजे रखा गया है जिसमे मुहर्रम मनाने को लेकर चर्चा किया जाएगा और नये सदर का इंतेखाब किया जायेगा और साथ मे पिछले साल का हिसाब भी पेश किया जाएगा इसलिए आप तमाम ऐराकी मुहल्ला के लोगो से व सुनन्त ए इस्लामियां के सभी मेम्बर से गुज़ारिश है कि इस मीटिंग में जरूर पहुंचे और अपनी नेक मशवरा से कमिटी का हौसला अफजाई करे
शुक्रिया
निवेदक
फैज़ान रज़ा कादरी
खजांची
जामा मसजीद एराकी मौहल्ला मे छत की ढ़लाइ का काम चल रहा है आपलोगो से दुआ की गुजारिश की गयी है l
15/02/2022
हम अकेले ही चले थे जानिब-ए-मंज़िल मगर
लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया
जब आप मुश्किल राह चुनते हैं और अकेले चलने का फ़ैसला करते हैं तो छोटे-छोटे मरहले पार करना भी आपको ख़ुशी का अहसास कराता है ..हक़ और सच की बात करना मुश्किल ज़रुर है नामुमकिन नहीं.. आज हमलोगो को मुहर्रम की सात तारीख को जायरीनो की खिदमत करने और लोगो को सभी तरह की सुविधाओं को मुहैया कराने के सबब में सूबे के मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर जी के द्वारा सम्मानित किया गया। आप सब मेरे परिवार की तरह हैं.. आप सब का तहे दिल से शुक्रिया इस मोहब्बत सपोर्ट और साथ के लिए।
01/02/2022
हजरत ख्वाजा साहब के 810वे उर्स के मुबारक मौके पर सुन्नत ए इस्लामिया कमिटी के द्वारा 1 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाता रफीक अहमद ने अपनी जिंदगी का चौथा रक्तदान सदर अस्पताल गढ़वा के एक मरीज को देकर उसकी जान बचाई। रफीक ने कहा की सुन्नत ए इस्लामिया कमिटी समाजसेवा के छेत्र में लगभग 15 सालो से काम कर रही है। सभी लोगो को ब्लड डोनेट करना चाहिए इससे खून नया बनता है जो सभी तरह के बीमारियों से बचाता है। इस अवसर पर कमिटी के सदर प्रिंस खान, सेक्रेट्री तारिक अनवर खजांची फैजान रजा के मौजूद थे।
DUA IN GAUSUL AZAM CONFERENCE
BY HUZUR IMAM E MILLAT
AT ERAQUEE MUHALLA GARHWA
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Eraqui Muhalla, Jama Masjid Garhwa
Garhwa