03/04/2023
फोटो वार्षिकोत्सव में उपस्थित अभिभावक
फोटो कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यालय की छात्राएं
गढ़वा| शहर के सहिजना मुहल्ला स्थित एएसडी प्ले स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सभी अभिभावकों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत अमन, अनुप्रिया के ग्रुप ने गणेश वंदना से की। इसके बाद प्ले के छोटे -छोटे, नन्हे- नन्हे बच्चों ने मैंने पायल जो खनकाई..., गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। प्ले के ही लड़कों ने छोटा बच्चा जान के मुझको..., गाना पर नृत्य प्रस्तुत किया। जिसे लोगों ने काफी सराहा। इस गाने के बाद साक्षी कुमारी और उसके अन्य साथियों ने सब की बारातें आई..., गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। क्लास यूकेजी के बच्चों ने इतनी सी खुशी..., गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि कर्ण, आकृति ने चोरी चोरी चुपके चुपके..., गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। यूकेजी के बच्चों ने ही लूंगी डांस..., प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों को लोटपोट कर दिया। जबकि शिल्पी और उनके साथियों ने मैं डीजे पर नाचूंगी..., गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। अनुप्रिया एवं उनके साथियों ने घुंघरू टूट जावेगी..., गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसी तरह किरण एवं उनके साथियों ने रीमिक्स पर, निधि और शिल्पी ने बड़ी मुश्किल है..., अंजू और मीनाक्षी ने बोले चूड़ियां..., सुमन और उनके साथियों ने नागपुरी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरी। कार्यक्रम में बच्चों के बीच परीक्षा फल का भी वितरण किया गया। अंजू कुमारी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। सभी क्लास के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ आदित्य आरूनी ने कहा कि विद्यालय सुदूर गांव के बच्चों को कम शुल्क में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से बच्चों को प्रारंभ से ही शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका रश्मि वर्मा, वृंदा सिन्हा, कलावती देवी, लीलावती देवी, आशुतोष सिन्हा, आनंद पांडेय, शम्भू राम, राकेश रोशन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विद्यालय के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों ने छठी कक्षा में आदित्य कुमार, युवराज कुमार व मीनाक्षी कुमारी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह पांचवी कक्षा में अंजू कुमारी, अंशु कुमार, आयुष कुमार, चौथी कक्षा में सौंर्य कुमार, गायत्री कुमारी, सुरज व अंशू कुमार, तृतीय क्लास में काजल कुमारी, अमन कुमार, रूद्र कुमार, कक्षा द्वितीय में साक्षी कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, निधि कुमारी, पहली कक्षा में आशियां प्रवीण, इफत ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।