10/06/2026
ATC(वार्षिक प्रशिक्षण शिविर) जो 1 जून 2026 से 10 जून 2026 तक जिला स्कूल डालटेनगंज में आयोजित था, जिसमें जिला राजकीय कृत राम साहू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गढ़वा के कैडेटों ने स्पीच, ड्रिल टेस्ट और फायरिंग में बेहतर प्रदर्शन किया।
सभी NCC कैडेट्स को स्कूल के ANO ऑफिसर Manish Singh सर को बधाई।
20/05/2026
एनसीसी के कैडेटों ने समर कैंप में भाग लिया। इस दौरान, स्कूल के NCC के सर श्री मनीष कुमार सिंह भी उपस्थित रहे और बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
20/05/2026
विभाग के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार विद्यालय में आज दूसरे दिन समर कैंप का आयोजन कराया गया जिसमें उपायुक्त महोदय के द्वारा उक्त कार्यक्रम को सराहा गया।
टीम में शामिल सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई।
27/04/2026
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 की द्वितीय मेधा सूची (Second Merit List) का प्रकाशन जिला स्तर पर कर दिया गया है।
इस संबंध में सभी संबंधित छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि वे अपना परिणाम अविलंब निम्न माध्यमों से जांच कर लें—
🔹 आधिकारिक वेबसाइट garhwanic.com पर जाकर
🔹 संबंधित उत्कृष्ट विद्यालय के सूचना पट (Notice Board) पर जाकर
👉 महत्वपूर्ण निर्देश:
जिन छात्र-छात्राओं का चयन द्वितीय मेधा सूची में हुआ है, वे निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित विद्यालय में नामांकन (Admission) की प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
नामांकन के समय आवश्यक सभी दस्तावेज जैसे—
अंक पत्र / प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पासपोर्ट साइज फोटो
अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
साथ में अवश्य लाएं।
निर्धारित समय सीमा के अंदर नामांकन नहीं कराने की स्थिति में अभ्यर्थी का दावा स्वतः निरस्त माना जा सकता है।
📌 विशेष सूचना:
जिन छात्र-छात्राओं का नाम इस सूची में नहीं है, वे आगामी संभावित मेधा सूची/निर्देश हेतु नियमित रूप से वेबसाइट एवं विद्यालय से संपर्क में बने रहें।
अतः सभी संबंधित अभिभावक एवं छात्र समय पर अपना परिणाम देखकर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
garhwanic.com
26/04/2026
*मुख्यमंत्री उत्कृषट विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 का द्वितीय मेघा सूची का प्रकाशन जिला के द्वारा किया गया है संबंधित छात्र एव उनके अभीभावक garhwanic.com पर रिजल्ट देख सकते है या विद्यालय के सूचना पट पर भी देखा जा सकता है*
26/04/2026
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं 44 झारखंड बटालियन एनसीसी डाल्टनगंज के सहयोग से SSCD के तहत बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन आज दिनांक 25.4.2026 को जिला राजकीय कृत राम साहू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गढ़वा में किया गया। जिसमें शहर के माने जाने डॉक्टर निशांत सिंह ने CPR के बारे में बृहद जानकारी दी। जानकारी हासिल कर विद्यालय के एनसीसी के कैडेट एवं छात्र-छात्राएं काफी लाभान्वित हुए।
21/04/2026
Incredible results in CBSE BOARD by Government School of Jharkhand - Our School Our Pride
Congratulations to all students and faculty members.