24/01/2023
IAS/PCS की तैयारी का गंजडुण्डवारा में हुआ सेमिनार I
गंजडुण्डवारा --
दिनाँक 22-01-2023 दिन रविवार को समुद्रा IAS नई दिल्ली की टीम द्वारा गुरु कृपा एकेडेमी के तत्वावधान में संगम पैलेस एटा रोड पर आयोजित किया गया I जिसमें श्री महावीर स्वामी जी (गुरु जी) और श्री संजीव महाजन जी (नगर पालिका अध्यक्ष) ने सरस्वती माँ के चरण कमलों में दीप प्रज्वलित की I समुद्रा IAS जिसमें UPSC/PCS की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को दिल्ली से आयी कुशल और सफल व्यक्तियों द्वारा सफलता प्राप्त करने के टिप्स/तरीके बताये गये समुद्रा IAS की निदेशक डॉ० जीनत खान जी द्वारा कम समय में कैसे बेहतर परिणाम प्राप्त किया जाये I इस पर प्रकाश डाला और साथ ही गंजडुण्डवारा में अभ्यर्थियों के लिए तैयारी हेतु एक नए संस्थान का तोहफा भी दिया। उनके साथ आए हुए दिल्ली से प्रमुख लोगों में - मनीष शर्मा जी, दुष्यंत कुमार जी - कार्यक्रम की अध्यक्षता गंजडुण्डवारा नगर पालिका के चेयरमैन श्री संजीव महाजन जी के द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन गुरु कृपा एकेडेमी के निदेशक अश्वनी कुमार और कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित हुए लोग I श्री अशोक शाक्य जी, श्री dharneesh गौतम जी , श्री नसीम खान जी, श्री ओमप्रकाश जी , श्री वसीम खान जी (प्रधान जी) गनेशपुर , श्री राहुल गुप्ता जी, श्री अभिनव तोमर जी, श्री संदीप राठौर जी, श्री दलपत सिंह जी , श्रीमती हृदेश प्रधानाध्यापिका जी, श्रीमती द्रौपदी देवी जी (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका), अभिषेक उपाध्याय सर जी , अमन सर, जमाल अख्तर जी, आनंद सर, आनंदआर्य सर आदि।