01/06/2026
वैसे तो हमारे समर्पण परिवार के पांच सदस्यों का आज जन्मदिन है,
प्रा. सुरेंद्रसिंह वाघेला महोदय,
डॉ. अल्पा पटेल भगिनी,
डॉ. रमिला पटेल भगिनी
श्री दिलीपसिंह भाटी महोदय एवम्
श्री नटवरसिंह भाटी महोदय।
ग्रीष्म कालीन अवकाश के कारण वहीवटी विभाग से श्री दिलीपसिंह भाटी महोदय एवम् श्री नटवरसिंह भाटी महोदय का जन्मदिन परंपरागत रूप में माता सरस्वती की उपस्थिति में धूपसली भेंट करते हुए मनाया।
01/06/2026
समर्पण केवल नाम नहीं है, यह शिक्षा में अपना सर्वस्व प्रदान करने का संस्कार है।
We are offering
B A. (Major Subject: English, Gujarati, Sanskrit and Economics)
B. Com Major Subject: Accountancy/ Commerce
B.A. Honours (Major Subject: English, Gujarati, Sanskrit and Economics)
B. Com. Honours Major Subject: Accountancy
M.A. (Major Subject: English, Sanskrit and Economics)
M. Com. Major Subject: Accountancy
Successfully runs M.A. English since last seven years, This year we are offering three New Master Programme in different subjects, M.A. Economics, M.A. Sanskrit and M. Com. Accountancy
01/06/2026
समर्पण केवल नाम नहीं है, यह शिक्षा में अपना सर्वस्व प्रदान करने का संस्कार है।
हम केवल पाठ्यक्रम शिक्षा को प्रादन्य नहीं देते, विद्यार्थि सर्वांगी विकास महत्वपूर्ण है, पिछले तीन दशक से हम अपने ताजज्ञ अध्यापकों के संकलित प्रयास से यह दिशा में अविरत प्रक्रिया कर रहे है और इसका प्रमाण प्रशासन एवम् सार्वजनिक क्षेत्र में सफल हुए हमारे भूतपूर्व छात्र गण है।
13/05/2026
"Bottle for Change" second container supply to Bisleri India Ltd
20/04/2026
गांधीनगर चेरिटेबल ट्रस्ट समर्पण विनयन एवम् वाणिज्य महाविद्यालय गांधीनगर संस्कृत विभाग द्वारा अद्वैत वेदांत के प्रणेता सांस्कृतिक चेतना के प्राणाधार जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जन्मोत्सव अनुसंधान में "जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का जीवन एवम् कवन" विषय पर भो जे विद्याभवन, अहमदाबाद के कार्यकारी नियामक डॉ. प्रीति पंचोली भगिनी मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगी।
दिनांक: २१ अप्रैल २०२६ मंगलवार
समय: प्रातः ९:०० कलाक
स्थान: कक्ष क्रमांक १०२, ए विंग, समर्पण एज्युकेशन एंड रिसर्च कैंपस, सेक्टर - २८, गांधीनगर
#शिवोहम_शिवोहम
#चिदानंद
#शिवोहम
13/04/2026
समर्पण आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज गांधीनगर में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती विशेष प्रकार से मनाई.
समर्पण आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज गांधीनगर के आचार्य डॉ. आशीष जनकराय दवे के मार्गदर्शन में, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामाजिक पिछड़ा जाति प्रकोष्ठ द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की १३६वीं जन्मजयंती की पूर्वसंध्या विशेष तरीके से मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधीनगर चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री महेंद्रसिंहजी वाघेलाने की और मुख्य वक्ता अतिथि देवेंद्रभाई सोलंकी उपस्थित रहे थे, डॉ. कृष्णवीरसिंह झाला के मार्गदर्शन में संस्था के छात्रों ने एक मुट्ठी धान इकट्ठा किया था वह आज संस्था के ट्रस्टी एवम् कार्यक्रम के अध्यक्ष, मुख्य अतिथि के पवन हाथों से संस्था के सफाई कार्य में कार्यरत सफाईकर्मी बंधु - भगिनी को अर्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की परंपरा अनुसार प्रार्थना एवं प्रकृति पूजन से हुई। उपस्थित सभी महानुभावों का शाब्दिक स्वागत संस्था के प्राचार्य ने किया एवम् अतिथि का शाब्दिक परिचय कराया। मुख्य अतिथि को पुस्तकपुष्प अर्पण करके संस्था के ट्रस्टी महेंद्रसिंह वाघेलाने स्वागत किया। देवलिपि न्यूज़ डॉट कॉम के स्थापक तंत्रि, लेखक और चिंतक देवेंद्र सोलंकीने तत्कालीन असमानता और संघर्ष की धारा के खिलाफ जाकर डॉ. बाबासाहेब के विचारों में समानता और भाईचारे पर अपने विचार रखे, बाबासाहेब ने संस्कृत में पढ़ाई की और उसमें भी, जो भाषा पूरे देश को जोड़ती है, उन्हें भारत में जाति के कारण इन्हें पढ़ने नहीं मिला, वह देवभाषा संस्कृत उन्होंने जर्मनी जाकर पढ़ाई करके निपुणता सिद्ध की, समानता और बंधुत्व के लिए समरसता प्राथमिक आवश्यकता है, २५ नवंबर १९४९ को अपने आखिरी वक्तव्य में बाबासाहेब ने कहा था कि "राजनीति में समानता होगी लेकिन व्यवहार में समानता की कमी है, बंधुत्व ही समाज को जोड़ने वाला एडिसिव है, जिसे हर जाति, वर्ण और संप्रदाय के लोगों ने तोड़ दिया है। आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से बाबासाहेब के विचारों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और उन्हें तोड़-मरोड़कर सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उन्हें नाकाम करने की ज़िम्मेदारी आज के युवाओं पर है। हमे विश्वास है वसुधैव कुटुम्बकम् कि संस्कृति वाले देश के युवा बाबासाहेब के विचारों से प्रेरणा लेंगे और एक खास लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे।" कार्यक्रम का संचालन डॉ. ठाकोरभाई नायक ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ललिताबेन सोलंकी ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम पूर्ण घोषित किया गया, जिसके बाद मुख्य वक्ता ने सवाल-जवाब के ज़रिए बाबासाहेब के जीवन से जुड़ी विद्यार्थीओ की जिज्ञासा का समाधान किया।
12/04/2026
गांधीनगर चेरिटेबल ट्रस्ट समर्पण विनयन एवम् वाणिज्य महाविद्यालय, गांधीनगर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित भारतरत्न डॉ. भीमराव बाबासाहेब आंबेडकर जन्मजयंती अवसर पर आयोजित व्याख्यान एवम् महाविद्यालय सफाई कर्मी बंधु भगिनी के ऋण स्वीकार कार्यक्रम में उपस्थित रहने का हार्दिक निमंत्रण है, आपकी उपस्थिति हमारे उत्साह एवम् प्रसंग की गरिमा में वृद्धि करेगी।
अध्यक्ष: श्री महेन्द्रसिंह वाघेला, ट्रस्टी, गांधीनगर चेरिटेबल ट्रस्ट, गांधीनगर
मुख्यवक्ता: श्री देवेंद्रभाई सोलंकी, लेखक एवं चिंतक, मुख्य तंत्री, देवलीपि न्यूज़ डॉट कॉम
विषय: "बाबासाहेब के विचारों में समता एवम् बंधुत्व"
दिनांक: १३ अप्रैल २०२६ सोमवार प्रातः ९:०० क्लाक
कक्ष २०८, ए विंग, समर्पण एज्युकेशन एंड रिसर्च कैम्पस, समर्पण सर्कल, ख - ७, सेक्टर - २८, गांधीनगर
11/04/2026
समर्पण आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, गांधीनगर चैरिटेबल ट्रस्ट में यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स पर चर्चा के लिए एक दिन का मल्टीडिसीप्लिनरी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑर्गेनाइज किया गया।
इंस्टीट्यूशन के प्रिंसिपल डॉ. आशीष जनकराय दवे ने अपने वेलकम एड्रेस में कॉन्फ्रेंस के मकसद और गोल्स के बारे में जानकारी दी। इस कॉन्फ्रेंस के इनॉगरेशन के मौके पर, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और गांधीनगर चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी शंकर सिंह वाघेला ने अपने प्रेसिडेंशियल एड्रेस में इनक्लूसिव डेवलपमेंट पाने के लिए मिलकर कोशिश करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। स्पेशल गेस्ट, गुजरात स्टेट संस्कृत बोर्ड के चेयरमैन हिमंजय पालीवाल ने कहा कि इंडियन कल्चर में मौजूद ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना और इंडियन भाषा और कल्चर के बचाव और प्रमोशन के ज़रिए सस्टेनेबल डेवलपमेंट पाया जा सकता है। कीनोट एड्रेस देते हुए, सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. हितेश शुक्ला ने देश के जाने-माने फैमिली ब्रांड्स की सफलता और चुनौतियों पर केस स्टडी बेस्ड एनालिसिस पेश किया।
इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भारत के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ पोलैंड, केन्या, अफगानिस्तान जैसे देशों के एक्सपर्ट्स और रिसर्च स्कॉलर्स ने १६० ऑफलाइन और ९५ ऑनलाइन जानकारी देने वाले प्रेजेंटेशन दिए। इसके साथ ही, समर्पण कैंपस में एक पैनल डिस्कशन और इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन (ICA) की एग्जीक्यूटिव मीटिंग भी हुई; जिसमें दिल्ली, हैदराबाद, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश वगैरह के जाने-माने एजुकेशनिस्ट और ऑफिसियल्स ने हिस्सा लिया।
आखिरी सेशन के चीफ गेस्ट, चिल्ड्रन्स रिसर्च यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. नीलेश पंड्या ने राष्ट्रिय शिक्षा निति २०२० के रेफरेंस में कॉन्फ्रेंस की थीम पर चर्चा की। चेयरमैन ट्रस्टी महेंद्र सिंह वाघेला, रजिस्ट्रार डॉ. एम.डी. पांडे और प्रिंसिपल डॉ. आशीष जनकराय दवे ने बड़ी संख्या में मौजूद सभी पार्टिसिपेंट्स का दिल से शुक्रिया अदा किया।