23/09/2026
हिंदी दिवस विशेष – भाषा से संस्कार, साहित्य से विचार!
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 23 सितंबर को DAV Public School, Gandhidham में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, भाषाई कौशल एवं साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कक्षा 1 से 5 – हस्तलेखन प्रतियोगिता
सुघड़ लेखन के साथ सुंदर अभिव्यक्ति का प्रयास।
कक्षा 6 से 8 – नारा लेखन प्रतियोगिता
विषय – “हिंदी साहित्य एक वरदान”
सृजनात्मक नारों के माध्यम से हिंदी साहित्य के महत्व को उजागर किया गया।
कक्षा 9 एवं 10 – हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
विषय – मुहावरे
रोचक प्रश्नों और उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ विद्यार्थियों ने अपने हिंदी ज्ञान का प्रदर्शन किया।
इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, गौरव और रुचि को और अधिक प्रगाढ़ किया।
हिंदी हमारी पहचान है, हमारी संस्कृति और हमारी शान है।