20/08/2026
*कहानी वाचन प्रतियोगिता*
विद्यालय में कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कहानी सुनने और सुनाने की रुचि विकसित करना तथा उनके ज्ञान, कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति-कौशल को बढ़ाना था।
कहानियाँ बच्चों के ज्ञान का एक सुंदर माध्यम हैं। जो बच्चा अच्छी कहानियाँ सुनता और पढ़ता है, उसकी कल्पनाशक्ति और सोचने-समझने की क्षमता का विकास होता है। महान व्यक्तियों ने भी बच्चों के जीवन में अच्छी कहानियों के महत्व को स्वीकार किया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों को कहानी सुनाने का अवसर दिया गया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी-अपनी कहानियाँ प्रस्तुत कीं। उनकी भाव-भंगिमा, उच्चारण, आवाज़ के उतार-चढ़ाव और कहानी प्रस्तुत करने की शैली ने सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के अंत में विभिन्न कक्षाओं के विजेताओं की घोषणा की गई और उन्हें सम्मानित किया गया। इस आयोजन के बाद बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।
यह प्रतियोगिता बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीखने, सोचने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक सुंदर अवसर सिद्ध हुई।