27/09/2021
IPTA की साप्ताहिकी बैठक का हुआ आयोजन, किये गए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
September 26, 2021 admin No Comments
आज दिनांक 26 सितंबर 2021 दिन रविवार को भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ(IPTA) का 25 वां सप्ताहिक वर्चुअल मीटिंग कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में गूगल ऐप के माध्यम से संपन्न हुई,जिसमें मुख्य विषय यह रहा कि भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (IPTA) निजी शिक्षकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने में कामयाब है | संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ परमानंद मोदी ने अपने निजी शिक्षकों को 5 बिंदुओं को बता कर अपने संगठन की उपलब्धि दिखाई | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने देश के सभी शिक्षकों को एकजुट रहने की अपील की और कहा कि – “बदलेगा मेरा भाग्य क्योंकि कर्म ही मेरी भक्ति है |
कुछ भी नहीं असंभव उसको
जिसके पास यह शक्ति है” मुख्य अतिथि अभय सामंत ने अपने संबोधन में कहा यह संगठन पूरे देश और समाज के लिए एक बहुत बड़ा धरोहर का काम कर रहा है जिसकी उपलब्धि दिनों दिन बढ़ती जा रही है मैं पूरे तन मन और धन से इस संगठन को ऊंचाई तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा | इतना ही नहीं निजी शिक्षकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और हायर एजुकेशन में निजी शिक्षकों के बच्चों को भारत सरकार से सहयोग की अपेक्षा अनिवार्य है|
संगठन की ओर से स्वेच्छा शुल्क विद्यालय को आगे बढ़ाने हेतु एवं उसमें प्रतियोगी बच्चों को सफलतापूर्वक तैयारी कराने का संकल्प हमारे पूर्वी सिंहभूम जिला के रवि पासवान सर ने लिया |
मंच का संचालन हमारे सरायकेला खरसावां जिले के महिला प्रकोष्ठ के महासचिव अमिता सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वर्षा पांडे ने किया | सभा को सफल बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्षा हरप्रीत कौर,अजय कुमार, अली अहमद, दिव्या सिंह, अशोक कुमार, आरबी निराला, रोहित कुमार, एसडी प्रसाद, विनोद वार्ष्णेय, मीरा बर्मा तथा अफरोज आलम, अनिमेष कुमार अनिमेष शास्त्री, घनश्याम प्रसाद, नशोरबा बाबू, बिकास,जोय सर ,रामू सर, तथा अली अहमद उपस्थित थे |