15/08/2026
नॉर्दर्न इंडिया पब्लिक स्कूल, गजरौला द्वारा आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। रैली का ग्रामीणों द्वारा विद्यार्थियों का जगह-जगह स्वागत कर उत्साहवर्धन किया गया
विद्यालय का यह आयोजन छात्र-छात्राओ में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी प्रयास रहा।
Northern India Public School, Gajraula, organized a grand Tiranga Rally in village's areas on 14 August 2026 under the ‘Har Ghar Tiranga’ programme. Through the rally, the message of national unity, harmony, and patriotism was conveyed to the people's.
Carrying the national flag in their hands, the students filled the entire atmosphere with patriotic fervour through patriotic songs and slogans. The students were warmly welcomed and encouraged by the villagers at various places along the route.
This initiative by the school was a commendable and inspiring effort towards instilling in the students a deep sense of respect for the National Flag, patriotism, and responsibility towards the nation.