01/05/2023
फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज पंचायत स्थित शिवाय इंटरनेशनल स्कूल में 5वीं स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी, स्कूल के फाउंडर नवल किशोर मंडल, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता एवं स्कूल के निदेशक अमर किशोर एवं शिक्षकगणों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत और नाटक का बेहतरीन प्रदर्शन देकर इस कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रिकॉर्डिंग गानों पर नृत्य किया। नृत्य की प्रस्तुति अधिकांश छोटे उम्र के बच्चे- बच्चियों ने दिया। जिन्होंने बेहतरीन नृत्य कर आयोजित कार्यक्रम में आए दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने कई अहम सामाजिक पहलुओं पर नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया। वहीं फारबिसगंज के सिंगर विश्वजीत ने मधुर स्वर में गायन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दिया।इस कार्यक्रम के दौरान अररिया सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह समारोह में शामिल हुए। और उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के विस्तार से ही देश का विकास संभव है। वही स्कूल के निदेशक अमर किशोर ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि हम गुणवत्ता आधारित शिक्षा के साथ नैतिक व सांस्कृतिक रूप से बच्चों को सुसज्जित करने का काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि राज, अमर वर्मा (प्राचार्य), शिक्षक किसन कुमार, संजीव कुमार, रतन ठाकुर, देवज्योति रॉय, खुशबू कुमारी, स्वीटी वर्मा, जूही कुमारी, मधु कुमारी एवं अनंत कुमार आदि का प्रमुख योगदान रहा।
वहीं मौके पर सैफगंज के मुखिया दिलीप कुमार, पैक्स चेयरमैन रंजन मंडल, प्राइवेट स्कूल एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट अजीत सिन्हा, लाइफ सेवियर फाउंडेशन के संस्थापक मनीष राज, रामचंद्र यादव आदि उपस्थित थे।