08/01/2026
*आज फारबिसगंज कॉलेज में एक बेहद सुखद और आत्मीय माहौल देखने को मिला।*
*माननीय "प्राचार्य महोदय प्रो.अवधेश यादव जी" के द्वारा कॉलेज के सभी कर्मियों को स्नेहपूर्वक उपहार प्रदान किया गया। यह केवल एक उपहार नहीं, बल्कि कॉलेज कर्मियों के अथक परिश्रम, ईमानदारी और कॉलेज के प्रति समर्पण की सच्ची सराहना है।*
*कॉलेज कर्मियों का योगदान ही हमारे कॉलेज को निरंतर आगे बढ़ा रहा है और उसे एक अलग पहचान दिला रहा है।*
*सभी कर्मी हमारे कॉलेज परिवार की मजबूत नींव और प्रेरणा हैं। सभी कॉलेज कर्मियों के प्रति दिल से सम्मान,धन्यवाद और शुभकामनाएँ!🌸🙏*