Rakesh chemistry

16/10/2025

15/10/2025

Science Cosmic  # education
21/06/2022

Science Cosmic
# education

RAKESH CHEMISTRYMOTIVATION
15/05/2022

RAKESH CHEMISTRY
MOTIVATION

मेरा सचमुच ये मानना है कि जिस चीज को आप चाहते हैं उसमे असफल होना जिस चीज को आप नहीं चाहते उसमे सफल होने से बेहतर है। # R...
25/04/2022

मेरा सचमुच ये मानना है कि जिस चीज को आप चाहते हैं उसमे असफल होना जिस चीज को आप नहीं चाहते उसमे सफल होने से बेहतर है।
# Rakesh chemistry
@@@@@@@@@@

रसायन विज्ञान का महत्व | Chemistry के पिता | Rasayan Vigyan ka mahatva  रसायन विज्ञान का महत्वरसायन विज्ञान का महत्व Imp...
16/04/2022

रसायन विज्ञान का महत्व | Chemistry के पिता | Rasayan Vigyan ka mahatva



रसायन विज्ञान का महत्व

रसायन विज्ञान का महत्व Importance of chemistry
हैलो दोस्तों आपका हमारे इस लेख रसायन विज्ञान का महत्त्व ( importance of chemistry). में बहुत-बहुत स्वागत है। दोस्तों आप इस लेख में रसायन विज्ञान के महत्व के बारे में जानेंगे।

इसके साथ ही आप जानेंगे कि रसायन विज्ञान के जनक कौन हैं और रसायन विज्ञान किसे कहते हैं? दोस्तों विज्ञान की तीन बड़ी शाखाओं में से एक शाखा है रसायन विज्ञान

जो इतनी विस्तृत है कि इसका अध्ययन करने के लिए इसको कोई उपशाखाओं में विभक्त कर दिया गया है। जिसका वर्णन पिछली पोस्ट में किया जा चुका है।

उस पोस्ट का लिंक यहाँ दे दिया जाएगा वहां से आप विस्तृत अध्ययन कर सकते हैं। तो आइए बढ़ते हैं हमारे इस लेख रसायन विज्ञान का महत्व में :-

जीव विज्ञान किसे कहते है

रसायन विज्ञान किसे कहते हैं what is chemistry
रसायन विज्ञान विज्ञान का महत्त्व - रसायन विज्ञान विज्ञान (Science) की वह शाखा है जिसके अंतर्गत कई प्रकार के पदार्थों तथा द्रव्यों की संरचना, संगठन, गुण उनकी प्रतिक्रियाएं, उनमें होने वाले परिवर्तन उनके भौतिक तथा रासायनिक गुण

आदि के बारे में विस्तृत अध्ययन किया जाता है वह रसायन विज्ञान (Chemistry) कहलाती है। आज के समय में रसायन विज्ञान एक ऐसी शाखा बन के आई है जिसका मानव जीवन में उपयोग 80% से अधिक किया जाता है।

क़्योकी जितनी वस्तुएँ हमारे आसपास देखने को मिलती है वह सब रासयन विज्ञान की ही देन है। अत: दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि रसायन विज्ञान वह एक शाखा (Branch) है,

जिसमें मनुष्य के द्वारा उपयोग किए जाने वाले सभी प्रकार के पदार्थों और द्रव्यों की संरचना, संगठन, उत्पादन, उनके गुण, लाभ, हानि

आदि का अध्ययन किया जाता है, ताकि मानव जीवन को और अधिक सरल सुविधापूर्ण बनाया जा सके। रसायन विज्ञान को एक शाखा के रूप में स्थापित करने का श्रेय,

लेवोयसिये, रोबर्ट वॉयल, जॉन डॉल्टन आदि को हैं. जिनमें chemistry के पिता रसायन विज्ञान के जनक लेवोयसिये (levaisye) को कहा जाता है।

रसायन विज्ञान की शाखाएँ

मानव जीवन में रसायन विज्ञान का महत्व Importance of chemistry in human life
रसायन विज्ञान विज्ञान की एक ऐसी शाखा है, जिसमें समस्त प्रकार की वस्तुओं, पदार्थों, ठोस, द्रव, गैस आदि के गुण लाभ उनका संगठन संरचना

आदि का अध्ययन करके मनुष्य का जीवन सरल और सुविधापूर्ण बनाने के का प्रयास किया जाता है। आज हम जिधर भी नजर दौड़ाते हैं,

वहाँ पर प्रत्येक वस्तु रसायन विज्ञान की मदद से ही बनाई जा रही है। मनुष्य के खाने से लेकर मनुष्य के पहनने तक समस्त चीजों का निर्माण रसायन विज्ञान के द्वारा ही किया जा रहा है।

यहाँ तक कि मनुष्य के स्वास्थ्य तथा मनुष्य की रक्षा के लिए समस्त सामाग्री का निर्माण रसायन विज्ञान की देन है। इसलिए मनुष्य के सुखी जीवन की कामना रसायन विज्ञान के बिना कर ही नहीं सकते

मानव जीवन में रसायन विज्ञान के महत्व के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं।

खाद्य सामग्री में रसायन विज्ञान chemistry in Food Ingredients


मनुष्य के आहार के मुख्य घटकों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज, और जल को समाहित किया गया है।

इनके बिना मनुष्य स्वास्थ्य नहीं रह सकता और यदि यह सब दूषित अवस्था में मनुष्य सेवन करता है तो मनुष्य कई प्रकार के रोगों से ग्रसित हो जाता है।

रसायन विज्ञान में उपर्युक्त पोषक पदार्थों (Nutrients) के गुणों और लाभों का अध्ययन किया जाता है। इनकी कमी से होने वाले रोग तथा तथा इन की अधिकता से होने वाले रोगों का अध्ययन

रसायन विज्ञान के अंतर्गत किया जाता है। तथा उपर्युक्त पोषक पदार्थों की पूर्ति के लिए विभिन्न प्रकार के न्यूट्रिएंट्स बनाए जाते हैं। ताकि मनुष्य को स्वस्थ रखा जा सके और यह सब रसायन विज्ञान की ही देन है।

घरेलू वस्तुओं के निर्माण में रसायन विज्ञान chemistry in the household articles
मनुष्य के दैनिक जीवन (Daily life) में कई प्रकार की ऐसी वस्तुएँ होती हैं जो मनुष्य हर बक्त उपयोग में लाता है और इन वस्तुओं का निर्माण रसायन विज्ञान के अंतर्गत ही किया जाता है।

इसलिए दैनिक जीवन में जितनी भी वस्तु मनुष्य के द्वारा उपयोग में लाई जाती हैं, उनका निर्माण रसायन विज्ञान के अंतर्गत होता है।

मेटलर्जी (Mattelagry) के द्वारा कई प्रकार की उपयोग में आने वाली वस्तुएँ बर्तन मूर्तियाँ सिक्के आदि कांसे पीतल ताम्बे के बनाये जाते है।

कुछ बर्तन प्लास्टिक स्टील की प्लेट कांच के कप कुर्सियाँ टेबल आदि बस्तुयें रसायन विज्ञान की मदद से ही बनाई जाती हैं। इसलिए दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का बहुत ही महत्वपूर्ण है

स्टेशनरी और फोटोग्राफी में रसायन विज्ञान chemistry in Stationery and Photography
रसायन विज्ञान स्टेशनरी (Stationery) निर्माण और फोटोग्राफी में एक उल्लेखनीय भूमिका निभाती है, लकड़ी से कागज का निर्माण करना रसायन विज्ञान की प्रक्रिया के अंतर्गत ही आता है।

इसके साथ ही स्याही (Ink) के निर्माण रवर , रेजर, पेंसिल, कटर इत्यादि का निर्माण रसायन विज्ञान की ही देन है।

फोटोग्राफी (Photography) में फोटोग्राफी सिल्वर फिल्म का निर्माण कैमरे के लेंस का निर्माण रसायन विज्ञान की प्रक्रिया के अंतर्गत ही किया जाता है।

सौंदर्य प्रसाधन में रसायन विज्ञान chemistry in cosmetics
रसायन विज्ञान सौंदर्य प्रसाधन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि आजकल हर एक व्यक्ति सुंदर तथा आकर्षक दिखना चाहता है, जिसके लिए रसायन विज्ञान ने विभिन्न प्रकार के उत्पाद भी बना दिए हैं।

जो एक तरह के रसायन ही है, जिसमें शेविंग क्रीम, पाउडर, क्रीम, लिपस्टिक, नेल पॉलिश आदि सभी प्रकार के रसायनों की आपस में क्रियाएँ करने के बाद ही निर्माण संभव है।

साफ सफाई में रसायन विज्ञान chemistry in Cleanliness
रसायन विज्ञान साफ सफाई (Cleanliness) में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि अगर मनुष्य साफ-सफाई से नहीं रहेगा तो विभिन्न प्रकार की रोगाणु और जीवाणु उत्पन्न होंगे।

जिससे मनुष्य को कई प्रकार के रोगों (Desease) का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए रसायन विज्ञान ने दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार की ऐसी रसायन का निर्माण किया है

जो प्रत्येक घर में उपयोग किए जाते हैं जिनसे जीवाणुओं और रोगाणुओं से मुक्ति मिल जाती है, इनमें प्रमुख रूप से नहाने के साबुन, कपड़े धोने के साबुन का निर्माण सोडियम और पोटेशियम के लवणों द्वारा इसके साथ ही फर्श क्लीनिंग के लिए फिनाल

तथा बर्तन साफ करने के लिए अपमार्जक, साबुन डिश वॉश, हाँथ साफ करने के लिए डिटॉल (Dettol) हैंड सेनिटाइजर (Hand sanitizer) आदि कई रसायन विज्ञान की ही देन है।

मनुष्य की सुरक्षा में रसायन विज्ञान chemistry in the protection of humans
रसायन विज्ञान ने मनुष्य को विभिन्न प्रकार के सुख सुविधाओं से नवाजा तो है ही साथ ही साथ मनुष्य की सुरक्षा के लिए भी रसायन विज्ञान ने अद्भुत साधन उपलब्ध कर दिए हैं।

प्रत्येक राष्ट्र यह चाहता है, कि वह अपने आप को एक सुरक्षित राष्ट्र समझे और यह तभी संभव है जब उसके पास अत्याधुनिक तकनीकी द्वारा निर्मित हथियार (weapon) है


आज भारत परमाणु और अणु बम (Atom bomb and Moleculer bomb) संपन्न देश बन गया है। भारत में परमाणु बम अणु बम के साथ-साथ न्यूक्लियर वेपंस, मिसाइलें, फाइटर प्लेन आदि भी उपलब्ध हैं।

जो मनुष्य और देश की रक्षा करते हैं और यह सब रसायन विज्ञान की देन है।

दवाइयों के निर्माण में रसायन विज्ञान chemistry in the manufacture of medicines
रसायन विज्ञान का सबसे महत्वपूर्ण कदम दवाइयों के निर्माण में है, क्योंकि प्रत्येक मनुष्य बीमार होता है और आज के समय में विभिन्न प्रकार की घातक से घातक बीमारियाँ उत्पन्न हो रही हैं।

अगर इनकी दवाइयाँ ना होती तो मनुष्य अनायास ही मृत्यु के ग्रास में समा जाता। इसलिए दवाइयों के क्षेत्र में ररसायन विज्ञान ने अत्यधिक उल्लेखनीय प्रगति की है।

और घातक से घातक बीमारियों से लड़ने के लिए दवाइयाँ का निर्माण किया हैं।आज कैंसर, टीबी, दमा हैजा पेचिस, मलेरिया जैसे रोगों से निपटने के लिए कई प्रकार की दवाएँ उपलब्ध है।

वहीं पोलियो, आदि कई प्रकार के रोगों के लिए निर्मित प्रतिजैवकों के टीकों का निर्माण रसायन विज्ञान के द्वारा संभव हुआ है।

कृषि के क्षेत्र में रसायन विज्ञान chemistry in Agriculture
रसायन विज्ञान का महत्त्व क़ृषि क्षेत्र में भी है। रसायन विज्ञान ने कृषि के क्षेत्र में भी अद्भुत प्रयास किए हैं, हरित क्रांति के द्वारा मनुष्य ने गेहूं तथा चावल के उत्पांदन में 5 से 7 गुना बढ़ोत्तरी की है।

अत्याधुनिक साधन तथा कीटनाशक के प्रयोग से विभिन्न प्रकार की फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ गई है। मिट्टी के गुण तथा उनके संगठन के बारे में अध्ययन करके विभिन्न प्रकार की उपयुक्त फसले लगाई जाती है

कई प्रकार के कीटनाशकों तथा उर्वरकों के द्वारा विभिन्न फसलें कम जगह में अधिक उपजायी जा रही है. जो रसायन विज्ञान की ही देन है।

विविध प्रश्नोत्तरी
Q.1- रसायन विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है

A. अरस्तु

B. रदरफोर्ड

C. लेबॉयसिये

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर. C. लेबॉयसिये

Q.2- सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मकता दिखाने वाला तत्व है

A. क्लोरीन

B. फ्लोरीन

C. आयोडीन

D. सोडियम

उत्तर. B. फ्लोरीन

Q. 3- ऐसी कौन सी धातु है जिसे मिट्टी के तेल में रखा जाता है

A. पोटेशियम

B. सोडियम

C. लिथियम

D. रूबीडियम

उत्तर. B. सोडियम

Q.4- 17 परमाणु क्रमांक किस धातु का है

A. क्लोरीन

B. आयोडीन

C. सोडियम

D. पोटेशियम

उत्तर. A. क्लोरीन

Q.5- कौन सा तत्व अक्रिय गैस कहलाता है

A. नियॉन

B. हाइड्रोजन

C. सल्फर

D. लिथियम

उत्तर. A. नियॉन

Q. 5- लोहे का अयस्क नहीं है

A. हेमेटाइट

B. मैग्नेटाइट

C. बॉक्साइट

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर. C. बॉक्साइट

Q. 6- सिल्वर का प्रतीक है

A. Na

B. Ca

C. K

D. Ag

उत्तर. D. Ag

Q.7- लोहे का जंग लगने से क्षरण अभिक्रिया है।

A. भौतिक प्रतिक्रिया

B. रासायनिक प्रतिक्रिया

C. दोनों

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर. B. रासायनिक प्रतिक्रिया

Q.8- पृथ्वी पर पाए जाने वाले तत्वों में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है

A. आयोडीन

B. ऑक्सीजन

C. नाइट्रोजन

D. कार्बन

उत्तर. A. ऑक्सीजन

Q. 9- बैटरी में कौन सा रसायन भरा होता है

A. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

B. नाइट्रिक अम्ल

C. सल्फ्यूरिक अम्ल

D. साइट्रिक अम्ल

उत्तर. C. सल्फ्यूरिक अम्ल

दोस्तों आपने इस लेख में रसायन विज्ञान का महत्व (Importence of chemistry) के साथ-साथ रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त की आशा करता हूं आपको यह लेख अच्छा लगा होगा कृपया इसे शेयर जरूर करें

इसे भी पढ़े :-

प्लाज्मोडियम क्या है, इसका इतिहास
पोलियो का इतिहास कारण लक्षण
Ans :- कोकरोंच मारने की दवा

https://fb.me/e/1J3FbeC84

Address

Forbesganj
854310

Telephone

+919341705170

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rakesh chemistry posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Rakesh chemistry:

Shortcuts

Share

Category