Mars Academy is going to start a batch of English Speaking.
Registration Charge-500 only
Fee - nill
Hurry Up Limited Seats.
For Further Inquiry Call us at 8273935320, 8433120482
IBT Institute Pvt. Ltd.
IBT Institute is a national institute for SSC and Bank PO.
23/07/2016
Winner of Computer Excellence Test 2016 from A. K. Group in IBT Center
23/07/2016
22 जुलाई 2016 करंट अफेयर्स -:
1). तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने तीन महीने के लिए आपातकाल की घोषणा की
तुर्की में तख़्तापलट की नाकाम कोशिश के बाद राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने तीन महीने के आपातकाल की घोषणा की है|
तुर्की में 2016 तख्तापलट के प्रयास:
एयरपोर्ट सहित कई महत्वपूर्ण जगहों पर विद्रोही सेना द्वारा कब्जा कर लिया गया और सेना ने दावा किया कि उसने देश की सत्ता पर कब्जा कर लिया है|
तख्तापलट का प्रभाव:
300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गए है| जबकि 5000 विद्रोही सैनिक गिरफ्तार किये जा चुके है| तुर्की में 100 से ज़्यादा जनरल और एडमिरलों को हिरासत में लिया गया था|
2). कनाडा मनुष्यों पर जीका वैक्सीन का प्रयोग करेगा
कनाडा यूनिवर्सिटी ने जुलाई 2016 को यह घोषणा की कि वह पहली जीका वैक्सीन का प्रयोग मनुष्यों पर करेगा| यह वैक्सीन अभी विकसित की जा रही है जिसका भविष्य में मनुष्यों पर प्रयोग किया जायेगा| अब तक इसका प्रयोग केवल चूहों पर किया गया है| यूनिवर्सिटी लावल के प्रोफेसर गैरी कोबिंगर ने कहा कि वे इस अंतरराष्ट्रीय टीम का सदस्य बनकर बेहद प्रसन्न हैं एवं इस प्रयोग के सभी चरणों को पूरा करने में पूरा सहयोग करेंगे| जीका वैक्सीन को यूएस फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन एवं हेल्थ कनाडा द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है| कोबिंगर पेशे से माइक्रोबायोलॉजी एवं मेडिसिन के प्रोफेसर एवं डॉक्टर हैं तथा वे इस शोध में आरंभ से जुड़े रहे हैं|
3). ग्लोबल रिटायरमेंट सूचकांक में भारत सबसे अंतिम स्थान पर
20 जुलाई 2016 को जारी किए गए ग्लोबल रिटायरमेंट सूचकांक में भारत सबसे अंतिम स्थान पर है| एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद भारत में सेवानिवृत्त यानी रिटायर्ड लोगों की स्थिति बेहद दयनीय है| ग्लोबल असेट मैनेजमेंट के चौथे वार्षिक ग्लोबल रिटायरमेंट इंडेक्स (जीआरआई) में भारत को सबसे निचले पायदान पर रखा गया है जो इसे सेवानिवृत्त होने वाले लोगों के लिए विश्व का सबसे खराब देश बना रहा है| रिपोर्ट के मुताबिक भारत सेवानिवृत बुजुर्गों के लिए सबसे बुरी जगह है|
4). केंद्र सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना हेतु तीन राज्यों में 275 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी
पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत हरियाणा, राजस्थान में कृष्णा सर्किट हेतु 195 करोड़ और गुजरात में गांधी थीम हेतु 80 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी| विकास हेतु सरकार ने कुल 275 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है| स्वदेश दर्शन योजना हेतु केंद्रीय मंजूरी एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) की अध्यक्षता पर्यटन सचिव विनोद जुत्शी ने की|
5). आईआरसीटीसी रेल यात्रियों के लिए 10 लाख रुपए का बीमा कराएगा
आईआरसीटीसी ने जुलाई 2016 के तीसरे सप्ताह में रेल यात्रियों के लिए 10 लाख रुपए का बीमा कराने की घोषणा की है| भारतीय रेलवे सितंबर 2016 से स्वैच्छिक यात्री बीमा योजना शुरू करने की तैयारी में है| इसके तहत यात्रियों को प्रति टिकट 10 रुपए से भी कम के न्यूनतम प्रीमियम में 10 रुपए तक का इंश्योयरेंस कवर मुहैया कराया जाएगा| ट्रेन हादसे में मौत या पूर्ण विकलांगता की स्थिति में यह बीमा राशि देय होगी| आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इसके लिए 17 बीमा कंपनियों को शॉर्ट लिस्ट किया है| रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इस साल रेल बजट में यात्री बीमा स्कीम शुरू करने की घोषणा की थी|
19 जुलाई 2016 करंट अफेयर्स -:
1). पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने
पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की| वे अरुणाचल प्रदेश के दसवें मुख्यमंत्री हैं| प्रभारी राज्यपाल तथागत रॉय ने खांडू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई| खांडू के अतिरिक्त चौवना मे ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली| उनके शपथ ग्रहण करते ही वह देश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बन गये हैं|
2). विश्व धरोहर सूची में तीन भारतीय स्थल शामिल किये गये
यूनेस्को ने चंडीगढ़ के कैपिटोल कॉम्प्लेक्स, नालंदा विश्वविद्यालय के पुरातात्विक स्थल और सिक्किम के कंचनचंघा नेशनल पार्क को अपने विश्व विरासत स्थलों में शामिल करने मंजूरी प्रदान की| इस्तांबुल में आयोजित विश्व विरासत समिति के 40 वें सत्र में यह मंजूरी प्रदान की गयी| कैपिटोल कॉम्प्लेक्स सात देशों (फ्रांस, स्विटजरलैंड, बेल्जियम, जर्मनी, अर्जेंटीना, जापान और भारत) में 17 स्थलों का एक हिस्सा है जिसकी रूपरेखा फ्रांस-स्विटजरलैंड के वास्तुकार ले करबुसियर ने बनायी थी| उन्होंने 1950 के दशक में चंडीगढ़ की योजना निरूपित की थी| भारत के अन्य स्थानों में सिक्किम का कंचनजंघा राष्ट्रीय पार्क है तथा नालंदा विश्वविद्यालय के पुरातात्विक स्थल के अवशेष शामिल हैं| इसके अतिरिक्त एंटीगुआ नेवल डॉकयार्ड तथा संबंधित पुरातात्विक स्थलों (एंटीगुआ और बारबुडा) तथा पाम्पुल्हा मॉडर्न एन्सेम्बले (ब्राजील) को भी धरोहर सूची में शामिल किया गया|
3). नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया
विश्व भर में 18 जुलाई 2016 को अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस मनाया गया| यह दिवस नोबल शांति पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला (1918-2013) के सम्मान में मनाया जाता है| इस दिवस का उद्देश्य लोगों को विश्व में शांति एवं सौहार्द हेतु बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है| यह दिवस पहली बार 18 जुलाई 2010 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नवम्बर 2009 में पारित प्रस्ताव के बाद मनाया गया|
4). यूनेस्को द्वारा तुर्की के संगीतकार कुदसी एरुग्नर को आर्टिस्ट फॉर पीस चुना गया
तुर्की संगीतकार कुदसी एरुग्नर को यूनेस्को द्वारा आर्टिस्ट फॉर पीस (शांति हेतु कलाकार) नियुक्त किया| उनकी यह नियुक्ति यूनेस्को के महासचिव इरिना बोकोवा द्वारा की गयी| एरुग्नर की नियुक्ति इस्तांबुल (तुर्की) में आयोजित कांग्रेस सेंटर में की गयी| यह नियुक्ति विश्व धरोहर समिति की 40वीं बैठक के बाद की गयी| यूनेस्को के शांति कलाकार के रूप में उनके मुख्य कार्य में उन्हें संगीत की भूली विरासत पर कार्य करना होगा|
5). मशहूर क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
मशहूर क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने 18 जुलाई 2016 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया| राज्यसभा के सभापति ने सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है| उन्होंने 28 अप्रैल 2016 को राज्यसभा में मनोनीत सदस्य के रूप में पंजाबी में शपथ ली थी| वहीं संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन उच्च सदन की कार्यवाही के दौरान उन्होंने इस्तीफा दे दिया| इसके पहले बीजेपी की ओर से अमृतसर सीट से लोकसभा सांसद सिद्धू का टिकट 2014 आम चुनाव में काट दिया गया था| उनके बदले उस सीट से पार्टी के सीनियर नेता अरुण जेटली लड़े थे और हार गए थे|
6). इंडिया गेट से 'ग्रेट इंडिया रन' का शुभारम्भ
केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने 17 जुलाई 2016 को भारत के पहले मल्टी-सिटी मैराथन "ग्रेट इंडिया रन’ मैराथन को सुबह छह बजे ऐतिहासिक इंडिया गेट से हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया| 21 दिनों तक चलने वाली यह मैराथन पूरे देश में करीब 1480 किलोमीटर की दूरी तय करेगी|
ग्रेट इंडिया रन के बारे में-
“ग्रेट इंडिया रन” मैराथन में डेनमार्क की अल्ट्रा मैराथन धावक पिया हैनसन भी इस रन में भाग ले रही हैं| 1480 किलोमीटर की इस मैराथन में एशिया, अफ्रीका, अमेरिका और यूरोप से 15 बेहतरीन धावकों ने हिस्सा लिया है| इंडिया गेट से धावकों की टीम का नेतृत्व दिग्गज मैराथन धावक अरुण भारद्वाज ने किया| यह रेस गाजियाबाद, गुरुग्राम, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों से होकर गुजरेगी| इसमें स्टार धावक मिलिंद सोमन भी हिस्सा लेंगे| वह अहमदाबाद से मुंबई के बीच 570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे| अब तक लगभग 300 मैराथन में हिस्सा ले चुकीं डेनमार्क की 50 वर्षीय पिया इस मैराथन का प्रमुख आकर्षण होंगी|
7). स्क्वैश चैम्पियनशिप में दीपिका पल्लीकल और सौरभ घोषाल ने राष्ट्रीय स्क्वैश खिताब जीते
दीपिका पल्लीकल कार्तिक ने 17 जुलाई 2016 को गत चैंपियन जोशन चिन्नप्पा को हराकर 73वीं सीनियर राष्ट्रीय स्क्वॉश चैंपियन में एक बार फिर महिलाओं का खिताब जीता| Men’s सिंगल्स का खिताब गत
10-11 जुलाई 2016 करंट अफेयर्स -:
1). पुर्तगाल ने फ़्रांस को 1-0 से हराकर पहली बार यूरो कप जीता
पुर्तगाल ने 10 जुलाई 2016 को पेरिस में आयोजित यूरो कप के फाइनल मुकाबले में फ्रांस को 1-0 से हराकर यूरो कप का ख़िताब जीता| पुर्तगाल के खिलाड़ी एडर ने एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में खिताबी गोल किया| पिछले 95 वर्षों में (1921 से) अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेल रहे पुर्तगाल का यह पहला बड़ा खिताब है| साथ ही पिछले 56 वर्ष में पहली बार फ्रांस को अपने ही देश में हार का सामना करना पड़ा| इससे पहले पुर्तगाल वर्ष 2004 में यूरो कप के फाइनल में पहुंचा था|
2). सेरेना विलियम्स ने विम्बल्डन महिला एकल ख़िताब जीता
विश्व की नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने लंदन में आयोजित विंबलडन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीता| उन्होंने महिला एकल फाइनल में जर्मनी की एंजेलिक कर्बर को 7-5, 6-3 से हराकर सातवां विम्बल्डन ख़िताब जीता साथ ही स्टेफी ग्राफ द्वारा 22 ग्रैंडस्लैम जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की|
3). दक्षिण अफ्रीका और भारत ने सीईओ मंच में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए
दक्षिण अफ्रीका और भारत के प्रमुख उद्योगपतियों ने आठ सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए जिससे दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के अवसर पर आयोजित दक्षिण अफ्रीका-भारत सीईओ मंच की बैठक में इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए|
संबंधित मुख्य तथ्य:
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने दो समझौते किए| हिंदुस्तान जिंक व मिनोवा अफ्रीका के बीच समझौते के तहत भारत में भूमिगत खनन के लिए रॉक स्पोर्ट प्रणाली का विकास व आपूर्ति की जाएगी|
इसी तरह फेरेमेल के साथ समझौते के तहत भूमिगत खनन उपकरणों की आपूर्ति व रखरखाव किया जाएगा| एमएमआई होल्डिंग्स तथा आदित्य बिड़ला नूवो के बीच सहमति पत्र के तहत भारत में स्वास्थ्य, बीमा क्षेत्र में संयुक्त उद्यम स्थापित होगा|
4). केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत दस प्रसिद्ध स्थलों की सफाई कराएगी
स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार ताजमहल, वैष्णो देवी मंदिर और अजमेर शरीफ सहित दस प्रसिद्ध स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाएगी| केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के अनुसार मंत्रालय द्वारा मिशन के तहत सफाई हेतु सौ महत्वपूर्ण स्थलों की पहचान करने की प्रक्रिया आरम्भ की गयी है| अभियान के तहत चयन किए जाने वाले स्थान अधिकतर या तो पर्यटक स्थान होंगे या धार्मिक स्थल| ‘‘स्वच्छ भारत मिशन” के तहत चयन किए गए दस पर्यटक स्थल व धार्मिक स्थानों पर पायलट परियोजना के रूप में सफाई अभियान की शुरूआत की जाएगी|
चयनित स्थलों के नाम-
जिन स्थानों का चयन किया गया है उनमें जम्मू कश्मीर का वैष्णो देवी मंदिर, उत्तरप्रदेश में ताजमहल, आंध्रप्रदेश में तिरूपति मंदिर, पंजाब में स्वर्ण मंदिर, राजस्थान में अजमेर शरीफ, ओड़िशा में जगन्नाथ मंदिर, महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, उत्तरप्रदेश में मणिकर्णिका घाट, तमिलनाडु में मीनाक्षी मंदिर और असम का कामाख्या मंदिर शामिल हैं|
5). के.वी.के ज्ञान पोर्टल से होगी चौबीसों घंटे कृषि विकास केन्द्रों की निगरानी
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने देश के कृषि विकास केन्द्रों (केवीके) की गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी और उनके प्रबंधन के लिए केवीके ज्ञान पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल के जरिए देश भर में फैले 642 कृषि विकास केन्द्रों की गतिविधियों की चौबीसों घंटे निगरानी और उनके कामों का उचित प्रबंधन किया जा सकेगा।
इस पोर्टल पर कृषि से जुड़ी सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कृषि से जुड़ी साल भर चलने वाली गतिविधियों, उपलब्ध बीजों आदि की पूरी जानकारी मौजूद रहेगी। पोर्टल पर देश के सभी कृषि विकास केन्द्रों की भौगोलिक स्थिति, कृषि विशेषज्ञों के नाम और फोन आदि मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त, किसान इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर कृषि से जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं|
6). लुईस हैमिलटन ने ब्रिटिश ग्रां प्री-2016 जीती
मर्सडीज़ ड्राईवर लुईस हैमिलटन ने 10 जुलाई 2016 को ब्रिटिश ग्रां प्री-2016 का ख़िताब जीता| यह फार्मूला वन रेस इंग्लैंड के सिल्वरस्टोन सर्किट में आयोजत की गयी| हैमिलटन द्वारा यह ख़िताब चौथी बार जीता गया, इससे पहले उन्होंने 2008, 2014 एवं 2015 में यह ख़िताब जीता था| वे तीन बार यह ख़िताब जीतने वाले पहले ड्राईवर बने| रेड बुल-टैग ह्युअर के मैक्स वर्सटेप्प्न दूसरे स्थान पर रहे जबकि जर्मनी के निको रोसबर्ग तीसरे स्थान पर रहे| इससे पहले 3 जुलाई 2016 को हैमिलटन ने ऑस्ट्रियन ग्रां प्री रेस जीती थी|
7). प्रसिद्ध फुटबॉल कोच अमल दत्ता का निधन
पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं भारत के पहले पेशेवर फुटबॉल कोच अमल दत्ता का 10 जुलाई 2016 को निधन हो गया
दैनिक प्रश्नोत्तरी – सामान्य ज्ञान
1. हलदारिफाइनरी --------- में स्थित है
(a) पश्चिम बंगाल
(b) बिहार
(c) आंध्र प्रदेश
(d) ओडिशा
2. किस वर्ष में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना हुई
(a) 1967
(b) 1969
(c)1970
1974
3. दस्तावेज़ की हार्ड कॉपी ----- है
(a) प्रिंटर पर मुद्रित
(b) द्फ्लॉपी में संग्रहित
(c) सीडी में संग्रहित
(d) हार्ड डिस्क में संग्रहीत
4. इमेजिंग इंडियार:नए देश के लिए विचार पुस्तक के लेखक निम्न में से कौन है
(a) अरविंद अडिगा
(b) एम जे अकबर
(c) नंदन नीलेकणी
(d) शशि थरूर
5. भारत ने बीजिंग ओलंपिक में निम्नलिखित तीन पदक जीतेथे
(a) शूटिंग बॉक्सिंग और कुश्ती
(b) बैडमिंटनए शतरंज और शूटिंग
(c) बैडमिंटनए शूटिंग और बॉक्सिंग
(d) शूटिंगए तीरंदाजी और कुश्ती
6. निम्नलिखित नेताओं में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कभी नहीं बने
(a) दादाभाई नौरोजी
(b) जे एल नेहरू
(c) मोतीलाल नेहरू
(d) बाल गंगाधर तिलक
7. निम्नलिखित पौधों में से कौन सा एक पौधा वाहनों से होने वाले प्रदूषण को अवशोषित करने के लिए आमतौर पर सड़क के साथ लगाया जाता है
(a) कनेर
(b) नीम
(c) बोगनविलिया
(d) अर्क प्रजाती
8. निम्नलिखित देशों में से कौन से देश ने फ्रोजन मीथेन हाइड्रेट से प्राकृतिक गैस निकालने में सबसे पहले सफलता हासिल की
(a) चीन
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) कनाडा
(d) जापान
9. निम्नलिखित में से कौन.सा संगठन सबसे पुराना है
(a) IMF
(b) WHO
(c) ILO
(d) FAO
10. 76 वें वार्षिक अकादमी पुरस्कारों में 11 ऑस्कर जीतने वाली फिल्म का नाम है
(a) लार्ड ऑफ़ रिंग द रिटर्न ऑफ़ द किंग
(b) मिस्टीक रीवर
(c) कोल्ड माउंटेन
(d) मॉन्स्टर
दैनिक प्रश्नोत्तरी – तर्क योग्यता
निर्देश(1-6)निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम संख्या/अक्षर/संख्या युग्म ज्ञात करें
1.
(1) पहाड़ी मैना
(2) घरेलू गौरैया
(3) पन्ना कबूतर
(4) शाहीबाज
2.
(1) DEFY
(2) HINT
(3) MOST
(4) SUVY
3.
(1) JLOS
(2) UHIM
(3) HJMQ
(4) PRUY
4.
(1) 24
(2) 28
(3) 42
(4) 56
5.
(1) 1, 2, 4, 8
(2) 2, 6, 10, 14
(3) 3, 9, 15, 21
(4) 7, 21, 35, 49
6.
(1) सराहना करना
(2) डांटना
(3) गुणगान करना
(4) प्रशंसा करना
7.
(1) परागकोश
(2) दृष्टिपटल
(3) अंडाशय
(4) पंखड़ी
8.दी गई संख्या श्रृंखला में ऐसे कितने 8 हैंए जो सम संख्या के ठीक बाद और विषम संख्या के ठीक पहले आते हैं
7, 8, 5, 6, 7, 8, 4, 3, 2, 1, 3, 8, 6, 4, 3, 7, 8, 4, 2, 1, 3, 8, 2, 8, 9
(1) 4
(2) 3
(3) 2
(4) 5
दैनिक प्रश्नोत्तरी – संख्यात्मक अभियोग्यता
निर्देश (प्रश्न 1-5): निम्नलिखित प्रश्न तीन कथनों A,B और C के साथ दिए गये है, यह आपको तय करना है कि कौन सा कथन प्रश्नानुसार उत्तर के लिए आवश्यक है/पर्याप्त है
1. दो मित्र X और Y एक भागीदारी में प्रवेश करते हैं । X का लाभांश ज्ञात करें
(A) X और Y की पूंजी का अनुपात 3 : 5 है
(B) X अपने पैसों का निवेश Y से दो महीने ज्यादा करता है
(C) कुल लाभ में Y का लाभांश 1000 है जो की X के लाभांश से कम है
1) सिर्फ A और B एक साथ
2) सिर्फ A और C एक साथ
3) उनमे से कोई भी दो
4) सभी एक साथ आवश्यक है
5) सभी का एक साथ होना आवश्यक नही है
2. एक व्यक्ति का मासिक व्यय ज्ञात करें
(A) उसकी मासिक आय 2400 रुपयें हैं
(B) इस वर्ष के दौरान उसके व्यय और आय का अनुपात 3 : 4 है
(C) उसका मासिक औसत बचत 600 रुपयें है
1) सिर्फ A और B एक साथ
2) सिर्फ A और C एक साथ
3) सिर्फ B और C एक साथ
4) उनमे से कोई भी दो
5) सभी कथन आवश्यक है
3. एक समानांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात करें:
(A) दो समीपवर्ती भुजाओं का अनुपात m : n है
(B) अन्य विकर्ण की लंबाई X है
(C) दो समीपवर्ती भुजाओं की लम्बाई y और z है
1) सिर्फ B और C एक साथ
2) सिर्फ A और C एक साथ
3) सभी कथन एक साथ
4) सभी से कोई दो
5) सभी कथन एक साथ पर्याप्त नही है
4. एक व्यक्ति X से Y और ठीक इसके विपरीत यात्रा करता है तो दोनों ही रास्तों को बस से तय करने में कितना समय लगेगा?
(A) वह X से Y की यात्रा में 15 घंटे लगाता है और बस से वापस लौटता है
(B) दोनों जगहों के बीच की दूरी 360 किमी है
(C) वह अपने 3 घंटे बचा सकता है अगर वह दोनों तरफ से ट्रेन से यात्रा करे
1) A और B एक साथ
2) B और C एक साथ
3) A और C एक साथ
4) उनमे से कोई भी दो
5) सभी कथन आवश्यक है
5. एक समकोण त्रिकोण की त्रिज्या क्या है?
(A) त्रिकोण की क्षेत्रफल ज्ञात है
(B) त्रिकोण की कोई दो भुजाएँ ज्ञात है
(C) त्रिकोण की परिधि ज्ञात है
1) सिर्फ B
2) सिर्फ A और C एक साथ
3) उनमे से कोई भी
4) या अकेले B या A और C एक साथ
5) सभी एक साथ आवश्यक है
दैनिक प्रश्नोत्तरी – अंग्रेजी भाषा
Direction:- Give one word substitute for the following group of words or phrases out of the four given alternatives.
1. An unmarried woman past the age of marriage.
a. maid
b. lady
c. spinster
d. devious
2. A woman who uses her charm to exploit men.
a. vamp
b. cocquet
c. flirt
d. sly
3. A person pursuing something for pleasure and not for money.
a. avowal
b. indict
c. follower
d. amateur
4. Growing or living in water.
a. aquatic
b. amphibian
c. sticky
d. wet
5. An attitude overly president.
a. insisting
b. importunate
c. demeaning
d. dainty
6. One good at telling anecdotes.
a. smart
b. raconteur
c. jocular
d. hilarious
7. One leading an unsettled life.
a. wanderer
b. restless
c. vagabond
d. hurtling
8. One who revolts against established government.
a. insurgent
b. revolutionary
c. liberal
d. conformist
9. Space empty of air
a. airless
b. vacuum
c. suffocating
d. emptiness
10. To deny responsibility for
a. refuse
b. repudiate
c. affirm
d. condone
दैनिक प्रश्नोत्तरी – संख्यात्मक अभियोग्यता
1.नल A, B और C एक पानी की टंकी से जुड़े हैं और उनसे पानी के प्रवाह की दर क्रमशः 42 लीटर/घंटा, 56 लीटर/घंटा और 48 लीटर/घंटा है। नल A और B से टैंक भरा जाता है और C से खाली किया जाता है और टैंक 16 घंटे में भरा जाता है। टैंक की क्षमता क्या है?
A) 150 लीटर
B) 960 लीटर
C) 800 लीटर
D) 1200 लीटर
E) 500 लीटर
2.एक वर्गाकार कमरे की एक भुजा 8 मीटर की है| एक पूरे कमरे के फर्श को ढकने के लिए 16 सेमी चौड़े और कितने मीटर लम्बे कालीन की आवश्यकता होगी यदि कालीन की लागत 200 रुपए प्रति मीटर और मजदुर की लागत 10 रुपए प्रति मीटर है तो इसको लगाने की लागत क्या होगी?
A) 400 मी, 84000 रु.
B) 400 मी, 80000 रु
C) 200 मी, 84000 रु
D) 200 मी, 80000 रु
E) 400 मी, 40000 रु
3. उस शंकु का अधिकतम आयतन क्या है जिसे एक 14 सेमी वाले घन से काटा जा सकता है?
A) 632.26 सेमी 2
B) 756.14 सेमी 3
C) 814.32 सेमी 3
D) 718.66 सेमी 2
E) 796.33 सेमी 3
4. एक कमरा जो 10 मी लम्बा, 8 मीटर चौड़ा और 4.5 मीटर ऊँचा है| इसमें दो दरवाजे जिनका माप 2.5 मी. × 1.2 मी. है , दो खिड़कियाँ जिनका माप 1.5 मी. × 1.6 मी साथ ही दो और खिड़कियाँ जो 1मी. ऊँची और 1 मी. चौड़ी है, पूरे कमरे को कवर करने हेतु वॉलपेपर का क्षेत्रफल क्या ज्ञात करें?
A) 152.6 मी2
B) 162 मी2
C) 149.2 मी2
D) 146.2 मी2
E) 150 मी2
5. T अक्षर से शुरू होने वाले 6 अक्षर के कितने शब्दों का गठन ‘EQUATION’ शब्द में स्थित अक्षरों से किया जा सकता है?
A) 2570
B) 2520
C) 2500
D) 2250
E) 2590
1). वित्त वर्ष की व्यावहारिकता परखने के लिए आचार्य समिति का गठन किया गया
चार सदसीय समिति की अध्यक्षता मुख्य आर्थिक सलाहकार शंकर आचार्य करेंगे| इस समिति को 31 दिसम्बर 2016 तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है|
इस समिति के अन्य सदस्य हैं – पूर्व कैबिनेट सचिव केएम चंद्रशेखर, पूर्व वित्त सचिव पीवी राजारमन, पॉलिसी रिसर्च केंद्र के वरिष्ठ वक्ता डॉ राजीव कुमार|
2). केंद्र सरकार ने एक्सिस बैंक में एफडीआइ के प्रस्ताव को मंजूरी दी
केंद्र सरकार ने एक्सिस बैंक के विदेशी पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को 5 जुलाई 2016 को मंजूरी दे दी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों संबंधी समिति (सीसीईए) ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई|
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद निजी क्षेत्र के इस बैंक में विदेशी हिस्सेदारी मौजूदा 62 से बढ़कर 74 प्रतिशत हो जाएगी| इससे देश में 12,973 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) आएगा|
3). माधव ढेकाने इसरो के इनरशियल सिस्टम यूनिट के निदेशक नियुक्त किये गये
प्रसिद्ध वैज्ञानिक माधव ढेकाने को थिरुवनंतपुरम में इसरो के इनरशियल सिस्टम यूनिट (आईआईएसयू) के निदेशक नियुक्त किया गया| वे आईआईएसयू के सातवें निदेशक हैं|
इसरो इनरशियल सिस्टम यूनिट
• यह इसरो की अनुसंधान एवं विकास ईकाई है|
• यह केरल स्थित थिरुवनंतपुरम में स्थापित है|
• यह इनरशियल सेंसर और उपग्रह प्रौद्योगिकी क्षेत्र प्रणाली में दक्ष है|
• इसकी विशेषताओं में इनरशियल वाहन प्रणाली को लॉन्च करना, स्पेसक्राफ्ट प्रणाली, इनरशियल सेंसर एवं प्रोडक्शन आदि शामिल हैं|
• यह ईकाई डिजाइन करने, इंजीनियर, विकास, योग्य और पूरे भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए इनरशियल प्रणाली विकसित करती है|
4). TRAI ने मोबाइल पर इंटरनेट स्पीड जांचने के लिए एप लॉन्च किया
टेलिकॉम रेग्युलेटर ट्राई ने मंगलवार को रीयल टाइम मोबाइल इंटरनेट स्पीड मापने के लिए ऐप लॉन्च किया है। ट्राई ने कहा कि वह वायरलेस डाटा के लिए नई सर्विस क्वालिटी नियमों का ढांचा बनाने की प्रक्रिया एक माह के भीतर शुरू हो जाएगी।
ट्राई चेयरमैन आर. एस. शर्मा ने कहा कि वायरलेस डाटा के लिए सर्विस क्वालिटी का बेंचमार्क तय करने से जुड़ा कंसलटेशन पेपर जारी कर दिया जाएगा। एप्लीकेशन के जरिए (ट्राई माईस्पीड ऐप) कस्टमर्स का डाटा रीयल टाइम मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि इसे ट्राई एनालिटिक्स पोर्टल में रखा जाएगा। यहां प्रत्येक ऑपरेटर के मोबाइल डाटा स्पीड को क्षेत्रवार तरीके से रीयल टाइम आधार पर दिखाया जाएगा।
5). बंगाली अभिनेता जीत ने खरीदी पीएफएल की कोलकाता टीम
बंगाली अभिनेता जीत ने 15 जुलाई से शुरू हो रही पहली बहु देशीय प्रीमियर फुटसाल लीग (पीएफएल) की कोलकाता फ्रेंचाइजी खरीद ली है| टीम को ‘कोलकाता फाइव्स’ के नाम से जाना जाएगा क्योंकि पहले सत्र में सभी फ्रेंचाइजी का नाम एक जैसा रखा गया है|
मालिकों को दूसरे सत्र से अपनी अपनी टीमों की पुन: ब्रांडिंग करने की स्वीकृति दी जाएगी|
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Firozabad
283203