20/09/2026
माननीय हाईकोर्ट और माननीय सुप्रीम कोर्ट के view में जमीन आसमान का अंतर देखने को मिलता है।
कट ऑफ मैटर पर ही देख लो डीबी ने भी 60 65 बहाल किया था और सुप्रीम कोर्ट ने भी 60 65 को बहाल किया था लेकिन तर्कों में जमीन आसमान का अंतर था।
माननीय सुप्रीम कोर्ट अन्य एग्जिक्युटिव उपबंधों (राज्यों के आरक्षण अधिनियमों, सेवा नियमावलियों) का अनुपात RTE अधिनियम के मुकाबले कम रखता है जहां 1 से 14 वर्ष के नौनिहालों की अनिवार्य एवं निःशुल्क शिक्षा में गुणवत्ता की बात हो।
माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा कई पूर्व आदेशों में खुली प्रतियोगिता पदों में प्रवेश के लिए एकमात्र 'मेरिट' को तरहीज दिए जाने का कई बार उल्लेख है। शिक्षक पद हेतु भर्ती में मेरिट का महत्व बहुत बढ़ जाता है खासकर UR के पदों के लिये।
मेरिट? क्या ATRE में 97 अंक अथवा 65 परसेंट न ला पाना मेरिट है? क्या TET में 90 नंबर न ला पाना मेरिट है?
1.माननीय सुप्रीम कोर्ट का शिक्षामित्रों समायोजन रद्द करना को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए था।,
2.माननीय सुप्रीम कोर्ट का 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों टीईटी अनिवार्य करना गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए था।,
3.माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कट मैटर पर 60 65 किया गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए अधिक गुणवान शिक्षकों का चयन हो।
4. अगला फैसला अपना होगा।