GGIC Jasrana Firozabad

GGIC Jasrana Firozabad “Education is the key to unlocking the world, a passport to freedom.” – Oprah Winfrey

Eco club activity
13/07/2025

Eco club activity

19/05/2025
आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसराना फिरोजाबाद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष-2025 में जनपद फिरोजाबाद में जनपद ...
19/05/2025

आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसराना फिरोजाबाद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष-2025 में जनपद फिरोजाबाद में जनपद स्तर पर विज्ञान वर्ग के जीव विज्ञान विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मोनिका बघेल 85% तथा विद्यालय स्तर पर इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान मोनिका बघेल- 85%, द्वितीय स्थान दिव्या यादव- 84.4% व इंटरमीडिएट मानविकी वर्ग में प्रथम स्थान दिव्या यादव-72%, द्वितीय स्थान मोसना- 71.6% और हाईस्कूल में प्रथम स्थान अलविया 80.83 द्वितीय स्थान दीपांशी- 78.5% प्राप्त करने वाली छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा जनपद स्तर पर तथा विद्यालय स्तर पर उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार, विद्यालय का समस्त स्टाफ, सम्मानित छात्राओं के अभिभावक और सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।।

अपने व्यक्तिगत प्रयासों द्वारा स्टेट बैंक आफ इंडिया जसराना  के उच्च अधिकारियों द्वारा 21 मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरि...
14/02/2025

अपने व्यक्तिगत प्रयासों द्वारा स्टेट बैंक आफ इंडिया जसराना के उच्च अधिकारियों द्वारा 21 मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित कराते हुए। प्रधानाचार्य जीजीआईसी जसराना 🎉

06/02/2025

आदरणीय जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के निर्देशन में फिरोजाबाद महोत्सव कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता पर मनमोहक प्रस्तुति देती हुयीं हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसराना की कक्षा 9 की छात्राएँ !

आदरणीय जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के निर्देशन में फिरोजाबाद महोत्सव कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता पर मनमोहक प्रस्तुति ...
06/02/2025

आदरणीय जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के निर्देशन में फिरोजाबाद महोत्सव कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता पर मनमोहक प्रस्तुति देती हुयीं हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसराना की कक्षा 9 की छात्राएं।

आज दिनांक 15.01.2025 को राजकीय बालिका इण्टर कालेज, जसराना, फिरोजाबाद में कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम (आजीविका मार्गदर्शन का...
16/01/2025

आज दिनांक 15.01.2025 को राजकीय बालिका इण्टर कालेज, जसराना, फिरोजाबाद में कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम (आजीविका मार्गदर्शन कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी जसराना के द्वारा सरस्वती मां को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर की गयी। तत्पश्चात मां शारदे की वंदना तथा स्वागत गान की प्रस्तुति विद्यालय की छात्राओं द्वारा दी गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी जसराना श्री एस डी पांडे एवं अतिविशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी फिरोजाबाद श्री प्रेमचंद राम जी रहे रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ सनिल वर्मा जी पूर्व प्राचार्य लोक राष्ट्रीय डिग्री कॉलेज जसराना ,डॉ मनोज मिश्रा चिकित्सा अधिकारी जसराना एवं राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह,राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार, राजकीय हाईस्कूल नगला पट्टी के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार , राजकीय हाईस्कूल बरथरा के प्रधानाचार्य श्री हरिशचंद्र, राजकीय हाईस्कूल करहरा की प्रधानाचार्या एवं पंख पोर्टल की जनपद फिरोजाबाद की नोडल श्रीमती रंजना सहाय, राजकीय शिक्षक संघ जनपद फिरोजाबाद के जिलामंत्री डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने पधारकर छात्राओं को कैरियर के संबंध में मार्गदर्शन दिया। तथा श्री वीरेंद्र सिंह पाल सहित अन्य अभिभावक भी उपस्थित रहे !
छात्राओं के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाए जाने के लिए पंख डायरी, पुस्तक मेला प्रदर्शनी, गणित व विज्ञान से संबंधित मॉडल तैयार किए गए, जिनका निरीक्षण मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी महोदय, जिला विकास अधिकारी तथा सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया। सभी अतिथिगण द्वारा छात्राओं को सरकारी, गैर सरकारी तथा विभिन्न निजी व्यवसायों में अपना कैरियर बनाने के लिए मार्गदर्शन किया गया और उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Address

Jasrana
Firozabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GGIC Jasrana Firozabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share