17/09/2026
आज विधालय में श्री उपेन्द्र सिंह जी (नगर शिक्षा अधिकारी-नगर क्षेत्र फ़िरोज़ाबाद) का विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे विधालय के सभी शिक्षकगण व प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष,एस टी एफ प्रभारी,सचिव व नगर के सम्मानित स्कूल संचालक साथी मौजूद रहे!!
आदरणीय सर को उनके स्थानांतरण होने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ!!
बाबा महाकाल का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे और आप सदेव निरन्तर प्रगति की और अग्रसर रहे!!
आपसे बहुत कुछ सीखा जिसके लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ!!
नम आँखों से आपका सादर अभिवादन करता हूँ और प्रभु से कामना करता हूँ कि आप जनपद में दुबारा प्रौन्नति होकर आए!!
जय श्री राम !!
सादर
आशीष शर्मा
सचिव
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन
महानगर फ़िरोज़ाबाद