25/02/2023
प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई. राजू की हत्या का आरोप बाहुबली अतीक अहमद पर लगा था. उमेश के मर्डर में भी अतीक के परिवार का नाम आया है. इस पर आज विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो टूक जवाब दिया और कहा, "माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा. प्रयागराज की घटना पर सरकार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है."