E.L.C Madhyamik Siksha Firozabad

E.L.C Madhyamik Siksha Firozabad Himanshu sharma Asst.E.L.C Nodal Fzd

कॉलेज में लोकतांत्रिक वातावरण में प्रधानी चुनाव का भव्य आयोजन:- स्थानीय डी.ए.वी इंटर कॉलेज में आज छात्र प्रधानी चुनाव अत...
08/12/2025

कॉलेज में लोकतांत्रिक वातावरण में प्रधानी चुनाव का भव्य आयोजन:-

स्थानीय डी.ए.वी इंटर कॉलेज में आज छात्र प्रधानी चुनाव अत्यंत उत्साह एवं शांति के साथ संपन्न हुआ। पूरे परिसर में लोकतंत्र का उत्सव देखने योग्य था। विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में मतदान करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अपनी जागरूकता एवं जिम्मेदारी का परिचय दिया।

चुनाव सुबह निर्धारित समय पर मतदान केंद्र के उद्घाटन के साथ शुरू हुआ। मतदान प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी चाहत तथा प्रथम मतदान अधिकारी स्वेता, द्वितीय मतदान अधिकारी परी और तृतीय मतदान अधिकारी गुलशन रही इन्होंने अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखते हुए सतर्कता से अपनी जिम्मेदारी निभाई। मतदाताओं की पहचान सत्यापन, मतपत्र वितरण, गोपनीय मतदान तथा मतपेटी में मत डालने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से की गई।

मतदान के उपरांत मतगणना शुरू की गई और अंतिम परिणाम पारदर्शी रूप से घोषित किया गया। विजयी प्रत्याशी का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया तथा विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के अनुशासित सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रधानाचार्य डॉ उपेंद्र नाथ शर्मा का वक्तव्य

कार्यक्रम की देखरेख कर रहे प्रधानाचार्य डॉ. उपेन्द्र नाथ शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया के अंत में कहा—
“विद्यालय में इस प्रकार का लोकतांत्रिक अभ्यास विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ती है। मुझे हर्ष है कि हमारे कॉलेज के छात्रों ने परिपक्वता और अनुशासन के साथ चुनाव में भाग लिया।”

ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा का वक्तव्य
ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी डॉ. हिमांशु शर्मा ने कहा—
“इलेक्शन लिटरेसी क्लब (ELC) का उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का व्यवहारिक ज्ञान विकसित करना है। आज का आयोजन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छात्रों ने जिस जिम्मेदारी के साथ चुनाव में भाग लिया, वह सराहनीय और प्रेरणादायक है।”

कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के अनेक सम्मानित शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनको सेक्टर मजिस्ट्रेट का चार्ज सोपा गया वह प्रमुख रूप से—अशवनी सलोनिया,देवेंद्र शर्मा,अवनीश कुमार,डॉ दीपचंद्र अग्रवाल,संतोष कुमार, पंकज दीक्षित,राजेश शर्मा,धीरेन्द्र कुमार,लीना सिंह,सुनील यादव, चरन सिंह, चित्रा रानी,वंदना यादव,रेनू यादव,देशदीपक, पंकज कुमार,मुकेश यादव,पंकज वर्मा और राजेंद्र कुमार,सीताराम सिंह आदि सम्मिलित रहे।

सभी ने चुनाव प्रक्रिया में अपना सहयोग प्रदान किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानाचार्य डॉ उपेंद्र नाथ शर्मा ने विद्यार्थियों को उनकी अनुशासित भागीदारी के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बढ़ाई गई SIR की समय सीमा।।
02/12/2025

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बढ़ाई गई SIR की समय सीमा।।

01/12/2025

01/12/2025

26/11/2025

22/11/2025

I filled out my SIR form...!!
19/11/2025

I filled out my SIR form...!!

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रमेश रंजन के निर्देशन में  टूंडलातहसीलसभागार में  #बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची ...
18/11/2025

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रमेश रंजन के निर्देशन में टूंडलातहसीलसभागार में #बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीएम टूंडला अंकित वर्मा,तहसीलदार राखी शर्मा,साथ में ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी डॉ हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रमेश रंजन ने जिले में आयोजित  #सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुन...
01/11/2025

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रमेश रंजन ने जिले में आयोजित #सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम में एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता साथ में सभी विधानसभा के एसडीएम तहसीलदार और मुख्य प्रशिक्षक श्री अशोक अनुरागी, श्री अश्वनी जैन,डॉ हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।

दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री विशु राजा सर की अध्यक्षता में खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक...
27/10/2025

दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री विशु राजा सर की अध्यक्षता में खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन–2025 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।

बैठक में डीआईओएस धीरेंद्र कुमार,डायट प्राचार्य बृजेन्द्र कुमार,ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी डॉ हिमांशु शर्मा पॉलिटेक्निक,आईटीआई,डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

👉 एडीएम विशु राजा सर ने निर्देश दिए कि

अधिक से अधिक पात्र शिक्षक एवं स्नातक मतदाता ऑनलाइन आवेदन करें।

आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवम्बर 2025 तय है।

निर्वाचन कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता से पूरे किए जाएँ।

डीआईओएस फिरोजाबाद ने बताया कि सभी संस्थान प्रमुख अपने शिक्षकों की पात्रता की पुष्टि कर आवेदन सुनिश्चित करें।

🗳️ “खंड शिक्षक और खंड स्नातक निर्वाचन लोकतंत्र की शिक्षित आवाज़ है — इसमें हर पात्र शिक्षक और स्नातक की भागीदारी जरूरी है।” — एडीएम विशु राजा सर

सिरसागंज (फिरोज़ाबाद) : दिनांक 15 अक्टूबर को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरसागंज में खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक...
16/10/2025

सिरसागंज (फिरोज़ाबाद) : दिनांक 15 अक्टूबर को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरसागंज में खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन नामावली के विशेष पुनरीक्षण हेतु मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. कांती शर्मा व डॉ. हिमांशु शर्मा ने दीप प्रज्वलन से किया। प्राचार्य ने छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए नाम दर्ज कराने का आग्रह किया। डॉ. हिमांशु शर्मा ने फॉर्म-18 और फॉर्म-19 की जानकारी दी तथा पात्र स्नातकों व शिक्षकों को नामांकन प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी ने किया।

Address

Firozabad
283203

Telephone

+19719112403

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when E.L.C Madhyamik Siksha Firozabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to E.L.C Madhyamik Siksha Firozabad:

Shortcuts

Share