Rayaan Computers

Rayaan Computers

Share

Rayaan Computers,
Gud mandi, Feroze pur Jhirka, District Nuh (Mewat), Haryana

05/05/2026

🚨 बड़ी खबर | विस्तारा एयरलाइंस दोषी करार

जिला उपभोक्ता आयोग, नूंह (हरियाणा) ने विस्तारा एयरलाइंस को सेवा में कमी और लापरवाही का दोषी ठहराया।

👨‍⚖️ 60 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता को लंदन–दिल्ली की उड़ान में खराब (रिक्लाइन न होने वाली) सीट दी गई। कई बार अनुरोध करने के बावजूद केबिन क्रू ने सहायता नहीं की और पूरे सफर में पैरों के सामने सामान रखा रहा।

⚖️ आयोग का फैसला:
एयरलाइन को मुआवजा देने का आदेश:

💰 ₹1,50,000 – मानसिक पीड़ा व उत्पीड़न
💰 ₹1,25,000 – चिकित्सा खर्च
💰 ₹15,000 – मुकदमे का खर्च

👉 कुल मुआवजा: ₹2,90,000

⏳ 45 दिनों में भुगतान करना होगा, अन्यथा 9% वार्षिक ब्याज लगेगा।

📢 यह फैसला यात्रियों के अधिकारों को मजबूत करता है।

#उपभोक्ता_अधिकार #भारत_समाचार

05/02/2026

Hi guys,
Very good morning ☀️

उम्मीद है आप सभी ने अपना CUET फॉर्म सफलतापूर्वक एप्लाई कर लिया होगा।
जिन छात्रों का फॉर्म तो एप्लाई हो गया है लेकिन किसी कारणवश फीस जमा नहीं हो पाई है, वे कृपया 7 फरवरी तक अपनी फीस अवश्य जमा कर दें।
जिनका फॉर्म और फीस दोनों कम्प्लीट हो चुके हैं, वे CUET की आधिकारिक वेबसाइट से अपना Confirmation Page/Letter डाउनलोड करके ध्यान से जाँच लें, ताकि Correction Window ओपन होने पर आवश्यक सुधार समय पर किए जा सकें।
आप सभी को हृदय की अनन्त गहराइयों से ढेरों शुभकामनाएँ 🌸
Best wishes to everyone!

10/01/2026

Good news for Mewati Students...
Nawaz Guidance Tr Sarfraaz Nawaz Imran Khan

15/06/2025

Congratulations 🎉 List of mewati students
जिनको 100% MBBS govt. Seat allotment ho jayegi )

1 . Muhammad Aadil Jaikam 589 (AIR:- 2369 )
2. Jainab khan 556 ( AIR:-11849)
3. Sadiya khan 534 (AIR:- 19530 )
4. Sajiya khan 536 (AIR:- 21129 )
5. Saheen khan 529 (AIR:- 24445 )
6. ⁠ tofeek khan 529 (AIR:- 24749 )
7. ⁠Rehan Ahmad 558 (AIR:- 9156)
8. ⁠Saniya khan 589 (AIR:- 2377 )
9. Saniya D/o Anwar khan 545 (AIR 14000)
10. Abrar Husain 557 ( AIR:- )
11. ⁠Rubab khan 562 (AIR:- )
12. ⁠Saniya D/o siraju 534 (AIR :-21469)
13. ⁠Rihan s/o hakam 547 ( AIR:- 13632 )

सभी बच्चो को बहुत बहुत बधाई 💐💐

08/05/2025

आदित्य, लखीसराय (बिहार) का एक ब्राइट बच्चा था। दसवीं में 94% मार्क्स लाया था। पूरा मोहल्ला कहता था – "ये तो IIT निकाल ही लेगा।"
माता-पिता ने कोटा भेज दिया, बढ़िया कोचिंग में एडमिशन करवाया, अच्छे हॉस्टल में रूम दिलवाया।

शुरुआत में आदित्य बहुत उत्साहित था। पहले कुछ हफ्तों तक समय से उठता, क्लास जाता, नोट्स बनाता।
लेकिन फिर धीरे-धीरे...

रात को मोबाइल चलाना शुरू हुआ — YouTube वीडियो, Instagram Reels, Snapchat streaks।
हॉस्टल में कोई रोकने वाला नहीं था। रात के 1–2 बजते-बजते सोता।

📉 अगली सुबह क्लास के लिए निकलता तो आधी नींद में होता।
कई बार पहली क्लास मिस हो जाती।
क्लास में बैठा होता, लेकिन ध्यान मोबाइल पर।
टीचर भी कुछ नहीं कहते — होमवर्क हुआ या नहीं, नोट्स बने या नहीं, किसी को फर्क नहीं पड़ता।

"ये चैप्टर बाद में पढ़ लूंगा" — सोचकर टालता गया।
एक चैप्टर मिस हुआ, फिर दूसरा। कुछ ही महीनों में पूरा फिजिक्स और केमिस्ट्री उसे सिर के ऊपर से जाने लगा।

🍔 हॉस्टल का खाना पसंद नहीं आता, तो बाहर से जंक फूड मंगवाने लगा।
🎮 हॉस्टल के कुछ बच्चे PUBG और Netflix में लगे थे — आदित्य भी जुड़ गया।
📵 मोबाइल अब पढ़ाई से बड़ा साथी बन गया।

12वीं के पहले टेस्ट में 42% आए।
पैरेंट्स को बताया – “बस अभी शुरू किया है, आगे सब ठीक हो जाएगा।”
पर नहीं हुआ।

📊 जो बच्चा 10वीं में 94% लाया था, वो 12वीं बोर्ड में 58% लाया।
JEE Main में सिर्फ 60 percentile आए।

🙏 माता-पिता, यह कहानी आदित्य की है — लेकिन इससे मिलती-जुलती कहानी हर शहर, हर कोचिंग, हर हॉस्टल में दोहराई जा रही है।

✔️ सिर्फ कोचिंग भेज देना काफी नहीं है।
सही माहौल चुनिए – जो सही आदतें लागू कर सके, जो बच्चे को ट्रैक पर रख सके।
नियम, अनुशासन, मोबाइल नियंत्रण और सतत मार्गदर्शन – यही सफलता की असली चाबी है।

Photos from Rayaan Computers's post 05/05/2024

Nawaz Guidance Tr Sarfraaz Nawaz Ap sabhi Neet Aspirant ki Sewa mai Hazir hai Ap Aae Aram kare aur Sath Mai Thandai Ka Sewan kare
Rayan Khan

30/08/2023

11th class का student neet की तैयारी के लिए कोचिंग संस्था मैं प्रवेश लेता है, student साधारण परिवार से है, शुरू के 6th months मैं उसके टेस्ट के नंबर 100 से 200 के बीच मैं ही रहते हैं पढाई बहुत ही मुश्किल लग रही होती है, निराशा और अवसाद उसे घेरना शुरू कर देता है,वो वापिस अपने घर जाने की सोचना शुरू कर देता है, घर वालो से phone पर discuss करता है, घर वाले उसे institute के टीचर्स और counsellors से मिलने की सलाह देते हैं ।Student counsellor से मिलने जाता है, अपनी परेशानी बताता है, counsellor उसको उसके जैसे किसी बच्चे की कहानी सुनाते है जिसकी same to same परिस्थिति थी और बाद मैं govt सीट पे select हुआ था, हालाँकि वो भी जानते है ऐसा होने की संभावना 1% से भी कम है,कुछ रटी - रटाई लाइंस उसे बोली जाती हैं जैसे की कोन कहता है की आसमा मैं छेद नही हो सकता एक पथर तो तबीयत से उछालो यारो। counsellor की भी अपनी मजबूरी है, उसे mandate दिया हुआ है की रिफंड नही होना चाहिए , क्लास 11th का neet aspirant कोचिंग के लिए तकरीबन चार साल का customer होता है, सो बच्चे को मोटीवेट करके भेज दिया जाता है।
फिर कुछ समय बाद उसी चक्र से गुजरता है, फिर किसी counsellor से मिलता है और फिर वही बड़े बड़े सपने बड़ी बड़ी बातों के दौर से गुजरता है।
कुछ जगह तो मेंटॉर् भी होते है जी शीत ऋतु के साथ ही सक्रिय हो जाते है आखिर november मैं ही अगले साल की फीस भी तो लेनी है, ऐसे स्टूडेंट्स जो पूरे साल 200 मार्क का आकडा भी touch नही कर पा रहे होते है उनको अलग अलग तरीके से motivate करना होता है।
ऐसे करते करते वो क्लास 12 मैं आ जाता है, स्टूडेंट्स अंदर से काफी कमजोर हो चुका होता है, उसकी सेल्फ esteem खत्म हो चुकी होती है, , परिवार से कट चुका होता हैऔर कुछ स्टूडेंट्स गलत राह पे निकल पड़ते है,

पैरेंट्स भी बहुत असहाय ही महसूस करते है, वो चाहे दूर हो या साथ मैं रहते हो, उनके दिमाग मैं भी हर समय बच्चे के टेस्ट के मार्क्स ही चलते हैं। हर मां का मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के समय का यही 🔥 टॉपिक होता है। घर आते ही या बिना समय गवाएं phone पर ही अपने लाडले को कोई न कोई मिलने वाले का बच्चा जो अच्छा कर रहा होता है, उसको लेकर नसीयत direct और indirect तरीक़े से शुरू हो जाती है।मिलने वालों का बच्चा ,जो हो सकता है उस बच्चे का भी दोस्त रहा हो और अभी किसी संस्था मैं स्टार batch मैं पढ़ रहा है तो वो कलह का कारण बन जाता है। parents की evening walk कलह वॉक मैं परिवर्तित हो जाती है।

ये वो ही पैरेंट्स हैं जो बड़ी शान से कहते हैं की कोचिंग करने का निर्णय बच्चे का खुद का था, हमने बच्चे के पर कभी कोई दवाब नही डाला।अब बेचारा बच्चा एक ऐसे चक्रव्यूह मैं आ जाता है की उसे कुछ समझ नही आता।

पैरेंट्स जब बच्चे के लिया इतना पैसा और समय खर्च कर रहे होते हैं तो बदले मैं वो बच्चे से भी expect कर रहे होते है, विडंबना ये है की 99% पैरेंट्स इससे इंकार ही करते है।

इतने नाजों से पाले हुए बच्चे को हम कॅरिअर बनाने के युद्ध मैं अभिमन्यु की तरह अकेला लड़ने को छोड़ देते है।

इसके लिए हम पेरेंट्स भी तो जिम्मेदार हैं। क्योंकि बचपन से ही हमने उसको हर तरह के तनाव से बचा कर रखा, कभी किसी टीचर ने डाटा तो तुरंत मोर्चा ले लिया, कभी उसको adjust करने की जरूरत ही नही होने दी, ना सुनना तो उसको सिखाया ही नही उसको आगे से आगे थाली मैं सजाकर हर चीजे परोसी ,मोबाइल दिलाया तो एकदम latest, लैप टॉप दिलाया वो भी बिल्कुल टिप टॉप, स्कूल भी सबसे महंगा, ट्यूशन van से जाने मैं समय खराब होता देख बड़िया सुपर bike दिलवाई, कही पर कोई कसर नही छोड़ी, चाहे उसके लिए लोन लेना पड़ा हो।
अब ऐसे में बच्चा अपने आप को खास समझने लगेगा की नहीं। यहीं नहीं जब उसने अपने खास होने का दंभ दिखाया तो उसके कंधे भी आपने थपथपाए। ऐसे में उसके अरमां भी आसमां छूने लगे और जब ये बच्चा रणभूमि मैं उतरा तो तनाव कैसे झेलते है ये तो हमने कभी सिखाया ही नही, विपरीत परिस्थितितो से कैसे निपटते है, ये सब तो उसे पता ही नही है।

28/07/2023

लड़कियों के लिए बीएएमएस एडमिशन के लिए आर.बी(राबिया बेगम) आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आगरा एक बेहतरीन संस्थान है। इस मेडिकल कॉलेज में नमाज रोजा इफ्तियार की तमाम सहुलत मौजूद है। लड़कियों के लिए बेहतरीन माहौल है। कॉलेज कैंपस बहुत बड़ा है जिसमें एमडी की पढ़ाई के साथ साथ एमबीबीएस की 150 सीटें हैं। बीएएमएस की 100 सीटें हैं। कॉलेज का अपना 850 बेड का हॉस्पिटल है। तो जो भी साथी अपनी बच्ची को बीएएमएस कराना चाहता है उसके लिए आरबी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल एक बेहतरीन चुनाव है। मेरी राय है कि आप अपनी बच्चियों को इस कॉलेज में एडमिशन की तवज्जो दें।
सम्पर्क करें:-
Nawaz Guidance
Tr Sarfraaz Nawaz
9813851139

14/07/2023

मैं आम तौर पर कहता हूं कि कोटा उन लोगों के लिए शिक्षा की काशी है जो पढ़ना चाहते हैं और लास वेगास उनके लिए है जो पढ़ना नहीं चाहते हैं। छात्र की सफलता में अनुशासन प्रमुख तत्व है और अप्रभावी पर्यवेक्षण या अनुशासनहीनता बच्चे की प्रगति को खराब कर सकती है।

मैं हाल ही में एक ऐसे पिता से मिला, जिन्होंने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए कोटा मैं एक लक्ज़री हॉस्टल मैं छोड़ दिया था । पिता जी बिहार के एक कॉमर्स कॉलेज में प्रोफेसर थे। उनका बेटा पढ़ाई में काफी अच्छा था; उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए 9वीं कक्षा में कोटा में अकेला छोड़ दिया था। कुछ समय तक सब कुछ ठीक था, लेकिन जल्द ही अमर का ध्यान भटक गया और वह पढ़ाई में कम नियमित हो गया, पढ़ाई के बारे में अपने पिता से झूठ बोलने लगा। माता-पिता के पास कोटा आकर यह देखने का समय नहीं था कि यहां क्या हो रहा है और अमर ने इसका पूरा फायदा उठाया। कोटा आने से पहले वह पढ़ाई में जितना कमजोर था, उससे भी कमजोर हो गया। बीच-बीच में उनकी नियमित अनुपस्थिति और खराब प्रदर्शन के कारण हमने उनके पिता को कई बार फोन किया लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया।

उन्होंने अप्रैल माह में कोटा में 10वीं कक्षा में भी प्रवेश लिया। इस छात्र के बारे में मुझे जुलाई महीने में तब पता चला जब उसके पिता मुझसे मिलने आये. उसके पिता ने मुझे अपने बेटे के बारे में जो बताया वह सभी माता-पिता, छात्रों, शिक्षकों के लिए आंखें खोल देने वाली कहानी है। अमर ने 10वीं कक्षा में दोबारा प्रवेश लिया लेकिन मुश्किल से अप्रैल तक कोचिंग आया। बाद में उसने आना बंद कर दिया तो वह शुरू में करीब 20 दिन के लिए ही वहां आया। यदि छात्र लगातार 3 दिन भी कक्षा से चूक जाता है तो हम माता-पिता से संपर्क करते है । लेकिन अप्रैल माह में ही उसने मोबाइल बदलने के संबंध में अपने पिता द्वारा हस्ताक्षरित (फर्जी) आवेदन जमा कर दिया. इसलिए उसने हमसे अपने पिता का मोबाइल नंबर हमारे रिकॉर्ड में बदलवा दिया। हम इस बदले हुए मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजते थे। जो उसके दोस्त का ही था, यहां तक कि हमारी कॉल भी उसके दोस्त ने अटेंड की, जिसने माता-पिता होने का नाटक किया था। इस बीच उसने अपना हॉस्टल भी बदल लिया था जिसकी जानकारी हमारे रिकॉर्ड मैं भी अपडेट नहीं थी। हमारे स्टाफ को पुराने हॉस्टल ने बताया की वो वापिस बिहार चला गया है। इस बीच ये कहकर की कोचिंग मैं होमवर्क ऑनलाइन करना होता है जिद करके महंगा मोबाइल ले लिया।

इस बीच उसके पिता को भी शक हुआ क्योंकि उन्हें हमसे जानकारी नहीं मिल रही थी. उन्होंने कई बार हमारी कोचिंग में फोन किया और हर बार उन्हें बताया गया कि अमर अच्छा कर रहा है। क्योंकि अमर ने हमारा नंबर भी गढ़ लिया. हालाँकि प्रोफ़ेसर साहब को अंदर ही अंदर आभास हो गया कि कुछ तो बात है इसलिए उन्होंने जुलाई महीने में एक सप्ताह की लंबी छुट्टी ली और उन्हें बिना बताए उनसे मिलने कोटा आ गए। कोटा में अपने पिता को देखकर अमर हैरान रह गया। उनके पिता अमर की प्रगति जानने के लिए कोचिंग जाना चाहते थे लेकिन अमर ने उन्हें कोचिंग बंद होने की जानकारी दी फिर भी उसके पिता ने कोचिंग में जाने की जिद की, यह देखने के बाद कि अब उसके लिए कुछ नहीं बचा है, वह अपने पिता के चरणों में गिर गया और स्वीकार कर लिया और उनसे सब कुछ साझा किया। प्रोफेसर अमर को मेरे कार्यालय में ले आए और पूरी बात बताई प्रोफेसर साहिब हॉस्टल वालो से बहुत ही नाराज़ थे उनका कहना था की हॉस्टल वार्डन महीने के महीने फीस के लिए फ़ोन कर देते थे , लेकिन कभी ये नहीं बताया की आपके बच्चा कोचिंग नहीं जा रहा , पढाई नहीं कर रहा , आवारागर्दी करता फिरता है। वैसे भी आजकल बच्चो का क्रिटिकल फीडबैक तो रिश्तेदार भी नहीं देते है क्योंकि पेरेंट्स अपने बच्चे के बारे मैं गलत सुनना ही नहीं चाहते , कस्टमर को कोई नाराज़ नहीं करता , हॉस्टल मैं तो वैसे ही बहुत competition है , हॉस्टल बच्चे के बारे मैं एक लाइन कहेगा तो बच्चा हॉस्टल की पूरी किताब खोल देगा और अगले दिन हॉस्टल बदल लेगा, आज के ज़माने मैं अगर कोई आपके बच्चे का क्रिटिकल फीडबैक देता है तो वो चरण धोने लायक है , खेर मैंने उनको हमारा रेजिडेंशियल प्रोग्राम जहा पर बच्चे की 24 hours मॉनिटरिंग की जाती है और स्मार्ट फ़ोन से दूर रखा जाता है उसके बारे मैं भी बताया प्रोफेसर साहिब को बहुत ही अच्छा लगा लेकिन अमर को लगा इससे उसकी आज़ादी छिन जाएँगी उसने जाने से मना कर दिया।
माता-पिता इस दबाव मे हर बात मानते हैं कि कहीं कुछ गलत न हो जाए, कुछ गलत न कर लें और यही उसकी आदत बन जाती है क्योंकि बच्चे माँ-बाप की कमजोर कड़ी होते हैं ओर इसी बात का बच्चे फायदा उठाते हैं।

24/06/2023

Admission open for MBA (ODL) 2023-24 in Centre for Distance and Online Education (CDOE), Jamia Millia Islamia, New Delhi

12/06/2023

Aligarh Muslim University का B. tech , Bsc , Bsc Agriculture और B.com का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है अधिक जानकारी के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की साइट विजिट करे Aligarh Muslim University Rayaan Computers Nawaz Guidance

Want your school to be the top-listed School/college in Ferozepur-Jhirka?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Shop Number 126 Gud Mandi Ferozepur Jhirka
Ferozepur-Jhirka
122104