Dev Samaj College for Women - Estd.1934

Dev Samaj College for Women - Estd.1934 AFFILIATED TO PANJAB UNIVERSITY, CHANDIGARH. RE-ACCREDITED A+ GRADE BY NAAC FOR ITS 3RD CYCLE.

25/08/2026
देव समाज शिक्षा संस्थान फिरोजपुर में धर्म विकासालय सत्संग तथा सत्यधर्म बोध उत्सव मनाया गया**प्रथम दिवस - 19 अगस्त 2026, ...
24/08/2026

देव समाज शिक्षा संस्थान फिरोजपुर में धर्म विकासालय सत्संग तथा सत्यधर्म बोध उत्सव मनाया गया

**प्रथम दिवस - 19 अगस्त 2026, बुधवार**

19 तारीख को देव समाज प्रबंध परिषद् की प्रधान और देव समाज कॉलेज शिक्षा संस्थान फिरोजपुर की प्रधान, प्रो. (डॉ.) अगनीज़ ढ़िल्लों, सेक्रेटरी देव समाज के द्वारा भगवान देवात्मा जी के रचित शास्त्र (ग्रंथ) *देव भाव खण्ड-2* का अध्ययन तथा व्याख्या की गई। इस अवसर पर देव समाज कॉलेज प्रबंध समिति के काउंसलर श्रीमान रामबिलास पाण्डेय, श्रीमान मनोज मदान, श्रीमान जगदीश राय गाबा, श्रीमान मानविंदर सिंह मांगट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य कार्यालय, सेक्टर 36-बी, चंडीगढ़, प्रतिनिधि सभा के सदस्य तथा दिल्ली, पलवल, राजस्थान, पंजाब के देव समाज से संबंधित धर्म संबंधी एवं श्रद्धावान शामिल हुए।

देव शास्त्र के दूसरे खण्ड में सत्य ज्ञान की प्राप्ति के निमित्त 8 प्रकार के बोधों तथा 4 प्रकार के अनुरागों की आवश्यकता, मनुष्य जगत में नाना प्रकार की मिथ्याओं की उत्पत्ति, उनके कारणों तथा इन मिथ्याओं से मोक्ष और धर्म मूलक विश्वासों की परख के लिए चार कसौटियों का वर्णन किया गया है। डॉ. अगनीज़ ढिल्लों जी के द्वारा व्याख्यान से सभी प्रतिभागियों को बहुत लाभ हुआ।

**द्वितीय दिवस - 20 अगस्त 2026**

20 अगस्त 2026 को मनुष्य आत्मा के संबंध में चार महातत्व जो परम पूजनीय भगवान देवात्मा जी ने खोजे, उसका अध्ययन एवं व्याख्या की गई तथा बताया गया कि मनुष्य के जीवन में उसकी गठन प्राप्त जीवनी शक्ति का नाम ही आत्मा है, जिसका उसके शरीर के साथ अति घनिष्ठ संबंध है। मनुष्य की पतनकारी तथा विनाशकारी गतियां, जिन्हें देव समाज की भाषा में नीच अनुराग व नीच घृणाएं कहते हैं, जो उसके अस्तित्व का नाश करती हैं, उन पर बड़ी गंभीरता से विचार किया गया। आत्मा के संबंध में कौन-कौन सी मिथ्याएं फैली हैं और आत्मा की इन पतनकारी गतियों से मोक्ष कैसे प्राप्त हो सकता है, इस पर भी रोशनी डाली गई। परम पूजनीय भगवान देवात्मा जी द्वारा बताए सिद्धांतों का गहराई से वर्णन किया गया।

22 अगस्त 2026 को प्रथम सभा का आयोजन देव समाज की सेक्रेटरी डॉ. अगनीज़ ढिल्लों के नेतृत्व में किया गया। सभा का विषय “अपने ...
24/08/2026

22 अगस्त 2026 को प्रथम सभा का आयोजन देव समाज की सेक्रेटरी डॉ. अगनीज़ ढिल्लों के नेतृत्व में किया गया। सभा का विषय “अपने आपको जानो” था।

डॉ. अगनीज़ ढिल्लों ने अपने आपको जानने में आने वाली प्रमुख बाधाओं पर प्रकाश डालते हुए तीन महत्वपूर्ण कारणों को विस्तार से समझाया—

1. मुख्य और गौण में अंतर समाप्त हो जाना:
मनुष्य के जीवन में कई बार मुख्य कार्य गौण हो जाते हैं और गौण विषयों को मुख्य महत्व मिल जाता है। इस कारण जीवन के वास्तविक उद्देश्य से मनुष्य का ध्यान भटक जाता है।

2. मकसद और साधन में अंतर समाप्त हो जाना:
उन्होंने बताया कि मनुष्य के जीवन का वास्तविक मकसद सेवा एवं आत्मिक विकास है, लेकिन कई बार कोठी, कार, जमीन-जायदाद तथा अन्य भौतिक सुख-सुविधाएं ही जीवन का मुख्य उद्देश्य बन जाती हैं। इस प्रकार मनुष्य स्वार्थपूर्ण जीवन की ओर अग्रसर होकर अपनी आत्मिक उन्नति में बाधा उत्पन्न करता है।

3. इंसानों और घटनाओं को विपरीत दृष्टि से देखना:
उन्होंने बताया कि मनुष्य कई बार अपने माता-पिता एवं अन्य उपकार करने वाले व्यक्तियों के वास्तविक उपकारी स्वरूप को पहचान नहीं पाता और उनके प्रति गलत भाव विकसित कर लेता है। उन्होंने जीवन में विकासवाद की सही समझ रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

सभा अत्यंत प्रभावशाली रही। उपस्थित धर्म-प्रेमियों ने सभा में प्रस्तुत विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा प्राप्त की।

दोपहर 12 बजे श्री जगदीश राय गाबा की अध्यक्षता में समापन सभा आयोजित की गई। उन्होंने दो दिवसीय सत्यधर्म बोध उत्सव से प्राप्त लाभों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं धर्म-प्रेमियों का धन्यवाद किया।

सत्संग में उपस्थित धर्म-प्रेमियों ने भी देव समाज प्रबंधन का आभार व्यक्त किया तथा अपने जीवन को उच्च आदर्शों, सेवा, परोपकार एवं सद्भावना के अनुरूप बनाने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात दूसरे सत्र में देव समाज से संबंधित विशेष सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित धर्म-प्रेमियों एवं शिक्षकों ने देव समाज से जुड़ने के पश्चात अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों, उच्च भावों एवं व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया।

21 अगस्त 2026 को प्रथम सभा का शुभारंभ भगवान देवात्मा जी की महिमा विषयक भजन से हुआ। सभा की अध्यक्षता श्री राम विलास पाण्ड...
24/08/2026

21 अगस्त 2026 को प्रथम सभा का शुभारंभ भगवान देवात्मा जी की महिमा विषयक भजन से हुआ। सभा की अध्यक्षता श्री राम विलास पाण्डेय ने की। उन्होंने प्रवेश सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में किसी भी कार्य की सफलता के लिए अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। नियमों का पालन करते हुए ही मनुष्य अपने जीवन का समुचित विकास कर सकता है।

उन्होंने उपस्थित धर्म-प्रेमियों को निंदा, चुगली एवं दूसरों को हानि पहुँचाने वाले कर्मों से बचने तथा सेवा, परोपकार, दया, सहनशीलता, श्रद्धा और कृतज्ञता जैसे उच्च भावों को अपने जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया।

शाम 4 बजे श्री मनोज मदान की सभा आयोजित हुई, जिसका विषय “मनुष्य का विकास और रक्षा” था।

श्री मनोज मदान ने मनुष्य जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भगवान देवात्मा जी की अद्वितीय शिक्षाओं के अनुरूप मनुष्य के भक्तित्व के विभिन्न पक्षों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने मनुष्य के विकास एवं जीवन की रक्षा के लिए आवश्यक नियमों को विभिन्न रोचक संस्मरणों के माध्यम से सरल एवं प्रभावशाली ढंग से समझाया।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मनुष्य को सेवा, परोपकार, कृतज्ञता और श्रद्धा से परिपूर्ण जीवन जीना चाहिए। इन उच्च भावों को अपनाकर मनुष्य वनस्पति, भौतिक एवं पशु जगत के साथ सामंजस्य स्थापित कर सकता है तथा एक-दूसरे के अधिकारों की रक्षा करते हुए अपने कर्तव्यों का उचित निर्वहन कर सकता है।

उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य भगवान देवात्मा जी के दर्शन एवं विज्ञानसम्मत शिक्षाओं के आधार पर अपने जीवन में उच्च एवं शुद्ध भावों का समावेश करे, तो वह सच्चे अर्थों में मनुष्यता का जीवन जी सकता है और सम्पूर्ण सृष्टि को अधिक सुंदर, संतुलित एवं शांतिपूर्ण बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।संध्या 7 बजे देव समाज फ़िरोज़पुर इंस्टीट्यूशन द्वारा भगवान देवात्मा जी की महिमा एवं शिक्षाओं पर आधारित भजनों की सुंदर प्रस्तुति भी दी गई, जिससे सभा का वातावरण आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत हो गया।

The Post Graduate Departments of Commerce and Computer Science, Dev Samaj College for Women, Ferozepur, organised an Ind...
18/08/2026

The Post Graduate Departments of Commerce and Computer Science, Dev Samaj College for Women, Ferozepur, organised an Induction Programme for the newly admitted students of B.Com–I and BCA–I. The programme aimed to familiarise students with the college environment, academic structure, departmental activities, opportunities, and support services.
Dr. Aarti Garg, Assistant Professor, Commerce, welcomed the students and highlighted the significance of the programme. Dr. Sangeeta Sharma, Principal, encouraged them to make the best use of academic and co-curricular opportunities. Dr. Leena Kakkar, Head, Commerce, briefed them about placements, career opportunities, and departmental rules. Dr. Vandana, Dean Academics, emphasised discipline and regularity, while Dr. Bhumida, Dean Students’ Welfare, apprised them of student welfare initiatives. Mr. Rajesh Sachdeva guided the BCA students about their academic structure, and Mr. Sanjeev Kakkar, Head, Computer Science, motivated them and provided valuable academic and career guidance. The programme concluded on an encouraging note, wishing the students a successful college journey.

Dr. Sangeeta , Principal, Dev Samaj College for Women, Ferozepur, attended the Farewell Gathering organised in honour of...
17/08/2026

Dr. Sangeeta , Principal, Dev Samaj College for Women, Ferozepur, attended the Farewell Gathering organised in honour of Prof. Renu Vig, former Vice-Chancellor of Panjab University, Chandigarh. The event was attended by Principals from various affiliated and constituent colleges of the University.

Organised by the Dean, College Development Council, Panjab University, Chandigarh, the programme served as a gesture of appreciation for Prof. Renu Vig’s dedicated service, academic leadership and valuable contribution to the University.

Dr. Sangeeta, on behalf of DSCW President, Dr. Agnese Dhillon and the entire management of DSCW, conveyed her warmest wishes and heartfelt appreciation to Prof. Renu Vig. She expressed gratitude for her exemplary leadership, academic vision and dedicated service to Panjab University, while wishing her continued success, fulfilment and happiness in all her future endeavours.

Under the guidance of Chief patron Dr. Agnese Dhillon, President, DSCW, Ferozepur and Convenor Dr. Sangeeta, Principal, ...
17/08/2026

Under the guidance of Chief patron Dr. Agnese Dhillon, President, DSCW, Ferozepur and Convenor Dr. Sangeeta, Principal, DSCW, Ferozepur, the P.G. Department of Botany organized hands-on training on seed ball preparation in collaboration with National EduTrust of India on 14th August, 2026.
The session focused on creating awareness about biodiversity conservation, afforestation and sustainable environmental practices. The students received hands-on training in seed balls preparation and were encouraged to collect different seeds and prepare their own. The activity helped them develop practical skills and promoted awareness of seed conservation.

Address

Dev Samaj College For Women Inside Bansi Gate
Ferozepore
152002

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Telephone

+911632222145

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dev Samaj College for Women - Estd.1934 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Dev Samaj College for Women - Estd.1934:

Shortcuts

Share