09/10/2025
मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOFs) क्या हैं?
MOFs एक तरह की आणविक (molecular) वास्तुकला हैं। ये ऐसे नए पदार्थ हैं जो धातु आयनों (metal ions) और कार्बन-आधारित (organic) अणुओं को जोड़कर बनाए जाते हैं। ये संरचनाएँ किसी महल या स्पंज की तरह होती हैं, जिनमें भीतर बहुत बड़ी खाली जगहें (cavities) होती हैं।
ये खाली जगहें MOFs को निम्नलिखित कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी बनाती हैं:
1. कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसों को सोखना और स्टोर करना।
2. रेगिस्तानी हवा से पानी को इकट्ठा करना |
3. पानी और हवा से प्रदूषकों को हटाना।
4. रासायनिक प्रतिक्रियाओं को तेज करना (उत्प्रेरक/catalysis)।