Tihawali Youth

Tihawali Youth for all news update

*राजस्थान सरपंच रेटिंग रिजल्ट - जानिए आपकी पंचायत के सरपंच को मिली है कितनी रेटिंग*राजस्थान सरपंच रेटिंग के परिणाम, देखि...
22/03/2026

*राजस्थान सरपंच रेटिंग रिजल्ट - जानिए आपकी पंचायत के सरपंच को मिली है कितनी रेटिंग*
राजस्थान सरपंच रेटिंग के परिणाम, देखिए किस सरपंच को किस काम में मिले हैं ज्यादा अंक, किस काम में जनता ने नकारा।
https://dainik.bhaskar.com/YokBOuNER0b

05/03/2026
30/01/2026

ग्राम उत्थान शिविर

तिहावली - 1 फरवरी

22/01/2026

सीकर जिले में बसंत पंचमी से होगा ग्राम उत्थान शिविरों का आगाज़
- जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- 12 विभागों की योजनाओं की मिलेगी जानकारी, मौके पर जारी होंगी स्वीकृतियां

सीकर, 22 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सीकर जिले में शुक्रवार 23 जनवरी 2026 से ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारंभ किया जाएगा। प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर आयोजित होने वाले शिविर 23, 24, 25 एवं 31 जनवरी तथा 1 एवं 5 से 9 फरवरी 2026 तक कुल 10 दिवस आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।

सीकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने सभी संबंधित विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गिरदावर सर्किल की समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि फतेहपुर तहसील के बेसवा में 23 जनवरी, उदनसर में 24 जनवरी, फतेहपुर में 25 जनवरी तथा बिरानियां में 31 जनवरी 2026 को शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार रामगढ़ शेखावाटी तहसील के तिहावली में एक फरवरी, ढांढण में 5 फरवरी तथा रामगढ़ में 6 फरवरी को शिविर होंगे। लक्ष्मणगढ़ तहसील के खूड़ी बड़ी में 23 जनवरी, लक्ष्मणगढ़ में 24 जनवरी, बलारां में 25 जनवरी, रहनावा में 31 जनवरी, बिदासर में 1 फरवरी, जाजोद में 5 फरवरी तथा पाटोदा में 6 फरवरी को शिविर आयोजित किए जाएंगे। नेछवा तहसील के सूठोठ में 23 जनवरी, नेछवा में 7 फरवरी, काछवा में 8 फरवरी तथा मंगलूणा में 9 फरवरी को शिविर लगाए जाएंगे।

सीकर तहसील के सीकर में 23 जनवरी, गोकुलपुरा में 24 जनवरी, पलासरा में 25 जनवरी, पिपराली में 31 जनवरी, कुडली में 1 फरवरी, कटराथल में 5 फरवरी तथा दादिया नानी में 6 फरवरी को शिविर आयोजित किए जाएंगे। धोद तहसील के कुदन में 23 जनवरी, रसीदपुरा में 24 जनवरी, सबलपुरा में 25 जनवरी, सिहोट छोटी में 31 जनवरी, दूजोद में 1 फरवरी तथा माण्डोता में 5 फरवरी को शिविर होंगे। साथ ही शाहपुरा में 23 जनवरी, सिंगरावट में 24 जनवरी, सिहोट बड़ी में 25 जनवरी, धोद में 31 जनवरी तथा नेतड़वास में 1 फरवरी को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

11/01/2026

श्री लड्डू गोपाल गौशाला – तिहावली (सीकर)

प्रथम वार्षिक उत्सव 2026
दिनांक : 14 जनवरी 2026 समय : 11:15 AM
श्रीमान – – – – – – – – – – – –
आदरणीय धर्मप्रेमी सज्जनों,
सप्रेम आनन्द एवं हर्ष के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि
श्री लड्डू गोपाल गौशाला, तिहावली (सीकर) की ओर से
प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन आगामी 14 जनवरी 2026 को किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर संत समागम एवं गोसेवा कार्यक्रम
आयोजित किया जा रहा है।

परम पूज्य दिनेश गिरी जी महाराज
गोसेवा समिति अध्यक्ष, राजस्थान
(महंत बुद्धगिरी मढ़ी, फतेहपुर शेखावाटी)
विशेष सानिध्य
श्री सूर्यनाथ जी महाराज (सिंहासन)
संत *श्री गुलाबनाथ जी महाराज* (रुकनसर धाम)
के पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद से यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

अतः आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि
अपने इष्ट-मित्रों एवं परिवार सहित पधारकर
इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर
गोमाता की सेवा का पुण्य लाभ अर्जित करें।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।

सधन्यवाद।

तिहावली PHC को CHC में क्रमोन्नत करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को श्रवण चौधरी द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है।यह कदम क्षेत...
06/01/2026

तिहावली PHC को CHC में क्रमोन्नत करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को श्रवण चौधरी द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है।

यह कदम क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगा और आम जनता को बेहतर इलाज मिलेगा।

उम्मीद है कि यह प्रस्ताव जल्द से जल्द स्वीकृत होकर धरातल पर उतरेगा।

तिहावली व आसपास के ग्रामीणों के लिए यह एक बड़ी और जरूरी पहल है।

जनहित में लिए गए इस प्रयास के लिए आभार

Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan

सभी को नमस्कार 🙏आज के समय में हम देख रहे हैं कि हमारा युवा वर्ग तेज़ी से नशे की ओर बढ़ रहा है। जन्मदिन, शादी जैसे पावन अ...
01/01/2026

सभी को नमस्कार 🙏
आज के समय में हम देख रहे हैं कि हमारा युवा वर्ग तेज़ी से नशे की ओर बढ़ रहा है। जन्मदिन, शादी जैसे पावन अवसरों पर महंगे होटलों में पार्टियाँ करना, अनावश्यक रूप से धन की फिजूलखर्ची करना अब एक सामान्य बात बनती जा रही है। ऐसे माहौल में समाज को सही दिशा दिखाने वाले उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं।
इसी संदर्भ में हमारे सरपंच पद के उम्मीदवार श्री सुरेश जांगिड़ जी ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक कदम उठाया। उन्होंने आज लड्डू गोपाल गौशाला, तिहावली में जाकर गौमाता को गुड़ खिलाया और सेवा कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।
यह कार्य न केवल हमारी भारतीय संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं को दर्शाता है, बल्कि युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा है कि खुशी के अवसरों को दिखावे और गलत आदतों में नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समाज कल्याण के कार्यों में मनाया जाए।
ऐसे सच्चे और सरल कार्य ही समाज में बदलाव की नींव रखते हैं। हमें आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि श्री सुरेश जांगिड़ जी जैसे विचारशील और संस्कारी नेतृत्व से गांव और समाज को एक नई, सही और उज्ज्वल दिशा मिलेगी।
ऐसे कार्यों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। 🙏
Suresh Jangir Tihawali

तिहावली पंचायत: 6 लाख का भुगतान और सबूत के नाम पर 'लाल रंग'इस के खेल में तिहावली (Tihawali) ग्राम पंचायत ने लापरवाही की ...
31/12/2025

तिहावली पंचायत: 6 लाख का भुगतान और सबूत के नाम पर 'लाल रंग'

इस के खेल में तिहावली (Tihawali) ग्राम पंचायत ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दी हैं। यहाँ 'ग्रे-वाटर प्रबंधन' के तहत नाली निर्माण के लिए सरकारी खजाने से ₹5,88,966 निकाल तो लिए गए, लेकिन जब काम का सबूत देने की बारी आई, तो 'मेरी पंचायत' पोर्टल पर एक लाल रंग की धुंधली तस्वीर (संभवतः कैमरे पर उंगली रखकर खींची गई) अपलोड कर दी गई।

यह न तो नाली है, न ही विकास का कोई निशान। सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों को इस 'लाल फोटो' में ऐसा क्या दिखा कि उन्होंने बिना सवाल किए करीब 6 लाख रुपये का भुगतान पास कर दिया? क्या यह माना जाए कि तकनीकी खामियों की आड़ में जनता के पैसे की खुली लूट चल रही है? जब जियो-टैगिंग का मकसद ही पारदर्शिता था, तो इस तरह की संदिग्ध तस्वीरों को स्वीकार करना प्रशासन की मिलीभगत की ओर सीधा इशारा करता है।

#तिहावली

21/11/2025

पंचायत के सभी नव युवाओं को भारतीय थल सेना में चयनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

20/11/2025

दुर्गा माता मंदिर से ले कर बालाजी मंदिर तक की सड़क 6 साल से ज्यादा हो गई पर अभी तक उसकी मरमत नहीं हुई । और उसमें सड़क के नीचे से गई हुए पाइप लाइन के चैंबर में भी खड्डे होने शुरू हो गए है। उसमें कोई गिरेगा तब लोगों को समझ आएगा शायद । ।

Address

Fatehpur
332307

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tihawali Youth posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Tihawali Youth:

Shortcuts

Share