26/02/2026
बिपिन राज कान्वेंट स्कूल पनी में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
-प्रतिभागी बच्चों को जेल पर्यवेक्षक ने किया पुरस्कृत ।
फतेहपुर। बिपिन राज कान्वेंट स्कूल पनी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में लांग जम, रेस, म्यूजिक चेयर ,
क्रिकेट, बैडमिंटन, निबंध आदि में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया । खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण मौजूद रहे । जेल पर्यक्षक बिपिन बिहारी शरण ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बच्चों को प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान आने पर उनको पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया । लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अभिताभ बिहारी शरन ने आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण , नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल, कमलचंद वर्मा, राम किशोर गुप्ता, लीना श्रीवास्तव, शाइस्ता , शीबा खातून, प्रियंका श्रीवास्तव, इशरत,
अंजली श्रीवास्तव, सदफ, हिमांशी ,सर्वेश श्रीवास्तव, अब्दुल कुददुश,सुरेन्द्र पाठक, अब राजकुमार,अजय कुमार मौजूद रहे।