Lucky computer & rojgar center fatehpur

Lucky computer & rojgar center fatehpur

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lucky computer & rojgar center fatehpur, Education, jaynti Market Fatehpur shekhawati, Fatehpur.

27/10/2020

BSTC COUNCELLING START

15/03/2019

PTET 2019 ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 06/04/2019 तक बढ़ा दी गई है

18/04/2018

17/04/2018 आरएएस भर्ती में अनारक्षित को कितना नुकसान Pathrika Get Details
16/04/2018 सफाईकर्मी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सौंपा ज्ञापन Dainik Bhaskar Get Details
16/04/2018 पैराटीचर्स भर्ती शीघ्र कराने की मांग Dainik Bhaskar Get Details
16/04/2018 संविदा पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 से Pathrika Get Details
14/04/2018 हेड कॉन्स्टेबल के 6000 नए पदों को मंजूरी Dainik Bhaskar Get Details
14/04/2018 बाल विकास विभाग में रिक्त स्थानों पर आवेदन मांगे Dainik Bhaskar Get Details
14/04/2018 असिस्टेंट प्रोफेसर ऑनलाइन भर्ती परीक्षा की कटऑफ 20 तक Dainik Bhaskar Get Details
14/04/2018 अभय कमांड के लिए 952 पद स्वीकृत Pathrika Get Details
13/04/2018 23 केंद्रों पर एएनएम के पद खाली, 22 पर दो-दो नियुक्त Dainik Bhaskar Get Details
13/04/2018 पुलिस में अब 118 कुक और 120 स्वीपर पदों पर होगी भर्ती Dainik Bhaskar Get Details
13/04/2018 नर्सेज की भर्ती की मांग, सौंपा ज्ञापन Dainik Bhaskar Get Details
13/04/2018 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की कटऑफ 20 तक होगी Dainik Bhaskar Get Details
13/04/2018 पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया की जांच कराकर निरस्त करने की मांग Dainik Bhaskar Get Details
13/04/2018 आरपीएससी के शेष भर्ती विज्ञापन भी शीघ्र जारी होंगे Dainik Bhaskar Get Details
13/04/2018 26 हजार से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती Pathrika Get Details
13/04/2018 अब लिखित होगी नर्सिंग भर्ती Pathrika Get Details
12/04/2018 रीट प्रथम लेवल का परिणाम जारी Pathrika Get Details
12/04/2018 संवीक्षा परीक्षा 29 अप्रैल को Pathrika Get Details
12/04/2018 980 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आज से Pathrika Get Details
07/04/2018 15 महीने पहले पुन: संशोधन परिणाम से बाहर हुए 519 अभ्यर्थी, 501 का समायोजन Dainik Bhaskar Get Details
06/04/2018 आरएएस मुख्य परीक्षा में नहीं होगा गणित विषय Pathrika Get Details
06/04/2018 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी दूर होगी Pathrika Get Details
06/04/2018 हाई कोर्ट ने लगाई पंचायत सहायक भर्ती पर रोक Dainik Bhaskar Get Details
06/04/2018 प्रारंभिक शिक्षा से माध्यमिक में जाएंगे 679 शिक्षक, नए सत्र में खाली हो जाएंगे 8वीं तक के स्कूल Dainik Bhaskar Get Details
06/04/2018 नए सत्र में स्कूलों में नहीं रहेंगे शिक्षकों के पद खाली Dainik Bhaskar Get Details
06/04/2018 चिकित्सा विभाग 13 हजार 361 पदों पर जल्द भर्ती Dainik Bhaskar Get Details
05/04/2018 पटवारियों के 2780 पदों पर भर्ती शीघ्र Dainik Bhaskar Get Details
05/04/2018 आईटीआई वाइस प्रिंसिपल के 45 पदों पर होगी भर्ती Dainik Bhaskar Get Details
05/04/2018 एसआई भर्ती का नया वर्गीकरण जारी Dainik Bhaskar Get Details
05/04/2018 तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का परिणाम रद्द Pathrika Get Details
04/04/2018 जल्द होगी पटवारियों की भर्ती, 2739 पदों के लिए भेजी अभ्यर्थना Dainik Navajyothi Get Details
04/04/2018 आयोग ने निकली प्राविधिक शिक्षा विभाग में रिक्तिया Pathrika Get Details
03/04/2018 25 हजार परीक्षक जांचेंगी एक करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं Pathrika Get Details
03/04/2018 आरएएस के आवेदन 12 से Pathrika Get Details

10/04/2018

*स्कूल के हर कर्मचारी को मिलेगा नामांकन का लक्ष्य*

SIKAR, RAJASTHAN, INDIA
नामांकन लक्ष्य को पूरा करने तथा लक्ष्य से अधिक नामांकन करवाने पर संस्था प्रधान व शिक्षक को पुरस्कृत किया जाएगा
इस बार 35 फीसदी बढ़ाना होगा नामांकनशिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
दो चरणों में होगा प्रवेशोत्सव
सीकर. पिछली बार नामांकन में अपेक्षा के अनुसार परिणाम नहीं आने से चिंतित शिक्षा विभाग इस बार सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अभी से जुट गया है। इस बार कुल 35 फीसदी नामांकन वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। स्कूल के हर स्टाफ को नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य दिया जाएगा। नामांकन लक्ष्य को पूरा करने तथा लक्ष्य से अधिक नामांकन करवाने पर संस्था प्रधान व शिक्षक को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं लक्ष्य में पिछडऩे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक नथमल डिडेल ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को नामांकन लक्ष्य प्राप्ति की कार्ययोजना भेजी है। जिसमे लिखा है कि सरकारी विद्यालयों में पिछली बार नामांकन में वृद्धि तो हुई, लेकिन यह अपेक्षा के अनुसार नहीं रही। इस बार कुल 35 फीसदी ज्यादा नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। अब दो चरणों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा।
---------------------------
ऐसे पूरा होगा लक्ष्य
नामांकन लक्ष्यों की पूर्ति के लिए संस्था प्रधान व्यक्तिगत रुचि लेकर नामांकन लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सार्थक प्रयास करेंगे। विद्यालय स्टाफ, शिक्षक अभिभावक परिषद, एसडीएमसी, एसएमसी, पार्षद, वार्डपंच, सरपंच, जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्पर्क कर उनके क्षेत्र के बच्चों का विद्यालय में नामांकन करवाने के लिए प्रयास करेंगे। कक्षावार लक्ष्य आवंटित किए जाएंगे। स्टाफ को भी नामांकन वृद्धि के लिए व्यक्तिगत लक्ष्य दिए जाएंगे। इनकी प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। इसके बाद मासिक समीक्षा की जाएगी।
-----------------------------
जिला शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शैक्षिक प्रकोष्ठ को नामांकन लक्ष्य प्राप्ति के लिए नॉडल अधिकारी बनाया जाएगा। वह विद्यालयवार प्राप्त प्रगति रिपोर्ट की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी पर्यवेक्षण करेंगे। उप निदेशक भी टीम बनाकर अपने स्तर पर समीक्षा करेंगे। निदेशक हर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा कर नामांकन बढ़वाएंगे।
डिडेल के अनुसार जो संस्था प्रधान, अध्यापक अपने विद्यालय के नामांकन लक्ष्य को पूरा कर लेंगे उनको जिला शिक्षा अधिकारी पुरस्कृत करेंगे। जो संस्था प्रधान/ अध्यापक नामांकन के लक्ष्य पूरे नहीं करेंगे उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
-------------------------------
यह है अतिरिक्त सुविधाएं
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार शर्मा के अनुसार सरकारी विद्यालयों में निजी की तुलना में अनेक सुविधाएं ज्यादा मिलती है। निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाता है। विद्यार्थी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलता है। मिड डे मील, कक्षा आठ, दस व बारह के विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरण किया जाता है। इसके अलावा कक्षा दस व बारह की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सामान्य वर्ग की आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की मेधावी बालिकाओं को स्कूटी वितरण की जा रही है। कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण जैसी अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो भी लक्ष्य मिलेंगे, उनको उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरी टीम के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

*🎀🎀 शैक्षिक समाचार 🎀🎀*

10/04/2018

*मासूम भुगत रहे स्कूल की गलती, प्यास बुझाने के लिए खा रहे दर-दर की ठोकरें*

07:45:51 PM (IST)
AJMER, RAJASTHAN, INDIA
ग्राम गुढ़ा में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पीने के पानी को लेकर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मसूदा. ग्राम गुढ़ा में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पीने के पानी को लेकर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों के पीने के पानी को लेकर बीसलपुर योजना से जोड़कर पाइप लाइन तक बिछा दी गई, लेकिन विद्यालय में करीब दस माह से बीसलपुर योजना से जलापूर्ति नहीं हो रही है। विद्यालय में लगे हैंडपम्प के पिछले तीन साल से खराब पड़े होने के वावजूद इसे दुरुस्त कराने या नया हैंडपम्प लगवाने की कोई कवायद नहीं किए जाने से विद्यार्थी घरों से पानी की बोतल लाने को मजबूर हैं।
गौरतलब है कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पेयजल का संकट होने को लेकर पिछले एक साल से विद्यालय प्रशासन द्वारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिखित में जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नही किए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
पानी को तरसी टंकी
ग्राम गुढ़ा को राज्य सरकार ने बीसलपुर योजना से जोड़ा था। गांव में जलापूर्ति के लिए लाखों रुपए की लागत से पानी की टंकी का निर्माण भी कराया था, लेकिन करीब तीन साल बाद भी मात्र एक बार गांव में जलापूर्ति की गई है। टंकी गांव में प्रर्दशनी का नमूना बनकर रह गई। दूसरी ओर दूषित व खारे पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।
सरकारी विद्यालय में मात्र शिक्षिका होने से बच्चों को परेशानी हो रही है। विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों का हाल बेहाल है। इन समस्याओ को लेकर विभाग को अवगत कराने के बाद भी हालात जस के तस हैं।
गोपाल गुर्जर, ग्रामीण
विद्यालय में लगा हैंडपम्प पिछले तीन साल से खराब पड़ा है। इसको लेकर कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से बच्चों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
नारायण लाल गुर्जर, ग्रामीणगावं में पिछले तीन साल से पानी की टंकी होने के बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं किए जाने से ग्रामीणों को पानी की एक एक-एक बूंद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
सुगन गुर्जर

*🎀🎀 शैक्षिक समाचार. 🎀🎀*

10/04/2018

*राजस्थान पुलिस SI परीक्षा से सैकड़ों अभ्यर्थी इसलिए हो जाएंगे बाहर*

SIKAR, RAJASTHAN, INDIA
Rajasthan Police SI Exam 2018 : आयु सीमा की गणना जनवरी 2019 से होगी। इसके चलते जो अभ्यर्थी इस परीक्षा से बाहर थे, वे बाहर ही रहेंगे।
रोलसाहबसर/सीकर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली एसआई परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट के संशोधन के बावजूद भी प्रदेश के सैकड़ों अभ्यर्थी इस परीक्षा से वंचित रहेंगे, क्योंकि आयोग द्वारा एक तो तीन साल की छूट देने में ही सरकार ने डेढ़ साल लगा दी। दूसरा आयोग द्वारा आयु सीमा संबंधी जो शुद्धि जारी किया गया है, उसमें आयु सीमा की गणना जनवरी 2019 से होगी। इसके चलते जो अभ्यर्थी इस परीक्षा से बाहर थे, वे बाहर ही रहेंगे।
एसआई संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 का पहला विज्ञापन 5 अक्टूबर 2016 को जारी किया गया था। कुल 330 पदों पर भर्ती होनी थी। तत्कालीन आयोग अध्यक्ष के कार्यकाल में इस भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे।
7 अक्टूबर 2016 से 6 नवंबर 2016 तक आवेदन भराए गए और 330 पदों के लिए 3 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। आवेदन भरवाने के बाद भी यह भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। कारण प्रदेशभर से इस भर्ती के लिए आयु सीमा में संशोधन और पदों को बढ़ाने की मांग उठती रही।
इस दौरान आयोग में दो अध्यक्ष डॉ. ललित के पवार और श्याम सुदंर शर्मा भी अपना कार्यकाल पूरा कर के चले गए, लेकिन इस परीक्षा के आयु संबंधी व पदों में बढ़ोतरी के संशोधन नहीं हो सका। करीब डेढ़ साल तक यह मामला राज्य सरकार के पास लंबित रहने के बाद अब विज्ञप्ति में संशोधन किया गया है।
इधर बेरोजगारों का कहना है कि सरकार ने पहले तो संशोधन में डेढ़ साल लगा दिया और अब आयु सीमा की गणना भी जनवरी 2019 से इस छूट का लाभ किसी भी अभ्यर्थी को नहीं मिलेगा। बाहर हुए अभ्यर्थियों ने मांग की है कि आयु सीमा की गणना 2016 को मानकर की जाए।
तीन लाख को राहत का इंतजार
प्रदेशभर के तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा का इंतजार है। करीब डेढ़ साल के इंतजार के बाद राज्य सरकार के निर्देश के बाद आयोग ने 2018 में इस परीक्षा की दुबारा सुध ली है। अब आयोग ने संशोधित विज्ञापन जारी किया है और 24 अप्रेल से और आवेदन लिए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों की संख्या अब और बढऩे के आसार हैं

*🎀🎀 शैक्षिक समाचार 🎀🎀*

08/04/2018

*नागौर जिला बना प्रदेश में सिरमौर*

NAGAUR, RAJASTHAN, INDIA
नेशनल एचीवमेंट सर्वे
नागौर. केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से देशभर में करवाए गए नेशनल एचीवमेंट सर्वे में नागौर को गुणवत्ता की दृष्टि से राजस्थान में पहला स्थान मिला है। शिक्षा विभाग ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
शिक्षा अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा की तीसरी, पांचवीं एवं आठवीं कक्षा में अध्ययनरत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए मानव संसाधन मंत्रालय ने देशभर में सर्वे के निर्देश दिए थे। इसके तहत राजस्थान के सभी 33 जिलों में सर्वे किया गया। प्रदेश के लगभग 70 प्रतिशत स्कूलों में टीम ने जाकर बच्चों से पाठ्यक्रमानुसार उनकी योग्यता के हिसाब से सवाल पूछे, और उत्तरों को मौके पर ही परखा ।जिसमें नागौर के बच्चों ने सही जवाब दिए। इस दौरान जयपुर, सीकर, उदयपुर , जोधपुर ,
अजमेर एवं कोटा आदि क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के साथ नागौर में ज्यादा सूक्ष्मता से सर्वे किया गया। अप्रत्याशित रूप से जयपुर, सीकर एवं जोधपुर व बीकानेर तथा कोटा जैसे शिक्षा हब माने जाने वाले जिलों को पछाड़ते हुए नागौर जिले के बच्चों की शैक्षणिक योग्यता की श्रेणी पहले नंबर पर मानी गई। सर्वे टीम ने यह रिपोर्ट मानव संसाधन मंत्रालय को भेज दी। इसके पश्चात अधिकारियों ने स्क्रीनिंग करते हुए फिर से जांच की, उसमें भी नागौर के बच्चों की शैक्षणिक योग्यता प्रदेश में पहले नंबर पर ही आई। परिणाम घोषित करने के बाद इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। सर्वशिक्षाभियान के एडीपीसी गोपाल प्रसाद ने बताया कि निदेशालय ने नागौर को शैक्षणिक गुणवत्ता में पहला नंबर पर मिलने के बाद इसमें और सुधार करने के जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से देशभर में करवाए गए सर्वे में हुई थी तीसरी, पांचवीं एवं आठवीं कक्षा के बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच, जयपुर, सीकर, जोधपुर एवं कोटा सरीखे जिलों को नागौर ने पछाड़ा। इसे शिक्षा विभाग ने काफी बड़ी उपलब्धि बताया है।

*🎀🎀 शैक्षिक समाचार. 🎀🎀*

08/04/2018

*लैपटाॅप योजना से प्रतिभाएं होती हैं प्रोत्साहित*

विराटनगर|राउमावि में लैपटॉप वितरण समारोह हुआ। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा थे एवं अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन रेणुका सैनी ने की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि लैपटॉप योजना से प्रतिभाओं की हौंसला अफजाई होती है। विधायक ने विद्यालय के हॉल की मरम्मत के लिए विधायक कोष से 4 लाख की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम संयोजक व नोडल प्रभारी बंसत बिहारी शर्मा ने बताया कि कक्षा 10 व 12 के 41 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए।

*🎀🎀 शैक्षिक समाचार. 🎀🎀*

08/04/2018

*सरकारी स्कूलों में आठवीं तक के सभी बच्चों को मिलेगा किराया, एक किमी के 10 व दो किमी के मिलेंगे 15 रु.*

Apr 08,2018 02:35:03 AM IST

भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

यह खबर ग्रामीण क्षेत्र के उन बच्चों के लिए है जो सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं और स्कूल उनके घर से एक से दो किलोमीटर से अधिक दूर है। साथ ही वे कक्षा एक से 8 में पढ़ते हैं। सरकार ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल में आने-जाने के लिए किराए के रूप में नकद राशि देगी। यह कदम सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने व ठहराव सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा एक से 5 तक के प्रत्येक छात्र- छात्रा को स्कूल घर से एक किमी से दूर होने पर रोज 10 रुपए मिलेंगे। वहीं, कक्षा 6 से 8वीं के छात्र- छात्रा का स्कूल यदि 2 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर है तो सरकार उसे प्रतिदिन 15 रुपए किराए के रूप में देगी। कक्षा 6 से आठ तक के बच्चों को यह किराया तभी मिलेगा जब उनका स्कूल दो किमी से ज्यादा दूर होगा। यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ही देय होगी।इस याेजना से सरकारी स्कूलों में नामांकन तेजी से बढ़ेगा और ठहराव भी सुनिश्चित हो सकेगा। निर्देश हैं कि बच्चों काे राशि का भुगतान अग्रिम ही हो, भले ही किसी भी मद से करना पड़े। अभिभावक के खाते में संबंधित माह के वर्किंग डे के हिसाब से पैसा डाला जाएगा। अगर बच्चा कम दिन स्कूल आता है तो अगले माह उतने पैसे कम दिए जाएंगे।

नामांकन व ठहराव बढ़ाने के लिए किराए का होगा अग्रिम भुगतान

शर्त : स्कूल और बच्चे के घर के बीच की दूरी एक से दो किलोमीटर हो

आठवीं तक अध्ययनरत अधिकांश बच्चे 6 से 14 वर्ष तक की आयु के होते हैं यानी अवयस्क होते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें भुगतान उनके माता- पिता के खातों में ऑनलाइन किया जाएगा यदि ऑनलाइन की सुविधा नहीं हुई तो उन्हें चेक द्वारा भुगतान किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट वाउचर बच्चे के जितने दिन स्कूल आएगा उतने दिन का ही देय होगा। बच्चे के अनुपस्थित रहने पर उन्हें वाउचर नहीं दिया जाएगा। किराए की राशि संबंधित छात्र- छात्राओं को माह के प्रथम सप्ताह में ही दे दी जाएगी। अगर कहीं शाला प्रबंधन समिति द्वारा सामूहिक परिवहन की व्यवस्था की जाती है तो वहां पर समिति पैसा बच्चों से माह के अंत में लेगी लेकिन बच्चों काे भुगतान स्कूल अग्रिम ही करेगा।

*🎀🎀 शैक्षिक समाचार 🎀🎀*

08/04/2018

*शिक्षक व कर्मचारियों को जमा कराना होगा मोबाइल*

Apr 08,2018 02:30:04 AM IST

जालोर| बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देने वाले शिक्षक और कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान अपना मोबाइल फोन बंद करके केन्द्राधीक्षक को जमा कराना होगा। एसआईईआरटी निदेशक दिनेश कोठारी ने इस संबंध में सभी डाइट प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है।

*🎀🎀 शैक्षिक समाचार 🎀🎀*

08/04/2018

*सरकारी विद्यालयों के प्रति रुझान बढ़ा है*

RAKESH GOTAM

CHURU, RAJASTHAN,

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार आने से अभिभावकों व छात्रा-छात्राओं

चूरू

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार आने से अभिभावकों व छात्रा-छात्राओं का सरकारी विद्यालयों के प्रति रूझान बढ़ा है।

वे शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित दादाबाड़ी में राजकीय गोयनका उमावि के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय मेधावी विद्यार्थी लैपटॉप वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा किप्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा स्तर पर चूरू जिला राज्य में प्रथम पायदान पर है। समारोह में जिला प्रमुख हरलाल सहारण, कलक्टर ललित कुमार गुप्ता सभापति विजयकुमार शर्मा ने कहा कि जिले में रमसा व एसएसए के बेहतर क्रियान्वयन से चूरू जिला राज्य में प्राथमिक व माध्यमिक स्तर पर प्रथम पायदान हासिल कर सका है।

उप निदेशक (मा.) महेंद्र चौधरी ने कहा कि गत तीन वर्षों में चूरू जिले के सरकारी विद्यालयों में नामांकन में वृद्धि होना सुखद है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, एसडीएम श्वेता कोचर, जिशिअ मा. पितराम सिंह काला, जिशिअ प्रा. संपत बारूपाल, रमसा के एडीपीसी गोविंदसिंह राठौड़, एडीईओ सांवरमल गहनोलिया, प्रधानाध्यापक बृजेंद्र दाधीच आदि उपस्थित थे। संचालन मुकुल भाटी ने किया।

50 को लैपटॉप, छह को स्कूटी
समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री राठौड़ ने कहा कि लैपटॉप व स्कूटी मेधावी विद्यार्थियों के मान-सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कक्षा 10 व कक्षा 12 के 50 मेधावी छात्रा-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए। छह मेधावी छात्राओं कोस्कूटी वितरित कर सम्मानित किया।

राजासर बीकान में प्रतिभाओं का सम्मान
सरदारशहर. राउमावि राजासर बीकान में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। कक्षा 8 की प्रदेश स्तरीय लेपटॉप सूची में रा.बालिका उप्रावि की छात्रा अनिता कंवर का प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मान किया गया। छात्रा केसर मेघवाल कक्षा 8 , छात्र शिवराज चारण कक्षा 12, व छात्र रोहिताश गोधा कक्षा 10 ने लेपटॉप प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है।

गांव में इन होनहारों को गाड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला। जगह-जगह इनका सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्ष संस्था प्रधान सरोज पारीक, मुख्य अतिथि भीखमसिंह राठौड़, बिशनसिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि शायरसिंह राठौड़ व सांवरमल महर्षि ने प्रतिभाओं को चांदी का सिक्का व गिफ्ट दिया।

इस अवसर पर जगनप्रसाद मीणा, मंजू शर्मा, केसराराम सहारण, सुरेन्द्र झोरड़, ओमप्रकाश कड़ेला, सुरेश नायक, सुरेश शर्मा, रणवीर सहारण, अनिल, अंजू सोनी, डिम्पल सोनी, प्रधानाध्यापिका सुशीला चौधरी, रचना पारीक, मंजू दाधीच, समेस्ताजी स्वामी, महावीरदान चारण व आशाराम उपस्थित थे।

*🎀🎀 शैक्षिक समाचार 🎀🎀*

Want your school to be the top-listed School/college in Fatehpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Jaynti Market Fatehpur Shekhawati
Fatehpur
332301

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm
Sunday 9am - 8pm