23/01/2026
ज्ञानदायिनी मां सरस्वती का प्राकट्य उत्सव पर्व "वसंत पंचमी" सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वी.आई.पी. रोड फतेहपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन, एवं सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में विधि विधान से हवन पूजन कर मां सरस्वती का आवाहन किया गया। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा नन्हे नौनिहाल बच्चों का विद्यारंभ (पाटी पूजन) संस्कार किया गया। पीले वस्त्रों को धारण किए नौनिहालों ने अपनी माता की गोद पर बैठकर विद्यारंभ संस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्रीमान अजय मिश्रा जी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान नरेंद्र सिंह जी अंग्रेजी माध्यम की व्यवस्था प्रमुख आचार्य श्रीमती भावना सिंह जी एवं अन्य आचार्य बंधु भगनी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यारंभ संस्कार के पश्चात विद्यालय के भवन से लेकर नंदी चौराहे तक की शोभायात्रा भी निकाली गई एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में आए हुए अतिथि बंधुओं व उपस्थित अभिभावक बंधुओ ने समस्त कार्यक्रमों की सराहना की।
08/01/2026
Admissions start for the 2026-27 session.
Confirm your child's admission before "Basant Panchmi" for Primary Class (PG to 5th) and get a ₹1500 instant discount on the admission fee.
31/12/2025
आचार्य दक्षता वर्ग का आयोजन और परीक्षा पर चर्चा
कार्यक्रम का आरम्भ और मुख्य विषय
• प्रांतीय योजना के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, VIP रोड फतेहपुर में आज दिनांक 31/12/2025 दिन बुधवार को आचार्य दक्षता वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह जी, सर्व व्यवस्था प्रमुख श्रीमान राज नारायण जी, सुशील जी , श्रीमती भावना सिंह जी (अंग्रेजी माध्यम व्यवस्था प्रमुख) और श्रीमान राजेश मिश्र जी (बालिका संवर्ग व्यवस्था प्रमुख) उपस्थित रहे।
• आज दक्षता वर्ग का प्रमुख विषय "परीक्षा पर चर्चा" रहा।
• दक्षता वर्ग का आरंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मार्गदर्शन
• सरस्वती वंदना के पश्चात, सर्वप्रथम सत्र में अंग्रेजी माध्यम में कंप्यूटर विषय के आचार्य श्रीमान पवन कुमार पाण्डेय जी ने बताया कि बोर्ड के विद्यार्थियों को अधिक अंक प्राप्त करने के लिए किन-किन बिंदुओं पर ध्यान देना चाहिए और कैसे अपनी समय सारिणी बनानी चाहिए, जिससे छात्रों के प्राप्तांक प्रतिशत में वृद्धि हो सके और वे बेहतर परीक्षाफल प्राप्त कर सकें।
नियमित दिनचर्या का महत्व
• द्वितीय सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान नरेंद्र सिंह जी ने सभी आचार्य बंधुओं और भगिनियों एवं विशेषकर छात्रों को नियमित दिनचर्या के महत्त्व को बताते हुए उनकी सफलता हेतु इसे अपनाने का आग्रह किया।
कुटुंब का महत्व
• तृतीय सत्र में फतेहपुर विभाग के माननीय विभाग प्रचारक श्रीमान शिव शंकर जी ने आज के जीवन में कुटुंब के महत्व पर प्रकाश डाला।
आभार प्रदर्शन
• वर्ग के समापन पर सर्व व्यवस्था प्रमुख आचार्य श्रीमान राजनारायण जी ने माननीय विभाग प्रचारक, प्रधानाचार्य और उपस्थित सभी बंधु भगिनियों का आभार व्यक्त किया।
22/12/2025
आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर विप रोड फतेहपुर में भव्य नवीन भवन का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के कर कमल से किया गया विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के नवीन भवन का लोकार्पण एवं सप्त शक्ति संगम में आए हुए मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, सौरभ मालवीय जी क्षेत्रीय मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश ,राम प्रकाश पोरवाल जी , क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख श्रीमान जगदीश जी कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक अध्यक्ष प्रसाद मिश्रा जी विद्यालय के अध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी जी,विद्यालय के प्रबंधक लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉक्टर हरेश प्रताप सिंह जी ,विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह जी, एवं जिले के व्यवस्थाओं को सुचारू रूप देने वाले जिलाधिकारी महोदय रविंद्र सिंह जी एवं जिले के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह जी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के लोकार्पण एवं मां सरस्वती के पूजन के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथियों का सम्मान एवं परिचय कराया इसके पश्चात विद्यालय प्रगति आख्या प्रबंधक जी ने सभी के समक्ष रखी इसके उपरांत विद्यालय के भैया बहनों को सम्मानित किया गया तत्पश्चात भवन निर्माण समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया , विद्या भारती क्षेत्रीय मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश के सौरभ मालवीय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के बाद हम 101 वर्ष में प्रवेश कर गए हैं जहां हमें भारत के संस्कृति और सभ्यता को एक स्तर प्रदान करना है हमारे शिक्षा संस्थान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सभी शिक्षण संस्थान सभी संसाधनों से युक्त शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। मुख्य अतिथि महोदया जी ने अपने उद्बोधन में बालिका शिक्षा, दहेज प्रथा जैसी कुप्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि बहनों का अच्छी शिक्षा और संस्कार की आवश्यकता है
18/11/2025
त्रिदिवसीय वार्षिक निरीक्षण संपन्न
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वी आई पी रोड, फतेहपुर में प्रांतीय योजना के अंतर्गत दिनांक 16 नवंबर से प्रारंभ त्रिदिवसीय निरीक्षण के तृतीय एवं अंतिम दिवस में निरीक्षण के लिए आए अतिथि महानुभावों ने विद्यालय के अंग्रेजी संवर्ग का निरीक्षण किया, वंदना सत्र में डॉ राकेश निरंजन जी अध्यक्ष भारतीय शिक्षा समिति,श्रीमान अवधकिशोरगुप्ता प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर, मऊरानीपुर, झांसी के नेतृत्व में निरीक्षण टोली में आए आचार्य श्रीमान अमित जी, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, श्रीमान विपिन जी, प्रवक्ता अंग्रेजी उपस्थित रहें, इस अवसर पर अतिथि बन्धुओं के द्वारा छात्रों की हस्तलिखित पत्रिका "ध्येय " का विमोचन भी किया गया, एवं विद्यालय की विभिन्न प्रतियोगिता में सहभाग करने वाले भैया बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। अतिथि प्रधानाचार्य ने अपने आर्शीवचन से सभी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया, तत्पश्चात छात्र उपस्थित पंजी, आचार्य दैनन्दिनी, विभागीय रजिस्टर आदि का अवलोकन किया! विद्यालय भ्रमण के बीच सामाजिक विषय की आचार्या बहन संध्या मौर्य व सुरभि तिवारी के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा बनाई गई सामाजिक विषय गैलरी का अवलोकन भी किया एवं छात्राओं के प्रयास को सराहा । मध्यावकाश के पश्चात अतिथि बंधुओं द्वारा छात्र संसद के भैया एवं कन्या भारती की बहनों के साथ बैठक की गई एवं विद्यालय के क्रियाकलापों एवं विद्यालय के कुशल संचालन में छात्र संसद एवं कन्या भारती के योगदान के बारे में बताया गया। निरीक्षण के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान नरेंद्र सिंह जी द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
26/10/2025
क्षेत्रीय विज्ञान मेलें के समापन समारोह की झलकियां
26/10/2025
23 वें क्षेत्रीय विज्ञान मेला के तृतीय अथवा समापन दिवस पर आज विजेता भैया बहनों को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अब यह सभी विजेता भैया बहन आगामी नवंबर माह में होने वाले अखिल भारतीय स्तर के विज्ञान मेला मेरठ में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस विज्ञान मेला में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की 8 समितियों गोरक्ष नगरीय, गोरक्ष ग्रामीण, काशी नगरीय, काशी ग्रामीण, अवध नगरीय, अवध ग्रामीण, कानपुर नगरीय, कानपुर ग्रामीण, के लगभग 350 से अधिक भैया बहनों ने चार विधाओं प्रदर्श, प्रश्न मंच, पत्र प्रस्तुति, और प्रयोग मेंअपनी योग्यता एवं कौशलता का प्रदर्शन किया। जिसमें प्रमुख रूप से 87 अंक प्राप्त कर काशी नगरीय प्रांत के भैया बहनों का दबदबा रहा जिन्होंने ओवरऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया।समापन समारोह में त्रिदिवसीय मेले का सामूहिक व्रत क्षेत्रिय संगठन मंत्री श्रीमन हेमचंद्र जी ने प्रस्तुत किया, मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमान योगेश कुमार गुप्ता जी उपस्थित रहे। अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निशाद जी एवं सदस्य गौ सेवा आयोग, श्रीमान राजेश सिंह जी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा समाज के सभी क्षेत्रों में विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान है, संसार में व्याप्त सभी प्रकार के प्रदूषणों का निदान यदि कोई व्यक्ति कर सकता तो वह सिर्फ आज के वैज्ञानिक ही है। इस अवसर पर उपर्युक्त 8 समितियों के प्रांत प्रमुख, समस्त संभाग निरीक्षक, विद्या भारती कानपुर प्रांत के माननीय प्रदेश निरीक्षक श्रीमान अयोध्या प्रसाद मिश्रा जी, प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा श्रीमान धीरेंद्र सिंह जी, फतेहपुर विभाग के विभाग कार्यवाह श्रीमान ज्ञानेंद्र सिंह जी, प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड फतेहपुर श्रीमान नरेंद्र सिंह जी, समस्त प्रांतों से आए हुए प्रतिभागी भैया बहन एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम के समापन में आए हुए अतिथियों का आभार माननीय बांके बिहारी पांडे, विज्ञान संयोजक, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा किया गया।