अच्छी सोच सच्ची बात

अच्छी सोच सच्ची बात Making bright future

07/12/2024
07/12/2024

साउथ की सुपरहिट हिन्दी, जबरदस्त new hindi movie

20/05/2024

*Heat Wave* को सामान्‍य भाषा में लू कहा जाता है. लू की स्थिति में हीट स्‍ट्रोक और डिहाइड्रेशन का रिस्‍क भी बढ़ता है. ऐसे में कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है, वरना आपके लिए समस्‍या बढ़ सकती है.

*हो सकती हैं ये समस्‍याएं :*
लू की चपेट में आकर कई तरह की समस्‍याएं हो सकती हैं. यहां जानिए वो लक्षण जो लू की चपेट में आने का संकेत देते हैं-डायरिया की समस्‍या, चक्‍कर, सिर में दर्द, कमजोरी, शरीर में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, बहुत ज्‍यादा पसीना आना आदि. वहीं स्थिति गंभीर होने पर तेज बुखार, शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाना, दिल की धड़कन तेज हो जाना, कंफ्यूजन, असंतुलन और दौरे की स्थिति, त्‍वचा पर चकत्‍ते, बेहोशी आदि।

*बचाव के लिए क्‍या करें :*
ज्यादा से ज्यादा पानी और लिक्विड डाइट जैसे छाछ, लस्सी, कच्चा आम का पन्ना, शिकंजी, नारियल पानी वगैरह लें.
ज्यादा तेल, मसाला और गरिष्ठ भोजन व बाहर खाने से बचें.
ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें. तेज धूप में निकलने से बचें और अगर निकलना बहुत जरूरी हो तो शरीर को अच्छी तरह कवर करके और घर से पानी पीने के बाद निकलें.
पानी या शिकंजी को अपने साथ रखें.
धूप में छाते का इस्‍तेमाल करें. धूप से आकर तुरंत पानी या कुछ ठंडा न लें.
फ्रिज के ठंडे पानी की जगह मटके का पानी पीएं.
समस्‍या ज्‍यादा बढ़ जाए तो लापरवाही न करें।
विशेषज्ञ से परामर्श करें।

02/12/2023

जिंदगी में हंसी के बहुत अच्छे पल,

24/11/2023

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें:
जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी..... 🙏

1. बीपी: 120/80
2. पल्स: 70 - 100
3. तापमान: 36.8 - 37
4. सांस : 12-16
5. हीमोग्लोबिन: पुरुष -13.50-18
स्त्री- 11.50 - 16
6. कोलेस्ट्रॉल: 130 - 200
7. पोटेशियम: 3.50 - 5
8. सोडियम: 135 - 145
9. ट्राइग्लिसराइड्स: 220
10. शरीर में खून की मात्रा: पीसीवी 30-40%
11. शुगर लेवल: बच्चों के लिए (70-120) वयस्क: 80- 130
12. आयरन: 8-15 मिलीग्राम
13. श्वेत रक्त कोशिकाएं WBC: 4000 - 11000
14. प्लेटलेट्स: 1,50,000 - 4,00,000
15. लाल रक्त कोशिकाएं RBC: 4.50 - 6 मिलियन.
16. कैल्शियम: 8.6 -10.3 मिलीग्राम/डीएल
17. विटामिन D3: 20 - 50 एनजी/एमएल.
18. विटामिन B12: 200 - 900 पीजी/एमएल.
वरिष्ठ यानि 40/ 50/ 60 वर्ष वालों के लिए विशेष टिप्स:

1- पहला सुझाव:
प्यास न लगे या जरूरत न हो तो भी हमेशा पानी पिएं, सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं और उनमें से ज्यादातर शरीर में पानी की कमी से होती हैं। 3 लीटर न्यूनतम प्रति दिन.
2- दूसरा सुझाव:
शरीर से अधिक से अधिक काम ले, शरीर की calories burn होती रहनी चाहिए, भले ही केवल पैदल चलकर, या तैराकी या किसी भी प्रकार के खेल से।
3-तीसरा सुझाव:
खाना कम करो...अधिक भोजन की लालसा को छोड़ दें... क्योंकि यह कभी अच्छा स्वास्थ्य नहीं देता अपने आप को वंचित न करें, लेकिन मात्रा कम करें। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आधारित खाद्य पदार्थों का अधिक प्रयोग करें।
4- चौथा सुझाव:
जितना हो सके वाहन का प्रयोग तब तक न करें जब तक कि अत्यंत आवश्यक न हो. आप कहीं जाते हैं किराना लेने, किसी से मिलने या किसी काम के लिए अपने पैरों पर चलने की कोशिश करें। लिफ्ट, एस्केलेटर का उपयोग करने के बजाय सीढ़ियां चढ़ें।
5- पांचवां सुझाव* क्रोध छोड़ो, चिंता छोड़ो,चीजों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करो. विक्षोभ की स्थितियों में स्वयं को शामिल न करें, वे सभी स्वास्थ्य को कम करते हैं और आत्मा के वैभव को छीन लेते हैं। सकारात्मक लोगों से बात करें और उनकी बात सुनें।
6- छठा सुझाव
अपने आस-पास के लोगो से खूब मिलें जुलें हंसें बोलें!हँसे खुश रहे...... Positive रहे हर situation में खुद को mentally strong बनाएँ
7-सातवां सुझाव
अपने आप के लिए किसी तरह का अफ़सोस महसूस न करें, न ही किसी ऐसी चीज़ पर जिसे आप हासिल नहीं कर सके, और न ही ऐसी किसी चीज़ पर जिसे आप अपना नहीं सकते।
इसे अनदेखा करें और इसे भूल जाएं।
8- आठवां सुझाव पैसा, पद, प्रतिष्ठा, शक्ति, सुन्दरता, जाति की ठसक और प्रभाव;
ये सभी चीजें हैं जो अहंकार से भर देती हैं. विनम्रता वह है जो लोगों को प्यारसे आपके करीब लाती है।
9- नौवां सुझाव
अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं, तो इसका मतलब जीवन का अंत नहीं है। यह एक बेहतर जीवन की शुरुआत हो चुकी है। आशावादी बनो, याद के साथ जियो, यात्रा करो, आनंद लो। यादें बनाओ!
10- दसवां सुझाव
अपने से छोटों से भी प्रेम, सहानुभूति ओर अपनेपन से मिलें! कोई व्यंग्यात्मक बात न कहें! चेहरे पर मुस्कुराहट बनाकर रखें !
अतीत में आप चाहे कितने ही बड़े पद पर रहे हों वर्तमान में उसे भूल जाये और सबसे मिलजुलकर रहें!

स्वस्थ रहो, मस्त रहो
खूब हँसें और हँसाये
क्योंकि
हँसी फ़्री का हेल्थ टॉनिक है , इसका भरपूर उपयोग

छोटी छोटी बातों का करो उपयोग रहो निरोगः
🙏

   सोच sachi बात
23/11/2023

सोच sachi बात

Aaj ka vichar
15/11/2023

Aaj ka vichar

29/08/2023

Plz chanel ko like and subscribe kre

 # jindgi की keemat  # life changing video  # shear  to all  # budha
23/08/2023

# jindgi की keemat # life changing video # shear to all # budha

16/04/2022

रावण के अत्याचार से संपूर्ण लोक त्राहि-त्राहि कर रहा था। इसी बीच साधु-संतो का गुट भगवान विष्णु जी के पास पहुंचा जहां से श्री हरि विष्णु जी ने राम जी के रूप में अयोध्या के महाराजा दशरथ के घर जन्म लिया।

शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात जब राम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न जब सभी घर पहुंचे , सभी लोगों में उल्लास था। इसी बीच मंथरा (केकई कि दासी) केकई को कहती हैं कि राम को राजा बनाया जा रहा है जिसे तुम बदल कर भरत (केकई का पुत्र) को बना सकती हो । केकई के कहने पर कैसे ? तब मंथरा केकई को याद दिलाती है महाराज दशरथ द्वारा दिए गए तीन वचनों को और फिर केकई महाराज दशरथ से दो वचन मांगती है पहला राम को 14 वर्ष का वनवास और दूसरा भरत को राजगद्दी। महाराज के कहने पर कि वचन बदलो कुछ और मांग लो लेकिन केकई के वचन ना बदलने पर महाराज रघुकूल की रीति 'प्राण जाए सो जाए पर वचन ना जाए' के आगे नतमस्तक होकर केकई को वचन दे दिया।

इसके बाद राम जी माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वन की ओर चल दिए। जहां उन्होंने अनेक लोगों के घमंड को चकनाचूर किया । इस बीच प्रभु को जगह जगह कठिनाईयों का सामना करना पड़ा प्रभु को झोपड़ी में घासो पर भी सोना पड़ा। कभी किसी ने ना सोचा था कि ऐसा दिन भी आएगा।

सीता हरण के पश्चात राम जी लक्ष्मण के साथ माता की खोज में निकल जाते हैं। जहां पर उनकी मुलाकात पवन पुत्र हनुमान और महाराज सुग्रीव से होती हैं ।

इसी के बाद राम जी रावण का वध कर सम्पूर्ण लोक का कल्याण करते हैं। और ऐसा सब कार्य प्रभु गरिमा-मरीयादा में रह कर करते हैं। यहां से प्रभु का नाम मरीयादा पुरुषोत्तम राम चंद्र कहलाया। तो बोलिए मरीयादा पुरुषोत्तम राम चंद्र के भगवान कि जय

-भारत देश हमेशा से महान है हमें गर्व होना चाहिए कि हम उस देश में रहते हैं जहां पर ना केवल ऋषि मुनियों ने जन्म लिया बल्कि भगवानों ने भी जन्म लिया है। वीरों की धरती को नमन

जय श्री राम जय महाबली हनुमान

Address

Fatehabad
125050

Telephone

+917015587495

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अच्छी सोच सच्ची बात posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to अच्छी सोच सच्ची बात:

Shortcuts

Share

Category