29/08/2023
श्री गुरु गोविंद सिंह कान्वेंट स्कूल स्कूल के बच्चों ने तीज व रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया
श्री गुरु गोविंद सिंह कान्वेंट स्कूल चिम्मो में आज तीज तथा रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।जिसका शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर हरजिंदर सिंह संघेड़ा व प्रशासिका वीर कौर की अगुवाई में मनाया गया। ।स्कूल के डायरेक्टर हरजिंदर सिंह संघेडा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश त्योहारों का देश है ।प्रत्येक त्योहार का अपना अलग-अलग महत्व होता है । परंतु हमारे लिए सभी त्योहार महत्वपूर्ण है ।
तीज का त्योहार सावण माह में मनाया जाता है ।हरियाली तीज व रक्षाबंधन के त्योहार के पीछे की मान्यता व महत्वता के बारे में बताया व कहा कि यह हरियाणा व पंजाब का मनमोहक त्योहार है। इसी अवसर पर कक्षा नर्सरी से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने झूले - झूलकर तथा स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा | इस दौरान तीज थीम पर , कविता , नृत्य ,भाषण ,गिद्दा व भंगड़ा प्रतियोगिता ,मेहंदी प्रतियोगिता , आदि के माध्यम से भावनाएं व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई ।स्कूल के नर्सरी से दसवीं तक के बच्चे रंग - बिरंगी पोशाक पहन कर आए।इसी दौरान रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रशासिका वीर कौर ने रक्षाबंधन के त्यौहार के बारे में बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के आपसी प्रेम का प्रतीक है । इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है और अपने भाई की लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं और बदले में भाई अपनी बहन को उसके हर सुख -दुख में साथ देने का वचन देता है ।उनके द्वारा बताई गई बातों से सीख लेकर इस पर्व पर स्कूल के बच्चों ने राखी प्रतियोगिता में बढ़ - चढ़ कर भाग लिया तथा उन्होंने सुंदर- सुंदर राखिया बनाई और आपसी प्रेम - भाव को बनाए रखते हुए एक दूसरे को राखी बांधकर इस पर्व को मनाया इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के साथ-साथ स्कूल स्टाफ सदस्य सभी मौजूद थे।