Govt. Primary School Bhirdana

Govt. Primary School Bhirdana Govt Primary School Bhirdana (11903)

10/04/2023

निपुण हरियाणा का सपना
सब बच्चे समझे भाषा और गणना









Send a message to learn more

Today the annual result was declared in Government Primary School Bhirdana. The students who stood first, second and thi...
31/03/2023

Today the annual result was declared in Government Primary School Bhirdana. The students who stood first, second and third in all the classes were honored by giving them awards. Apart from this, students coming to regular to school and participating in cultural activities were also felicitated in every class. School Incharge Mamta Mutreja congratulated all the children, parents and staff members on the excellent result.Rimpi Rani, Santosh Rani, Renu Pannu, Narender Kumar, Ravi Mehta, Sunil Kumar, parents and school management committee were present on this occasion.

Happy Children's Dayआज विद्यालय में बाल दिवस बहुत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए ...
14/11/2022

Happy Children's Day

आज विद्यालय में बाल दिवस बहुत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगताएँ आयोजित की गई । सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने म्यूजिकल चेयर,बैलून गेम,वन लेग , पिलो गेम का आनदं उठाया। उसके पश्चात विद्यार्थियों ने नृत्य एवं कविता गायन में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पाँचवी कक्षा की छात्राओं के ग्रुप डांस 'छोटी सी आशा' ने प्रांगण में उपस्थित प्रत्येक जन का मन मोह लिया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में दोपहर के खाने में भी अध्यापकों के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए विशेष पकवान का प्रबंध किया गया। कार्यक्रम के अंत मे विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल इंचार्ज व अध्यापकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज ममता रानी, स्टाफ सदस्य रिम्पी रानी,संतोष यादव,रेखा यादव, नरेंद्र कुमार, प्रताप सिंह, सुनील कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन रवि मेहता ने किया।

🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिरड़ाना के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन...
03/11/2022

🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆
क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिरड़ाना के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन।

🏅🏅🏅🏅🏅🏅🏅🏅🏅
भिरड़ाना क्लस्टर की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं आज से शुरू हो गयी। सभी प्रतियोगताओं में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिरड़ाना के छात्र- छात्राओं ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ में विद्यालय की छात्रा माही ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में भी विद्यालय का छात्र तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह से खो-खो में भी लड़के व लड़कियों की टीमें क्लस्टर में दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगताओं के अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय इंचार्ज ममता मुटरेजा ने सभी विद्यार्थियों ,अभिभावकों व स्टाफ सदस्यों को इस शानदार सफलता की बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी हमारे जीवन में बेहद जरूरी हैं। इससे शरीर व मस्तिष्क तो स्वस्थ रहता ही है विद्यार्थियों में प्रतियोगिता व सहयोग की भावना भी जागृत होती है। इसलिये खेलों में भाग अवश्य लेना चाहिए।

🧘🏌️🏄🏊⛹️🏋️🚴🚵🤸🤼🤽🤾
🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆

राजकीय प्राथमिक पाठशाला भिरड़ाना में दीपोत्सव के उपलक्ष्य में दीया सजाओ, रूम डेकोरेशन व रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किय...
22/10/2022

राजकीय प्राथमिक पाठशाला भिरड़ाना में दीपोत्सव के उपलक्ष्य में दीया सजाओ, रूम डेकोरेशन व रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय इंचार्ज ममता मुटरेजा ने विद्यार्थियों को हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दीपावली का महत्व बताया व उन्हें पटाखे चलाते हुए सावधानी बरतने व किसी बड़े की देख- रेख में ही इनका इस्तेमाल करने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत मे उन्होंने भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, स्टाफ सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया अध्यापक दिवसआज राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिरड़ाना में अध्यापक दिवस बड़ी धू...
05/09/2022

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया अध्यापक दिवस

आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिरड़ाना में अध्यापक दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। अध्यापक दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय मुखिया द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की गयी। इस अवसर पर विद्यार्थियों व अध्यापकों के द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया गया। पाँचवी कक्षा की छात्राओं ने अध्यापक का महत्व थीम पर एक नाटक प्रस्तुत किया। तीसरी कक्षा के छात्र- छात्राओं द्वारा #शुक्रिया गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अध्यापकों के लिए म्यूजिकल चेयर, पिलो गेम आदि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने जमकर लुत्फ उठाया। अध्यापकों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता अध्यापक - अध्यापिकाओं को विद्यालय मुखिया ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिरड़ाना के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार ने सभी स्टाफ सदस्यों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए (शिक्षक सम्मान) मोमेंटों देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पधारने पर सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में प्रिंसिपल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज ममता रानी, रिम्पी रानी,संतोष रानी,रेखा कुमारी, नरेंद्र पंघाल ,सुनील कुमार, प्रताप सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन रवि मेहता ने किया।

16/08/2022
राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिरड़ाना में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवसराजकीय प्राथमिक विद्यालय...
15/08/2022

राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिरड़ाना में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि गाँव की बेटी साक्षी ग्रोवर ने ध्वजारोहण करके की। राष्ट्रगान के बाद प्रांगण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य से प्रांगण में मौजूद सभी बच्चों, अभिभावकों व ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेरा रंग से बसन्ती चोला, ऐसा देश है मेरा, देश मेरा रंगीला,सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी, हम होंगे कामयाब आदि गीतों पर किये गए नृत्य ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।एक विद्यार्थी ने प्यानो पर राष्ट्रीय गान की धुन बजाकर सबको भाव विभोर कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां देखकर गाँव के पूर्व पंचायत मेंबर रविन्द्र ग्रोवर ने विद्यार्थियों के लिए 1100 रूपये सहयोग राशि दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में तथा देश पर कुर्बान होने वाले देशभक्तों के बारे में बताया। तत्पश्चात स्कूल इंचार्ज ममता मुटरेजा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर व विद्यार्थियों को ईनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य नरेंद्र कुमार, प्रताप सिंह, सुनील कुमार, रिम्पी रानी,रेनू पन्नू तथा स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान, सदस्य धर्मपाल सुथार, मांगेराम दहिया उपस्थित थे। कार्यकम का कुशल मंच संचालन रवि मेहता ने किया।

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Address

Bhirdana
Fatehabad
125050

Opening Hours

Monday 8am - 2:30pm
Tuesday 8am - 2:30pm
Wednesday 8am - 2:30pm
Thursday 8am - 2:30pm
Friday 8am - 2:30pm
Saturday 8am - 2:30pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. Primary School Bhirdana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category