18/07/2024
जो श्री अमर पाल सर जी की बुराई करते हैं वो ख़ुद IAS, IPS, IRS, IFS बन जाएँ और जितना समय अमर पाल जी ने लोधी समाज के गाँव - गाँव , ज़िले - ज़िले जाकर दिया है बस उसका 10% समय देकर लोधी समाज के गरीब लोगों में बैठना शुरू कर दें । कुछ महामूर्ख कमेंट करते हैं कि ये राजनीति के लिए इतनी मेहनत कर रहें हैं , बताओ कौनसा राजनेता है जिसने राजनीति में आने के लिए ये काम किया है । अगले इंसान ने पिछले 10-11 साल में अपनी 80% से अधिक छुट्टियाँ , शनिवार और रविवार समाज में दे दिये और तुम घर बैठ कर फेसबुक पर गाल बजाने आ जाते हो । अभी भी आम लोधी समाज एक पुलिस के सिपाही, दरोग़ा, लेखपाल, तहसीलदार के सामने गिड़गिड़ाता है । तुम हमारे समाज की पीड़ा को नहीं समझते हो इसलिए हाथ में मोबाइल लेकर कुछ भी लिख देते हो । हर शनिवार, रविवार अपनी जेब से पैसा खर्च कर हवाई जहाज से, ट्रेन से, गाड़ी से समाज के बीच में अलग अलग राज्यों में सिर्फ़ जाकर दिखाओ पता चल जाएगा ! तुम को लगता है तुम आलोचक हो तुम आलोचक नहीं हो आलोचक एक बुद्धिमान व्यक्ति होता होता है । तुम सर्फ जलनखोर हो । ब्राह्मण , बनिया , ठाकुर समाज में कोई भी अपने समाज के उभरते नायकों से ईर्ष्या नहीं करता बल्कि उनका सपोर्ट करता है ।