Nss unit Cas inter college faridpur bareilly

Nss unit Cas inter college faridpur bareilly मैं नहीं आप

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सी ए एस इंटर कॉलेज फरीदपुर का सात दिवसीय  शिविर
19/01/2026

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सी ए एस इंटर कॉलेज फरीदपुर का सात दिवसीय शिविर

हिन्दी दिवस
17/09/2025

हिन्दी दिवस

09/07/2025
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सी ए एस  इण्टर कॉलेज फरीदपुर बरेली के द्वारा आज विद्यालय परिसर में वन महोत्सव अभियान के अंतर्ग...
09/07/2025

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सी ए एस इण्टर कॉलेज फरीदपुर बरेली के द्वारा आज विद्यालय परिसर में वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया . सर्वप्रथम स्वयंसेवक अमन शिवम, अमन मिश्रा, बासिद, शिवम राठौर, शुभ आदि ने सामूहिक रूप से पेड़ लगाने के लिए पूर्व निर्धारित स्थानों पर गड्ढे तैयार किये. इसके अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामप्रवेश शर्मा के दिशा निर्देशन में सभी स्वयंसेवकों ने आम, अमरूद, जामुन, सहजन ,नींबू, मोरपंखी, अनार आदि के 70 पेड़ लगाए तथा उनके देखभाल की जिम्मेदारी ली. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश कुमार शर्मा ने एक पेड़ लगाकर तथा शिक्षक सुनील कुमार बिंद, मोहम्मद शहीद, गुरपाल सिंह ,दिनेश कुमार, भगवत शरण ,राजा कश्यप ,तौले राम आदि ने भी एक-एक पेड़ लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी ली इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार शर्मा द्वारा पेड़ पौधे के महत्व विषय पर स्वयंसेवकों को जानकारी दी गई . वृक्षारोपण के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामप्रवेश शर्मा ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने साथियों के जन्मदिन इत्यादि अवसर पर उपहार के रूप में एक पेड़ भेंट करना चाहिए . कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उपस्थित स्वयंसेवक एवं शिक्षक गण जिन्होंने एक-एक पेड़ लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की.

विश्व पर्यावरण  दिवस के अवसर पर आज सी ए एस  इण्टर कॉलेज फरीदपुर बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों एवं एन...
05/06/2025

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सी ए एस इण्टर कॉलेज फरीदपुर बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय में वृक्षारोपण अभियान चलाया इसके तहत सबसे पहले राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में पेड़ लगाने के लिए गड्ढे तैयार किये. तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामप्रवेश शर्मा ,इतिहास प्रवक्ता डॉ राकेश कुमार, एनसीसी ऑफिसर डॉ नेत्रपाल सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार शर्मा के साथ मिलकर उनके दिशा निर्देशन में जामुन ,आम ,कटहल ,गोल्ड मोहर एवं सहजन आदि के पेड़ लगाए प्रत्येक स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने " एक पेड़ मां के नाम " लगाकर उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी ली . स्वयंसेवक अमन ,शिवा, शुभ ,आशीष आदि ने इस अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये. वृक्षारोपण के पश्चात सभी स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैड्रेट्स एवं विद्यालय स्टाफ ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पेड़ पौधों की देखभाल के लिए शपथ ली कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामप्रवेश शर्मा ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया तथा पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं अतः ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए हमें वृक्षारोपण करके पर्यावरण में संतुलन बनाए रखना चाहिए एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर नेत्रपाल सिंह ने पेड़ों की गुणवत्ता एवं उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी .इतिहास प्रवक्ता डॉ राकेश कुमार ने पर्यावरण असंतुलन से होने वाली समस्याओं का जिक्र करते हुए मनुष्य के जीवन में पर्यावरण को आधार मानते हुए उसके संरक्षण पर विचार व्यक्त किये कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित शपथ लेते हुए डॉ रामप्रवेश शर्मा कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की. इस अवसर पर शिक्षक श्री कृपाल सिंह ,संजीव कुमार यादव ,नीरज कुमार, गिरीश चंद्र शर्मा, आदि भी उपस्थित रहे.

07/01/2025

सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सी ए एस इण्टर कालेज फरीदपुर बरेली के स्वयंसेवक

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का  समापन  सी ए एस  इंटर कॉलेज फरीदपुर बरेली के राष्ट्रीय सेवा योजना...
07/01/2025

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
सी ए एस इंटर कॉलेज फरीदपुर बरेली के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के ग्राम करपिया में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के आज सातवें दिन सर्वप्रथम स्वयंसेवकों ने गांव में जागरूकता अभियान चलाया तथा कार्यक्रम के द्वितीय चरण में समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व ए.डी.ओ. पंचायत फरीदपुर श्री सुरेश पाल सिंह एवं ग्राम करपिया के ग्राम प्रधान श्री राम प्रकाश मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया .मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री नारायण दत्त शर्मा ने "पर्यावरण बचाओ वहक्ष लगाओ " विषय पर अपने विचारों से स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया स्वयंसेवक पवन पांडे तथा गौतम कुमार ने सरस्वती वंदना एवं लक्ष्य गीत ,अमित कुमार ने स्वागत गीत ,स्वयंसेवक सुरजीत यादव ने साप्ताहिक आख्या, जसीम खान ,विशाल छवि सिंह अमन आदि स्वयंसेवकों ने सुंदर गीत प्रस्तुत किये. इस अवसर पर अजीत जसीम नौरंग सिंह ,अरविंद विशाल पाल ,छवि सिंह ,अजीत,शुभ आदि ने सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामप्रवेश शर्मा ने साप्ताहिक समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की मुख्य अतिथि श्री सुरेश पाल सिंह ने स्वयंसेवकों को प्राचीन वैदिक कालीन व्यवस्था से लेकर वर्तमान वैज्ञानिक व्यवस्था तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी ग्राम प्रधान ने शिविर की सफलता पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का शिविर के लिए हम अपने गांव में भविष्य में भी राष्ट्रीय सेवा योजना को सादर आमंत्रित करते रहेंगे शिक्षक सुनील कुमार बिंद ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किये. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में डॉ रामप्रवेश शर्मा कार्यक्रम अधिकारी ने उपस्थित अतिथिकरणों का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की और 7 दिन से चल रही आदर्श संहिता से शिविर में उपस्थित स्वयंसेवकों को मुक्त किया तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने अपने घर की तरफ प्रस्थान किया

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सी ए एस  इण्टर कॉलेज फरीदपुर के गांव करपिया  में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के आज तीसरे दिन...
02/01/2025

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सी ए एस इण्टर कॉलेज फरीदपुर के गांव करपिया में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के आज तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर गांव में स्वच्छता एवं साक्षरता अभियान चलाया जिसके तहत अलग-अलग टोलियों में पूर्व में चिह्नित किए गए निरक्षर लोगों को हस्ताक्षर करना सिखाया तथा हस्ताक्षर करने से होने वाले लाभों को भी बताया | आज के भोजन की व्यवस्था सुभाष टोली ने संभाली कार्यक्रम के द्वितीय चरण में बौद्धिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें साइबर सुरक्षा मुख्य विषय रहा इसके अंतर्गत मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के शिक्षक श्री सुनील कुमार बिंद तथा मुख्य अतिथि के रूप में सतीश चंद्र इंटर कॉलेज पढ़ेरा के प्रधानाचार्य डॉ मंगल बाबू उपस्थित हुए जिन्होंने साइबर क्राइम और साइबर सुरक्षा के विषय में स्वयंसेवकों को विस्तृत जानकारी देते हुए मोबाइल का सीमित रूप से उपयोग करने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया मुख्य अतिथि महोदय ने साइबर सुरक्षा से संबंधित एक पीडीएफ स्वयंसेवकों के ग्रुप में साझा की . स्वयंसेवक पवन पांडेय, अमित कुमार ,अजीत विशाल पाल, जीशान खान आदि ने भी साइबर सुरक्षा विषय पर अपने विचार व्यक्त किये . कार्यक्रम अधिकारी ने उपस्थित अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सी ए एस इंटर कॉलेज फरीदपुर के गांव करपिया  में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन स...
02/01/2025

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सी ए एस इंटर कॉलेज फरीदपुर के गांव करपिया में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने सर्वप्रथम नित्यक्रिया से निवृत होकर गांव में अलग-अलग टोली बनाकर स्वच्छता अभियान चला कर साफ सफाई की तथा लोगों को जागरूक किया तत्पश्चात जागरूकता अभियान के तहत गांव में एक रैली स्वयंसेवकों द्वारा निकाली गई .कार्यक्रम के द्वितीय चरण में "फिट इंडिया "के अंतर्गत एक बौद्धिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी राजेश्वर सिंह किसान इंटर कॉलेज फरीदपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में तथा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री सुशील कुमार एवं श्री सुनील कुमार बिंद ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित कर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए संयमित दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है अत: हमें स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या अपनानी चाहिए इस अवसर पर स्वयंसेवक अमित कुमार ने विभिन्न प्रकार के योग आसन स्वयंसेवकों को सिखाए.कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर पी शर्मा ने उपस्थित अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया.

सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सी ए एस  इंटर कॉलेज फरीदपुर बरेली के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभ...
02/01/2025

सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सी ए एस इंटर कॉलेज फरीदपुर बरेली के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ आज ग्राम करपिया में हुआ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंडलीय उप शिक्षा निदेशक श्री गजेंद्र कुमार ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात स्वयंसेवक अमित कुमार ,पवन पांडेय और गौतम कुमार ने सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत बव लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया राष्ट्रीय सेवा योजना का संक्षिप्त इतिहास स्वयंसेवक अमित कुमार ने बताया साप्ताहिक कार्यक्रम की विषय बार आख्या कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामप्रवेश शर्मा ने प्रस्तुत की तथा स्वयंसेवकों को आदर्श संहिता की शपथ दिलाई और उसका पालन करने पर जोर दिया साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन करने की स्थिति में दंड के विभिन्न प्रावधान भी बताएं बौद्धिक कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य विषय "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा" पर स्वयंसेवक आशीष शिवम,अमन हिमांशू आदि ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया अमन ने चार्ट बनाकर के सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा मुख्य अतिथि महोदय के समक्ष प्रस्तुत की मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता डॉ राकेश कुमार ने अपने विचार प्रस्तुत किये मुख्य अतिथि मंडलीय उप शिक्षा निदेशक महोदय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा की यदि हम दु:ख बांटते हैं तो दु:ख कम होता है और यदि सुख बांटते हैं तो सुख बढ़ता है अतः हमें अधिक से अधिक खुशियां बांटनी चाहिए उन्होंने स्वयंसेवकों से गांव के लोगों से उसी माहौल व उनकी भाषा में ही मिलकर जागरूक करने के लिए को प्रेरित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री गजेंद्र कुमार मंडलीय उप शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली तथा श्री सुबोध शर्मा ब्यूरो चीफ अयोध्या टाइम्स को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामप्रवेश शर्मा ने उपस्थित अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस
25/09/2024

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

Address

Faridpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nss unit Cas inter college faridpur bareilly posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category