Apt Academy

Apt Academy we only work for your future Heros!

घूमने कैसे निकलें...??पढ़ाई कर रहे हैं, अपने पैरों पर खड़े नही है अभी घूमने कैसे निकलें।शादी हो जाएगी फिर पार्टनर के साथ ह...
08/09/2024

घूमने कैसे निकलें...??

पढ़ाई कर रहे हैं, अपने पैरों पर खड़े नही है अभी घूमने कैसे निकलें।

शादी हो जाएगी फिर पार्टनर के साथ ही घूमने निकलेंगे, अभी घूमने कैसे निकलें।

सारा बजट शादी में ही खर्च हो गया , अभी घूमने कैसे निकलें।

जस्ट अभी बच्चा हुआ है, इतना छोटा बच्चा लेके कहाँ जाएं, अभी घूमने कैसे निकलें

बच्चे का जस्ट स्कूल एडमिशन हुआ है अभी घूमने कैसे निकलें

बच्चे बड़े हो गए इनकी टेस्ट, परीक्षाएं, PTM अटक जाती है बीच मे, अभी घूमने कैसे निकलें

समय अपनी रफ्तार से बीत रहा है, बच्चों की हायर एजुकेशन का टाइम आ गया मोटी मोटी फीस भरनी है, बजट अलाऊ नही करता अभी घूमने कैसे निकलें

बच्चे अपनी हायर एजुकेशन को निकल लिए, अनजाने शहरो में जा बसे। लेकिन अब हमें छुट्टी नही मिलती, लाइब्लिटीज़ बहुत हैं, कनपट्टियो पर जिम्मेदारियां सफेदी के रूप में उभर आई है, अभी घूमने कैसे निकलें

बच्चो की शादी का टाइम नज़दीक आ गया घूमने पे पैसे खर्च करें या बच्चो की शादी के लिए पैसे बचाएं, अभी घूमने कैसे निकलें

बच्चों की शादियां हो गयी हैं। शरीर शिथिल होना शुरू हो गया है। शुगर, BP , थाइराइड , घुटने के दर्द, किडनी स्टोन की गोलियां शुरू हो गयी है ।जिस पार्टनर के साथ समुंदर के किसी बीच पर उफनती लहरों को देखते हुए शामें बिताने का सपना था वो बस टाइम से गोली दवाई का ध्यान रख रही है।

जो अपनी जवानी में पहाड़ चढ़ लेना चाहती थी वो अब घुटनो के दर्द की क्रीम खोज रही है। जिस स्विमिंग पूल में आप दोनों ने घंटो बिताने का ख्वाब देखा था उसका पानी आप दोनों को अब ठण्डा लगेगा। असल मे आप भी बीत गए और वो भी खट चुकी है , बहुत सी बीमारियां उस को भी लग चुकी हैं, दोनों की सारी जवानी चिंताओं में बीत गई... अभी घूमने कैसे निकलें

समय का क्रूर चक्र घूम ही रहा है, दोनों में से कोई एक रहा ही नही, अभी घूमने कैसे निकलें....

जब तक चार लोग कंधे पर आपको नही ले जाएंगे, आपके मरने तक आपकी जिम्मेदारियां खतम नही होंगी। दुनिया छोड़ने की अंतिम घड़ी तक आपकी कोई न कोई ज़िम्मेदारी बाकी रहेगी, वो पूरी नही होगी और आप सोचेंगे अभी घूमने कैसे निकलें।

जीवन यूँही बीत जाएगा, ये कालचक्र कभी भी आपको फुरसत नही देगा। ये मकड़जाल है आप ही बुनोगे, आप ही फंसोगे।

कुछ पल चुरा सको तो चुरा लेना , घूम लेना अपनी मर्ज़ी से दोनों....वरना दोनों अगले जनम में अफसोस ही करोगे की अब घूमने कैसे निकलें।

ये पोस्ट पढ़ते पढ़ते अगर रोंगटे खड़े हो गए हो और जीवनसाथी पास मे हो तो उसका हाथ कस के पकड़ लेना , गले लगा लेना और कहना "चल न यार कहीं घूम के आते हैं" और दूर हो तो वीडियो कॉल करना और कहना "पेकिंग कर रहा हूँ/रही हूँ चल न कहीं घूम के आते हैं"

अंकित गौतम ज्योतिसर✍️✍️

15/08/2020
15/07/2020

Kasish got 88% in class 10th

🙏🏻🙏🏻🙏🏻
25/04/2020

🙏🏻🙏🏻🙏🏻

20/04/2020

One month free coaching are started from 25th April 2020 for all classes
{Apt Coaching Centre}

Address

Head Office Kurukshetra
Faridabad
121001

Telephone

+919991785890

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apt Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Apt Academy:

Shortcuts

Share

Category