27/04/2019
Whether – or (चाहे —- या ) ( कि —–या )
Rule No 1: (चाहे —- या )
अगर वाक्य में “चाहे” के साथ “या” आये तो “whether” के साथ “or” का प्रयोग करना ज़रुरी है। लेकिन “whether” के साथ वाला वाक्य जो कौमा से पहले है, Present Indefinite में ही बनेगा।
चाहे वो आये या न आये, मैं तो जाऊँगा। Whether he comes or not, I will go.
चाहे राम खेले या न खेले, तुम्हें खेलना चाहिए। Whether Ram plays or not, you should play.
Rule No 2: ( कि —–या )
अगर वाक्य में “कि” के साथ “या” आये तो “whether” के साथ “or” का प्रयोग करना ज़रुरी है। लेकिन “whether” के साथ वाला वाक्य जो कौमा से पहले है, Tense के अनुसार ही बनेगा।
मैं कह नहीं सकता कि वो खेलेगा या नहीं। I can’t say, whether he will play or not.
वो नहीं जानता था कि लोग आयेंगे भी या नहीं। He didn’t know, whether people will come or not.
हमें नहीं पता कि वो वहाँ जाता है या कहीं और। We don’t know, whether he goes there or somewhere else.