History of jaat

History of jaat

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from History of jaat, Education Website, jaat area, Faridabad.

12/04/2021

उत्तरी भारत में, आठ महीने की गर्भवती महिला अगर खेत में काम करती दिखे तो इस बात की संभावना बहुत ज्यादा है कि वह जाटनी होगी। अगर देश की सीमा पर कोई सुगठित कद-काठी का सिपाही डटा हुआ दिखाई दे तो भी उसके जाट होने की बात ही दिमाग में आती है, भले ही वह जाट न हो। साहस और शारीरिक श्रम करना जाट का सहज गुण है, इसलिए जाट मूलत: खेती करनेवाला और एक योग्य सिपाही है। इसी कारण शायद यह माना जाता है कि जाट सामान्य तौर पर ज्यादा बुद्धिमान नस्ल नहीं है। मैंने जाति के स्थान पर नस्ल शब्द का प्रयोग किया है, जिसकी चर्चा आगे करेंगे।

भारत पर विदेशी हमलावरों के हमले होते रहे हैं। अपनी जमीन की लड़ाई जाटों ने अपनी जान की बाजी लगाकर लड़ी है। इस लड़ाई में जाटनियों का सहयोग केवल घायलों के मरहम-पट्टी करना नहीं रहा, बल्कि पति-पत्नी एक ही कमरबंध से अपने आप को पीठ के बल बांधकर युद्ध करते थे। सामने के वार पति बचाता था और पीछे के पत्नी। इतिहास गवाह है कि जाट के जीवन-मरण में महिला का योगदान बराबरी का नहीं तो उससे कम भी नहीं रहा। लेकिन इसके बावजूद भी जाटों के लिए आज यह शर्म की बात है कि जाट बाहुल्य क्षेत्रों में पुरुषों के मुकाबले में स्त्री कम होती जा रही हैं। यह लिंग-भेद जाटों के गौरव में सबसे बड़ा कलंक है। यह मुद्दा यहीं पर खत्म नहीं होता बल्कि 'सगोत्र प्रेम विवाह' के जानकारी में आने पर तो ऑनर किलिंग जैसी शर्मनाक वारदातें सामने आती रहती हैं।

जाटों को भारतीय पौराणिक ग्रंथों में वर्णित चारों वर्णों में कोई स्थान नहीं मिला इसलिए ये एक अलग ही पहचान रखते हैं। इनकी चेहरे की बनावट, शारीरिक बनावट और क्षमता, त्वचा के रंग, रीति-रिवाज और शारीरिक हाव-भाव ही इनका इतिहास और इनके मूल स्थान का ब्यौरा देने के लिए काफी हैं। जीन्स और डीएनए के आधार पर जाटों को दक्षिणी रूस से लेकर ईरान-ईराक तक परिभाषित किया जा सकता है। इसलिए जाट एक नस्ल है, जाति नहीं।

जाटों की उत्पत्ति और इतिहास पर कालिका रंजन कानूनगो, उपेंद्र नाथ शर्मा, जदुनाथ सरकार, नत्थन सिंह और कुंवर नटवर सिंह ने काफी लिखा है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण कालिका रंजन की किताब है। वह जाटों का चरित्र विश्लेषण करते हुए लिखते हैं कि जाट मरते वक्त अपने उत्तराधिकारी को यह बता कर मरता है कि किस-किसका कितना कर्जा चुकाना है। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने जाटों को भारत की रीढ़ कहा है।

जाट एक प्रगतिशील नस्ल है। जाटों में विधवा विवाह जैसी प्रगतिवादी और विकासवादी रस्में तो शुरू से ही हैं। धार्मिक संस्कारों के संबंध में जाट 'रूढ़ि' को नहीं बल्कि 'उत्सव' को प्राथमिकता देता है। स्वतंत्रता और प्रगति की तलाश में जाट हिंदू, मुस्लिम, सिख, आर्यसमाज आदि धर्म और संप्रदायों को अपनाने से नहीं चूकता। पंचायत भी जाटों के कबीलों से शुरू हुई। इन सबके बावजूद जाटों में अभिव्यक्ति की भारी कमी है। अपनी बात को कैसे कहना-रखना है, यह जाट के लिए काफी मुश्किल है। कह सकते हैं कि जाट में बुद्धि तो होती है लेकिन सयानेपन की कमी होती है। साथ ही जाटों से जुड़ी एक कहावत मशहूर है कि 'आगे सोचे दुनिया और पीछे सोचे जाट' यानी दुनिया के दूसरे लोग तो करने से पहले सोचते हैं लेकिन जाट करने के बाद सोचता है। यह जाटों की सबसे बड़ी खामियों में से एक है, जिसे अब दूर करना चाहिए।

09/04/2021

----------------ORIGIN OF JAAT FROM DEVASAHINTHA--------------

-------------------देवसंहिता के कुछ श्लोक निम्न प्रकार हैं-------------------

पार्वत्युवाचः

भगवन सर्व भूतेश सर्व धर्म विदाम्बरः । कृपया कथ्यतां नाथ जाटानां जन्म कर्मजम् ।।12।।

अर्थ- हे भगवन! हे भूतेश! हे सर्व धर्म विशारदों में श्रेष्ठ! हे स्वामिन! आप कृपा करके मेरे तईं जाट जाति का जन्म एवं कर्म कथन कीजिये ।।12।।

का च माता पिता ह्वेषां का जाति बद किकुलं । कस्तिन काले शुभे जाता प्रश्नानेतान बद प्रभो ।।13।।

अर्थ- हे शंकरजी ! इनकी माता कौन है, पिता कौन है, जाति कौन है, किस काल में इनका जन्म हुआ है ? ।।13।।

श्री महादेव उवाच:

श्रृणु देवि जगद्वन्दे सत्यं सत्यं वदामिते । जटानां जन्मकर्माणि यन्न पूर्व प्रकाशितं ।।14।।

अर्थ- महादेवजी पार्वती का अभिप्राय जानकर बोले कि जगन्माता भगवती ! जाट जाति का जन्म कर्म मैं तुम्हारी ताईं सत्य-सत्य कथन करता हूँ कि जो आज पर्यंत किसी ने न श्रवण किया है और न कथन किया है ।।14।।

महाबला महावीर्या, महासत्य पराक्रमाः । सर्वाग्रे क्षत्रिया जट्‌टा देवकल्‍पा दृढ़-व्रता: || 15 ||

अर्थ- शिवजी बोले कि जाट महाबली हैं, महा वीर्यवान और बड़े पराक्रमी हैं क्षत्रिय प्रभृति क्षितिपालों के पूर्व काल में यह जाति ही पृथ्वी पर राजे-महाराजे रहीं । जाट जाति देव-जाति से श्रेष्ठ है, और दृढ़-प्रतिज्ञा वाले हैं || 15 ||

श्रृष्टेरादौ महामाये वीर भद्रस्य शक्तित: । कन्यानां दक्षस्य गर्भे जाता जट्टा महेश्वरी || 16 ||

अर्थ- शंकरजी बोले हे भगवती ! सृष्टि के आदि में वीरभद्रजी की योगमाया के प्रभाव से उत्पन्न जो पुरूष उनके द्वारा और ब्रह्मपुत्र दक्ष महाराज की कन्या गणी से जाट जाति उत्पन्न होती भई, सो आगे स्पष्ट होवेगा || 16 ||

गर्व खर्चोत्र विग्राणां देवानां च महेश्वरी । विचित्रं विस्‍मयं सत्‍वं पौराण कै साङ्गीपितं || 17 ||

अर्थ- शंकरजी बोले हे देवि ! जाट जाति की उत्पत्ति का जो इतिहास है सो अत्यन्त आश्चर्यमय है । इस इतिहास में विप्र जाति एवं देव जाति का गर्व खर्च होता है । इस कारण इतिहास वर्णनकर्ता कविगणों ने जाट जाति के इतिहास को प्रकाश नहीं किया है || 17 ||

09/04/2021

-------------------------ज्येष्ठ से जाट की उत्पत्ति ------------------------

कुछ इतिहासकार जाट जाति की उत्पत्ति ज्येष्ठ शब्द से मानते है. ऐसी धरणा है कि राजसूय-यज्ञ करने के बाद युधिष्ठिर को 'ज्येष्ठ' घोसित किया गया था. आगे चल कर उनकी सन्तान 'ज्येष्ठ' से 'जेठर' तथा 'जेटर' और फ़िर 'जाट' कहलाने लगे. कुछ अन्य इतिहासकार मानते हैं कि पाण्डवों को महाभारत में विजय दिलाने के कारण श्रीकृष्ण को युधिष्ठिर की सभा में ज्येष्ठ की उपाधि दी गयी थी. अलबरुनी श्रीकृष्ण को जाट मानते हैं. (अलबिरुनी, भारत, पृ. 176). वैसे युधिष्ठिर और कृष्ण दोनों के वंशज चंद्रवंशी क्षेत्रीय में सम्मिलित हैं. कृष्ण के वंशज जो कृष्णिया या कासनिया कहलाते हैं वर्तमान में जाटों के एक गोत्र के रूप में मौजूद हैं.

27/12/2020

𝗕𝗿𝗮𝗵𝗺𝗮𝗻𝗶𝗰𝗮𝗹 𝗹𝗲𝗴𝗲𝗻𝗱𝘀 𝗼𝗳 𝗼𝗿𝗶𝗴𝗶𝗻 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗝𝗮𝘁𝘀

The two ethnologists, Russel and Hira Lal,[4] give a a different version of the above anecdote in the "Brahmanical legends of origin of the Jats", which is reproduced below:

"The Jats relate the legend thus. On the occasion when Raja Daksha, father-in-law of Mahadeva (Shiva) was performing a great sacrifice, he invited all the gods to present except his son-in-law Mahadeva. The latter's wife, Parvati, was, however, very eager to go; so she asked Mahadeva to let her attend, even though she had not been invited. Mahadeva was unwilling to allow her, but finally consented. Daksha treated Parvati with great want of respect at the sacrifice, so she came home and told Mahadeva about her plight. When Mahadeva heard all this he was filled with wrath and untying his matted hair (jata) dashed it on the ground, whence two powerful beings arose from it. He sent them to destroy Daksha's sacrifice and they went and destroyed it. From these were descended the race of Jats, and they take their name from the matted locks (jata) of the Lord Shiva. Another saying of the Jats is that the ancestors of the Rajputs was from Kashyapa and that of the Jats from the Shiva. In the beginning these were the only two races in India." [5]
It is also mentioned that after the destruction of Daksha's sacrifice by Virabhadra and his ganas, the followers of Shiva, the defeated gods sought Brahma and asked his counsel. Brahma advised the gods to make their peace with Shiva. Shiva accepted his advice and restored the burnt head of Daksha and the broken limbs were made whole. Then the devas thanked Shiva for his gentleness, and invited him to sacrifice. There Daksha looked on him with reverence, the rite was duly performed, and there also Vishnu appeared. A compromise was achieved between Vaishnavas and followers of Shiva.

The above account was set afloat during the medieval age which is marked by ascendancy of powerful Rajput warriors. It was a period of unhealthy growth of blind superstitions, the decay and death of adventure in science and thought in practical life. It was a period during which "the fairy of the fortune of the Jats, particularly after Harsha Vardhana, had gone to sleep." The account cast a spell on the mind of the simple Jat folk and soon became popular with them. They were taken by pious fraud that they were born from the highest bodily part (jata) of the highest god (Shiva) where as all others are born of the lower part of Brahma.[6]

The Brahmanical accounts wrongly interpret word jata as 'locks'. Since Jats were strong followers of Shiva and were his ganas. Word 'Jata' should be understod as a federation in the light of Panini's Ashtadhyayi. The Linguistic and Religious Etymology about the origin of the word, 'Jata' is that it finds mention in most ancient Indian literature like Mahabharata and Rig Veda. Over sixty clans are named in the Rig Veda.[7] In the Mahabharata as they are mentioned ‘Jartas’ in ‘Karna Parva’. The famous Sanskrit scholar Panini (traditionally dated 520-460 BCE, with estimates ranging from the 7th to 4th centuries BCE) has mentioned in his Sanskrit grammar known as Aṣṭādhyāyī in the form of shloka as जट झट सङ्घाते or “Jata Jhata Sanghate”.[8] This means that the terms 'Jata' (जट) and 'democratic federation' are synonymous. He has mentioned many Jat clans as settled in Punjab and North west areas. They are mentioned in the grammar treatise of Chandra of the fifth century in the phrase sentence अजय जर्टो हुणान or “Ajay Jarto Huṇān”, which refers to the defeat of Huns by two Jat rulers under the leadership of Yasodharman. Other Jat ruler who fought with him was Baladitya.

27/12/2020

𝗢𝗿𝗶𝗴𝗶𝗻 𝗼𝗳 𝗝𝗮𝘁𝘀 𝗳𝗿𝗼𝗺 𝗦𝗵𝗶𝘃𝗮'𝘀 𝗟𝗼𝗰𝗸𝘀

𝕍𝕖𝕣𝕤𝕖𝕤 𝕗𝕣𝕠𝕞 𝔻𝕖𝕧𝕒 𝕊𝕒𝕞𝕙𝕚𝕥𝕒

Pārvatī asks Shiva, O Lord Bhutesha, knower of all religions, kindly narrate about the birth and exploits of the Jat race. Who is their father? Who is their mother? Which race are they? When were they born? Having read the mind of Parvati, Shiva said, "O mother of the world, I may tell you honestly the origin and exploits of the Jats about whom none else has so far revealed anything to you. They are symbol of sacrifice, bravery and industry. They are, like gods, firm of determination and of all the kshatriyā, the Jats are the prime rulers of the earth. They are the progeny of the Virabhadra and gani, the daughter of Daksha, son of Brahma. The history of origin of Jats is extremely wonderful and their antiquity glorious. The Pundits of history did not record their annals lest it should injure and impair their false pride and of the vipras and gods.

भगवन् सर्वं भूतेश सर्व धर्म विदांबरः।
कृपया कथ्यतां नाथ जाटानां जन्म कर्मजम् ।।12।।
Translation - Pārvatī asks Shiva, O Lord Bhutesha, knower of all religions, kindly narrate about the birth and exploits of the Jat race.
का च माता पिता ह्वेषां का जाति वद किकुलं।
कस्तिन काले शुभे जाता प्रश्नानेतान वद प्रभो ।।13।।
Translation - Pārvatī asks Shiva, Who is their father?, Who is their mother? Which race are they? When were they born?
श्रृणु देवि जगद्वन्दे सत्यमं सत्यमं वदामिते।
जटानां जन्मकर्माणि यन्न पूर्व प्रकाशितं ।।14।।
Translation - Having read the mind of Parvati, Shiva said, "O mother of the world, I may tell you honestly the origin and exploits of the Jats about whom none else has so far revealed anything to you.
महाबला महावीर्या, महासत्य पराक्रमाः Mahābalā mahāvīryā, Mahāsatya parākramāḥ
सर्वाग्रे क्षत्रिया जट्‌टा देवकल्‍पा दृढ़-व्रता: Sarvāgre kshatriyā jattā Devakalpā dridh-vratāḥ ।।15।।
Translation - "Shiva said, They are symbol of sacrifice, bravery and industry. They are, like gods, firm of determination and of all the kshatriyā, the Jats are the prime rulers of the earth."

श्रृष्टेरादौ महामाये वीर भद्रस्य शक्तित: Shrishterādau mahāmāye Virabhadrasya shaktitaḥ
कन्यानां दक्षस्य गर्भे जाता जट्टा महेश्वरी Kanyānām Dakshasya garbhe jātā jattā maheshwarī. ।।16।।
Translation – "Shiva said, In the beginning of the universe with the personification of the illusionary powers of Virabhadra and Daksha's daughter gani's womb originated the caste of Jats."

गर्व खर्चोत्र विग्राणां देवानां च महेश्वरी Garva kharchotra vigrānam devānām cha maheshwarī
विचित्रं विस्‍मयं सत्‍वं पौराण कै साङ्गीपितं Vichitram vismayam satvam Pauran kai sāngīpitam ।।17।।

Translation - "Shiva said, The history of origin of Jats is extremely wonderful and their antiquity glorious. The Pundits of history did not record their annals, lest it should injure and impair their false pride and of the vipras and gods."

25/12/2020

ℝ𝕒𝕛𝕒𝕣𝕒𝕞 𝕁𝕒𝕥 𝕠𝕗 𝕊𝕚𝕟𝕤𝕚𝕟𝕚

Raja Ram (ruled 1670–1688) was the first Jat leader, who organised a rebellion against Aurangzeb. He was the chieftain of Sinsini. Before Rajaram the Jats were organised by different village heads dotted around Agra, Mathura and the Jamuna river. To avenge the death of Gokula, Rajaram looted Akbar's tomb and dragged Akbar's bones and burned them with the help of Jat Zamindars of Braj.[1] Rajaram was killed by a rival Jat clan. After his death his brother Churaman and son Rupa continued the struggle against Aurangzeb. However the infighting amongst the Jats led to their defeat against Bishan Singh of Amber.[2]

25/12/2020

𝟮𝟬 𝗙𝗮𝗰𝘁𝘀 𝗔𝗯𝗼𝘂𝘁 𝗝𝗮𝘁 𝗥𝗲𝗴𝗶𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗢𝗳 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 𝗔𝗿𝗺𝘆 𝗔𝗻𝗱 𝗜𝘁𝘀 𝗔𝗺𝗮𝘇𝗶𝗻𝗴 𝗛𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆

The Jats are one of India’s most powerful martial races. The community has an immensely rich history of valour and sacrifice replete with famous (and many untold) tales of raw courage. Though pastoralists, the Jats transformed into an influential warrior community in the Mughal times. That image of theirs continues to this day.


With time, some Jats were able to establish their own kingdom. Chief of them was Maharaja Suraj Mal of Bharatpur who gave a very tough time to the Mughals in 18th century. Eventually, the Jats were recruited by the British, which subsequently paved their way into the Indian Army.

1. The British inducted Jats for the first time in 1795 in the Calcutta Native Militia. The militia would later become a part of the Bengal Army.

2. In 1857, the British formed the 14th Murray’s Jat Lancers under the name Jat Horse Yeomanry. It was a cavalry regiment consisting of 250 sepoys and 150 sowars (cavalrymen) who fought for the East India Company in the 1857 first war of independence.

3. All the men in the 14th Murray’s Jat Lancers were Jats thus making it the first all-Jat regiment.
The regiment received a battle honour and a theatre honour in their Afghan campaign of 1878-79.

4. The 14th Murray’s Jat Lancers have been featured in the iconic video game Age of Empires III: The Asian Dynasties.

5. It was the valour of the Jats which made the British government recruit them in large numbers. In 1897 more infantry units were created.
It was also the time when the British had started recruiting according to their ‘martial class’ theory.

6. Following the 1922 reforms, the British raised the 9th Jat Regiment, which was an infantry regiment.

7. The 9th Jat was so named because of its standing in the regimental hierarchy of the British Indian Army.
The Roman numeral 9 was dropped after independence but it is still used in the insignia.

8. Between 1839 and 1947, the Jat Regiment won 19 battle honours and 2 Victoria Crosses.

9. Risaldar Badlu Singh was the first from 14th Murray’s Jat Lancers (and 9th British Indian) to be honoured with the Victoria Cross.
He was attached to the 29th Lancers (Deccan Horse) when he died fighting in River Jordan in Palestine 1918 during World War I. Havildar Abdul Hafiz of 9th Jat Regiment received the same posthumously for his action in Imphal during World War II in 1944.

10. Besides 14th Murray’s Jat Lancers, Jats were also recruited in 6th Jat Light Infantry, 10th Jats, 2nd Lancer (Gardner’s Horse), 12th Pioneers and 48th Pioneers.

11. A majority of the Jats in the British Indian Army came from Rohtak and adjoining areas.

12. The Jat Regiment of the Indian Army has won 5 battle honours, 3 Ashok Chakras, 8 Maha Vir Chakras, and numerous other gallantry award.

13. Their war cry is “Jat Balwan, Jai Bhagwan” (The Jat is powerful, Victory to god!) and their motto is “Sangathan Va Veerta” (Unity And Valour).

14. There are 20 Battalions in the Jat Regiment and there are two reserve Battalions.

15. Though Jat Regiment hasn’t won a Param Vir Chakra (PVC), Colonel (later Brigadier) Hoshiar Singh Dahiya of 3 Grenadiers was a Jat.
Colonel Hoshiar Singh was honoured with the PVC for his gallantry in the Battle of Basantar during the 1971 Indo-Pak War.

Colonel Hoshiar Singh Dahiya, PVC (5 May 1937 – 6 December 1998) thecivilindia
16. Except 12th, 15th and 20th Battalions, the Jat Regiment battalions are composed of mainly the members from Jat community.

17. The Jat Regiment has participated in all military operations since India’s independence.

18. Lieutenant Colonel (later Brigadier) Desmond Hayde of 3 Jat was honoured with the MVC for his leadership in Dograi during the Indo-Pak war of 1965.
With just 500 Jat soldiers, Lt. Col. Hayde first captured the Pakistani town of Dograi and then successfully defended it against a Pakistani onslaught twice in number and backed by air power and tanks.

An artwork of Brigadier Desmond Hayde by M.F. Husain.

19. It was the Jat soldiers of the 43rd Bengal Native Infantry who were tasked with carrying the gates of Somnath Temple back to India after the Battle of Kabul in 1842.
After the victory over the Afghans, the British Indian forces removed the gates from Mahmud Ghazni’s tomb and brought them to India. The gates were originally from the Somnath Temple which Ghazni had taken with him to Afghanistan after plundering the city in the 11th century.

20. Captain Anuj Nayyar of 17 Jat was posthumously honoured with the Maha Vir Chakra for his heroic action in the Kargil War 1999.

Salute to the Jats.

18/12/2020
18/12/2020

कौन थे जाट राजा सूरजमल? जिनके जिक्र पर 'पानीपत' फिल्म का हो रहा विरोध

मराठों के साथ मिलकर मुगलों को धूल चटाने वाले इस राजा को लेकर ही फिल्म पानीपत का हरियाणा-राजस्थान में विरोध हो रहा है. कहा जा रहा है ये फिल्म राजा सूरजमल के जीवन से ही प्रेरित है. आइए जानें- इस राजा से जुड़े ये तथ्य.

राजपूत राजाओं के बीच अकेले जिस जाट महाराजा को इतिहास वीरों में गिनता रहा है, वो हैं जाट राजा सूरजमल. स्वतंत्र हिन्दू राज्य बनाने का सपना देखने वाला ये राजा कभी मुगलों के सामने नहीं झुका. मराठों के साथ मिलकर मुगलों को धूल चटाने वाले इस राजा को लेकर ही फिल्म पानीपत का हरियाणा-राजस्थान में विरोध हो रहा है. कहा जा रहा है ये फिल्म राजा सूरजमल के जीवन से ही प्रेरित है. आइए जानें- इस राजा से जुड़े ये तथ्य.

महाराजा सूरजमल का जन्म औरंगजेब की मौत वाले दिन 13 फरवरी 1707 को हुआ. उनके पिता राजा बदनसिंह ने उनका पालन पोषण किया. राजा सूरजमल को ही भरतपुर रियासत की नींव रखने का श्रेय जाता है. जो आज राजस्थान के भरतपुर शहर के नाम से जाना जाता है. साल 1733 में भरतपुर रियासत की स्थापना की थी.

फिरोजशाह कोटला तक फहराया झंडा

साल 1753 तक महाराजा सूरजमल ने दिल्ली और फिरोजशाह कोटला तक अपना राजपाठ बढ़ा लिया था. इस बात से खफा दिल्ली के नवाब गाजीउद्दीन ने सूरजमल के खिलाफ मराठा सरदारों को भड़काया और मराठों ने भरतपुर पर चढ़ाई कर दी. उन्होंने कई महीनों तक कुम्हेर के किले को घेरे रखा. बताते हैं कि आक्रमण के बावजूद मराठा भरतपुर पर कब्जा नहीं जमा सके. उल्टा हमले में मराठा सरदार मल्हारराव के बेटे खांडेराव होल्कर की मौत हो गई. लेकिन इतिहास इस बात का भी गवाह है कि मराठों ने सूरजमल से संधि कर ली थी.

बनवाया ये किला

बता दें कि सूरजमल ने ही भरतपुर में अभेद्य लोहागढ़ किला बनवाया जिसे 13 बार आक्रमण करके भी अंग्रेज हिला तक नहीं सके. मिट्टी के बने इस किले की दीवारें इतनी मोटी बनाई गई थीं कि तोप के मोटे-मोटे गोले भी इन्हें कभी पार नहीं कर पाए. यह देश का एकमात्र किला है, जो हमेशा अभेद्य रहा. इस राजा के कारण ही उस दौरान जाट शक्ति चरम पर रही.

पानीपत से ये संबंध

इतिहास के मुताबिक पानीपत के तीसरे युद्ध में मराठों का संघर्ष अहमदशाह अब्दाली से हुआ. इस युद्ध में हजारों मराठा योद्धा मारे गए. मराठों के पास रसद सामग्री भी खत्म हो चुकी थी. मराठों के सम्बंध अगर सूरजमल से खराब न हुए होते, तो इस युद्ध में उनकी यह हालत न होती. इसके बावजूद सूरजमल ने अपनी इंसानियत का परिचय देते हुए घायल मराठा सैनिकों के लिए चिकित्सा और खाने-पीने का प्रबन्ध किया. महाराजा सूरजमल 25 दिसम्बर 1763 को नवाब नजीबुद्दौला के साथ हिंडन नदी के तट पर लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए.

इसलिए हो रहा विरोध

फिल्म पानीपत में महाराजा सूरजमल के चरित्र को गलत तरीके से दिखाए जाने का आरोप लग रहा है. इसे लेकर राजस्थान में विरोध हो रहा है. इतिहासकार तर्क दे रहे हैं कि सूरजमल ने मराठा सेना के साथ आई महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान ग्वालियर, डीग और कुम्हेर के किले में रखने का सुझाव दिया था. लेकिन, उनके परामर्श को नहीं माना गया और उपेक्षा की गई, इस पर वे अलग हो गए. वहीं महाराजा सूरजमल की 14 पीढ़ी के वंशज पर्यटन मंत्री विश्वेंद्रसिंह ने भी फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि पेशवा और मराठा जब पानीपत युद्ध में घायल होकर लौट रहे थे तो महाराजा सूरजमल और महारानी किशोरी ने 6 माह तक मराठा सेना और पेशवाओं को पनाह दी थी.

17/12/2020
Want your school to be the top-listed School/college in Faridabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Jaat Area
Faridabad
121004