04/06/2025
*सरकार लाई नयी होम स्टे योजना : कमरे किराए पर दे सकेंगे, सरकार ट्रेनिंग देगी; 10 हजार रुपए तक रोजाना कमा सकते हैं*
*हरियाणा सरकार ने होम स्टे योजना शुरू की है। युवा इस योजना से अपने घर के एक हिस्से को किराए पर देकर कमाई कर सकते है।*
*हरियाणा के पयर्टन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार अब होम स्टे योजना को पूरे प्रदेश में शुरू करने जा रही है। पहले यह योजना 4 जिलों तक ही सीमित थी, लेकिन अब CM सैनी ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने को कहा है। 6 जून से इस योजना के लिए आवेदन शुरू होंगे*
*इस योजना के तहत युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी कि कैसे वे होम स्टे को संचालित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। ट्रेनिंग के लिए उम्र की बाउंडेशन लगाई गई है। 15 साल से 29 साल तक के युवा ही इसके लिए एलिजिबल होंगे।*
*बता दें कि हिमाचल प्रदेश में यह योजना चल रही है। वहां के लोग अपने घरों के कुछ कमरों को गेस्ट हाउस के रूप में किराए पर देकर 10 हजार रुपए प्रतिदिन तक कमा रहे है।*
*पहले जानिए हिमाचल में कैसे चल रही होम स्टे योजना...*
*हिमाचल में होम स्टे से बढ़ा रोजगार*
*अभी हिमाचल प्रदेश में होम स्टे की सुविधा है। यहां लोग अपने घर के कुछ कमरों को गेस्ट हाउस के रूप में किराए पर दे देते हैं। इनके रेट एक हजार से लेकर 10 हजार रुपए प्रतिदिन हैं। हिमाचल में होम स्टे पर फरवरी 2024 तक किसी प्रकार का टैक्स नहीं था.प्रहलाद। पूर्व में सभी का टूरिज्म डिपार्टमेंट के पास केवल रजिस्ट्रेशन था। मगर, अब कांग्रेस सरकार ने होम स्टे को तीन कैटेगरी सिल्वर, गोल्डन और डायमंड में बांटा है। इससे जहां सरकार को फायदा हो रहा है, वहीं युवाओं को भी रोजगार मिल रहा है।*
*सिल्वर कैटेगरी पर टैक्स नहीं, गोल्डन पर 12%*
*सिल्वर कैटेगरी में वह होम स्टे रखे गए हैं, जिनके हर कमरे का किराया 1000 रुपए या इससे कम है। इस श्रेणी के होम स्टे को टैक्स में छूट दी गई है। 1000 रुपए से अधिक 7500 रुपए तक के महंगे कमरे वाले होम स्टे गोल्डन कैटेगरी में रखे गए हैं। इन्हें हर हाल में जीएसटी नंबर लेना होता है और 12 प्रतिशत जीएसटी देना होता है।*
*डायमंड कैटेगरी पर 18 प्रतिशत जीएसटी*
*जिन होम स्टे में एक कमरे का किराया 7500 से ज्यादा है, उन्हें डायमंड कैटेगरी में रखा गया है। इन पर 18 प्रतिशत जीएसटी रखा गया है। सिल्वर कैटेगरी वाले होम स्टे के लिए घरेलू दरों पर बिजली पानी का रेट फिक्स है। जबकि गोल्डन और डायमंड कैटेगरी के होम स्टे को बिजली पानी कॉमर्शियल रेट पर मिलता है।*
*अब जानिए हरियाणा सरकार ने क्या योजना बनाई*
*4 जिलों के लिए लिया था पहले फैसला*
*सरकार ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए होम स्टे योजना को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में लिया है। योजना पहले चार जिलों पंचकूला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक सीमित थी, लेकिन अब सरकार ने इसे पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए खोल दिया है। सरकार का मानना है कि यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करेगी।*
*15 से 29 उम्र के युवा छह जून तक करें आवेदन*
*इस योजना के तहत 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं को होम-स्टे संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। ट्रेनिंग के लिए इच्छुक युवाओं से 6 जून 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया को सरल रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें।*
*ट्रेनिंग भी फ्री देगी सरकार*
*यह ट्रेनिंग पूरी तरह फ्री होगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवा भी इसमें हिस्सा ले सकें। ट्रेनिंग में होम स्टे प्रबंधन, हॉस्पिटैलिटी, स्वच्छता, ग्राहक सेवा और पर्यटन से संबंधित अन्य आवश्यक कौशल शामिल होंगे। सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय संस्कृति को पर्यटकों तक पहुंचाना है।*