06/05/2026
आज हमें Leprosy Mission द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, जिसमें मैं और Lushkary Academy प्रधानाचार्या श्रीमती कहकशा अयूब जी शामिल हुए। इस अवसर पर हम Leprosy Mission परिसर पहुँचे, जहाँ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं जैसे पानी संस्थान, दाना पानी, शांति डेवलपमेंट और दिशा संस्थान के पदाधिकारियों के साथ सार्थक एवं विचारपूर्ण संवाद हुआ।
इस बैठक में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। साथ ही, कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी साझा की गई, जिससे इस विषय में जागरूकता बढ़ाने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता Leprosy Mission के सुप्रीटेंडेंट बिनो बेरी सर एवं अजीम भाई द्वारा की गई। हम उनके अत्यंत आभारी हैं कि उन्होंने हमें इस महत्वपूर्ण मंच का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया।
बैठक के अंत में हम सभी ने यह संकल्प लिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में मिलकर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे मुद्दों पर निरंतर कार्य करेंगे तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।
यह कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करने वाला रहा ।