Exam मंत्र -Gs By Rahul sir

Exam मंत्र -Gs By Rahul sir We believe that the maximum we explore from a student's mind, the maximum positive outcome we receive. Hence to ensure your success, we constantly focu

15/09/2025

इलाहाबाद हाईकोर्ट से आने वाली समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी ( RO ARO) के सिलेबस एवं पैटर्न

👉सामान्य विज्ञान
👉भारत का इतिहास
👉भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
👉भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति
👉भारतीय कृषि, वाणिज्य और व्यापार
जनसंख्या, पारिस्थितिकी और शहरीकरण (भारत के संदर्भ में)
👉विश्व भूगोल और भूगोल और भारत के संसाधन
👉वर्तमान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाएँ
👉सामान्य बुद्धि परीक्षण
👉उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार, रहन-सहन और सामाजिक परंपराओं के बारे में विशेष ज्ञान
👉स्नातक स्तर की सामान्य अंग्रेजी
👉सामान्य हिंदी का ज्ञान
👉कंप्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान

👉इसका पिछला पेपर 2021 में हुआ था। पेपर का लेवल वनडे एग्जाम्स की तरह होता है। कुल 200 प्रश्न आते हैं 200 अंकों का पेपर होता है। इसके बाद 50 अंकों की इंग्लिश टाइपिंग होती है, जिसकी स्पीड 25 WPM से ज्यादा होनी चाहिए।

👉फाइनल कट ऑफ 250 अंकों पर,ऑब्जेक्टिव पेपर (200 अंक) + टाइपिंग (50 अंक) बनती है।

👉जो लोग इलाहाबाद हाईकोर्ट के RO ARO की तैयारी कर रहे हैं, 215 + मार्क्स का टारगेट लेकर तैयारी करें।

👉एक ऑब्जेक्टिव पेपर और टाइपिंग परीक्षा पास करके 4800 पे स्केल की समीक्षा अधिकारी अधिकारी बन सकते हैं।

💪 ख्वाब भी पूरे होंगे और वर्दी का सपना भी…ये वक़्त मेहनत का है,कल सलामी तुम्हारे नाम की होगी। 🚔🚔 UP SI भर्ती 2025 – वर्द...
12/08/2025

💪 ख्वाब भी पूरे होंगे और वर्दी का सपना भी…
ये वक़्त मेहनत का है,
कल सलामी तुम्हारे नाम की होगी।
🚔🚔 UP SI भर्ती 2025 – वर्दी बुला रही है!

पद चाहे SI नागरिक पुलिस, PAC या विशेष सुरक्षा बल का हो…
मंज़िल सिर्फ़ एक – UP Police की वर्दी और सीने पर सितारे ✨
💰 वेतनमान: ₹9300–34800 + ग्रेड पे ₹4200
📌 कुल रिक्तियां: हज़ारों पद
📍 प्रदेश भर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
आज मेहनत में पसीना बहाओ,
कल सम्मान में सीना चौड़ा होगा! 💪

03/08/2025
🐍 "सांप और लकड़हारा"(नेकी करो लेकिन समझदारी से)बहुत समय पहले की बात है। एक जंगल के किनारे एक लकड़हारा रहता था। वह मेहनती...
14/07/2025

🐍 "सांप और लकड़हारा"

(नेकी करो लेकिन समझदारी से)

बहुत समय पहले की बात है। एक जंगल के किनारे एक लकड़हारा रहता था। वह मेहनती और नेकदिल था।

एक ठंडी सुबह जब वह लकड़ियाँ काटने जंगल जा रहा था, तो उसे रास्ते में एक साँप बर्फ में ठंड से अकड़ा पड़ा मिला। साँप पूरी तरह जम चुका था और शायद मरने ही वाला था।

लकड़हारे को साँप पर दया आ गई। उसने उसे अपने कपड़े में लपेट लिया और शरीर की गर्मी से साँप को फिर से जीवित करने की कोशिश करने लगा।

कुछ ही देर में साँप को होश आया, और उसने बिना कुछ सोचे-समझे लकड़हारे की उंगली पर डंक मार दिया।

लकड़हारा दर्द से चीख पड़ा और ज़हर से उसका शरीर सुन्न होने लगा। मरते-मरते उसने साँप से कहा —

> "मैंने तुम्हारी जान बचाई, और तुमने मुझे मार दिया?"

साँप बोला:

> "मैं साँप हूँ। ज़हर फैलाना मेरा स्वभाव है। तुमने मुझसे दया की उम्मीद की, ये तुम्हारी गलती थी।”

🌟 सीख / Moral:
हर किसी पर दया दिखाना महान है,
लेकिन हर किसी पर आँख बंद करके भरोसा करना बुद्धिमानी नहीं।

> कुछ लोग आपकी अच्छाई को कमजोरी समझते हैं।
इसलिए "अंधी भलाई" से पहले "समझदारी की सोच" ज़रूरी है।

#सोचने_वाली_बात #भरोसा #नेकी_समझदारी_से

🥄 "एक ही चम्मच खीर" — एक छोटी सी प्रेरणादायक कहानी(2 मिनट में पढ़ें, जीवन भर याद रखें)बहुत समय पहले एक गांव में एक ज्ञान...
13/07/2025

🥄 "एक ही चम्मच खीर" — एक छोटी सी प्रेरणादायक कहानी

(2 मिनट में पढ़ें, जीवन भर याद रखें)

बहुत समय पहले एक गांव में एक ज्ञानी साधु पधारे। गांववालों ने उनका स्वागत किया और उनसे ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा जताई।

साधु ने कहा,
👉 “मैं जानना चाहता हूं कि इस गांव की एकता और ईमानदारी कितनी मजबूत है। कल सुबह हर घर से एक चम्मच दूध लाकर इस बर्तन में डालें।”

गांव के मुखिया ने पूरे गांव में संदेश भेजवा दिया।

अगले दिन...
जब साधु ने बर्तन देखा, तो उसमें दूध नहीं बल्कि पानी ही पानी था!
हर कोई हैरान...

साधु ने मुस्कुराते हुए कहा,
“सबने यही सोचा होगा कि मेरी एक चम्मच पानी से क्या फर्क पड़ेगा?
बाकी तो दूध लाएंगे ही...
लेकिन जब हर कोई ऐसा ही सोचने लगे — तो फिर बर्तन में दूध कहाँ से आएगा?”

---

📚 सीख:

> जब हर कोई अपना छोटा योगदान देने से कतराता है, तो समाज की बुनियाद कमजोर हो जाती है।
चाहे ईमानदारी हो, मेहनत हो या ज़िम्मेदारी — हर व्यक्ति का एक-एक कदम मायने रखता है।

🙏 आइए, दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद से शुरुआत करें।

#प्रेरणादायककहानी #सच्चीकहानी

_*स्वाधीनता की इस शुभ बेला पर सघन कलुष-कालिमामयी दासता की लौह शृंखला तोड़कर, स्वतंत्रता के नवोज्ज्वल प्रभात के दर्शन करन...
15/08/2023

_*स्वाधीनता की इस शुभ बेला पर सघन कलुष-कालिमामयी दासता की लौह शृंखला तोड़कर, स्वतंत्रता के नवोज्ज्वल प्रभात के दर्शन करने वाले क्रांतिकारी अमर वीर सपूतों को नमन करते हुए भारत के सीमाओं की रक्षा करते सभी जवानों को हम कृतज्ञता से सलाम करते हैं।*_
_आज़ादी का अर्थ आराम नहीं बल्कि आज़ाद देश को विकास की सीढ़ियों से सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाना है। *अपनी आज़ादी का जश्न मनाते समय, हमें मौजूदा चुनौतियों - असमानता, गरीबी और अशिक्षा - को भी ध्यान में रखना होगा। हम भारत देश के जिम्मेदार नागरिक के रूप में, लोकतंत्र, समानता, न्याय और विविधता में एकता के आदर्शों को कायम रखते हुए अपने राष्ट्र को आगे ले जाने की प्रतिज्ञा करते हैं।*_
_आइए हम एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का प्रण लें। राष्ट्रीय गौरव के इस अवसर को संजोएं और एक उज्जवल और समृद्ध भारत की दिशा में दृढ़ संकल्प और एकता के साथ आगे बढ़ें। साथ मिलकर, हम भारत को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ा सकते हैं और दुनिया के लिए अपने देश को प्रेरणा का प्रतीक बना सकते हैं।_
_*जय हिन्द! जय भारत!🇮🇳*_
_* INDEPENDENCE DAY🇮🇳*_

साभार उद्धृत -कहां राजा भोज- कहां गंगू तेली यह कहावत क्यों बनी ? बचपन से लेकर आज तक हजारों बार इस कहावत को सुना था कि "क...
04/08/2023

साभार उद्धृत -

कहां राजा भोज- कहां गंगू तेली

यह कहावत क्यों बनी ?

बचपन से लेकर आज तक हजारों बार इस कहावत को सुना था कि "कहां राजा भोज- कहां गंगू तेली"। आमतौर पर यह ही पढ़ाया और बताया जाता था कि इस कहावत का अर्थ अमीर और गरीब के बीच तुलना करने के लिए है।

पर भोपाल जाकर पता चला कि कहावत का दूर-दूर तक अमीरी- गरीबी से कोई संबंध नहीं है। और ना ही कोई गंगू तेली से संबंध है। आज तक तो सोचते थे कि किसी गंगू नाम के तेली की तुलना राजा भोज से की जा रही है। यह तो सिरे ही गलत है, बल्कि गंगू तेली नामक शख्स तो खुद राजा थे।

जब इस बात का पता चला तो आश्चर्य की सीमा न रही साथ ही यह भी समझ आया यदि घुमक्कड़ी ध्यान से करो तो आपके ज्ञान में सिर्फ वृद्धि ही नहीं होती बल्कि आपको ऐसी बातें पता चलती है जिस तरफ किसी ने ध्यान ही नहीं दिया होता और यह सोचकर हंसी भी आती है यह कहावत हम सब उनके लिए सबक है जो आज तक इसका इस्तेमाल अमीरी गरीबी की तुलना के लिए करते आए हैं।

इस कहावत का संबंध मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और उसके जिला धार से है। भोपाल का पुराना नाम भोजपाल हुआ करता था। भोजपाल,‌ नाम धार के राजा भोजपाल से मिला।

समय के साथ इस नाम में से "ज" शब्द गायब हो गया और नाम भोपाल बन गया।

अब बात करते हैं कहावत की! कहते हैं, कलचुरी के राजा गांगेय (अर्थात गंगू) और चालुक्य राजा तेलंग (अर्थात तेली) ने एक बार राजा भोज के राज्य पर हमला कर दिया। इस युद्ध में राजा भोज ने इन दोनों राजाओं को हरा दिया।

उसी के बाद व्यंग्य के तौर पर यह कहावत प्रसिद्ध हुई "कहां राजा भोज-कहां गंगू तेली"।

चित्र - राजा भोज की विशाल प्रतिमा भोपाल के वीआईपी रोड के पास झील में लगी हुई है।

#इतिहासनामा

18/09/2022

*सभी को स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं:*
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें:
1. बीपी: 120/80
2. पल्स: 70 - 100
3. तापमान: 36.8 - 37
4. सांस : 12-16
5. हीमोग्लोबिन: पुरुष -13.50-18
स्त्री- 11.50 - 16
6. कोलेस्ट्रॉल: 130 - 200
7. पोटेशियम: 3.50 - 5
8. सोडियम: 135 - 145
9. ट्राइग्लिसराइड्स: 220
10. शरीर में खून की मात्रा: पीसीवी 30-40%
11. शुगर लेवल: बच्चों के लिए (70-130) वयस्क: 70 - 115
12. आयरन: 8-15 मिलीग्राम
13. श्वेत रक्त कोशिकाएं WBC: 4000 - 11000
14. प्लेटलेट्स: 1,50,000 - 4,00,000

15. लाल रक्त कोशिकाएं RBC: 4.50 - 6 मिलियन.
16. कैल्शियम: 8.6 -10.3 मिलीग्राम/डीएल
17. विटामिन D3: 20 - 50 एनजी/एमएल.
18. विटामिन B12: 200 - 900 पीजी/एमएल.
*वरिष्ठ यानि 40/ 50/ 60 वर्ष वालों के लिए विशेष टिप्स:*
*1- पहला सुझाव:* प्यास न लगे या जरूरत न हो तो भी हमेशा पानी पिएं, सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं और उनमें से ज्यादातर शरीर में पानी की कमी से होती हैं। 2 लीटर न्यूनतम प्रति दिन.
*2- दूसरा सुझाव:* शरीर से अधिक से अधिक काम ले, शरीर को हिलना चाहिए, भले ही केवल पैदल चलकर, या तैराकी या किसी भी प्रकार के खेल से।
*3-तीसरा सुझाव:* खाना कम करो...अधिक भोजन की लालसा को छोड़ दें... क्योंकि यह कभी अच्छा नहीं लाता है। अपने आप को वंचित न करें, लेकिन मात्रा कम करें। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आधारित खाद्य पदार्थों का अधिक प्रयोग करें।
*4- चौथा सुझाव:* जितना हो सके वाहनका प्रयोग तब तक न करें जब तक कि अत्यंत आवश्यक न हो. आप कहीं जाते हैं किराना लेने, किसी से मिलने या किसी काम के लिए अपने पैरों पर चलने की कोशिश करें। लिफ्ट, एस्केलेटर का उपयोग करने के बजाय सीढ़ियां चढ़ें।
*5- पांचवां सुझाव* क्रोध छोड़ो, चिंता छोड़ो,चीजों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करो. विक्षोभ की स्थितियों में स्वयं को शामिल न करें, वे सभी स्वास्थ्य को कम करते हैं और आत्मा के वैभव को छीन लेते हैं। सकारात्मक लोगों से बात करें और उनकी बात सुनें।
*6- छठा सुझाव* सबसे पहले पैसे का मोह छोड़ दे
अपने आस-पास के लोगो से खूब मिलें जुलें हंसें बोलें!पैसा जीने के लिए बनाया गया था, जीवन पैसे के लिए नहीं।
*7-सातवां सुझाव* अपने आप के लिए किसी तरह का अफ़सोस महसूस न करें, न ही किसी ऐसी चीज़ पर जिसे आप हासिल नहीं कर सके, और न ही ऐसी किसी चीज़ पर जिसे आप अपना नहीं सकते।
इसे अनदेखा करें और इसे भूल जाएं।
*8- आठवां सुझाव* पैसा, पद, प्रतिष्ठा, शक्ति, सुन्दरता, जाति की ठसक और प्रभाव;
ये सभी चीजें हैं जो अहंकार से भर देती हैं. विनम्रता वह है जो लोगों को प्यारसे आपके करीब लाती है।
*9- नौवां सुझाव* अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं, तो इसका मतलब जीवन का अंत नहीं है। यह एक बेहतर जीवन की शुरुआत हो चुकी है। आशावादी बनो, याद के साथ जियो, यात्रा करो, आनंद लो। यादें बनाओ!
*10- दसवां सुझाव* अपने से छोटों से भी प्रेम, सहानुभूति ओर अपनेपन से मिलें! कोई व्यंग्यात्मक बात न कहें! चेहरे पर मुस्कुराहट बनाकर रखें !
अतीत में आप चाहे कितने ही बड़े पद पर रहे हों वर्तमान में उसे भूल जाये और सबसे मिलजुलकर रहें!

* # स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं ❤️*

Address

Devakli Bypass Sankargad Bazar
Faizabad
224001

Opening Hours

Monday 6am - 9pm
Tuesday 6am - 9pm
Wednesday 6am - 9pm
Thursday 6am - 9pm
Friday 6am - 9pm
Saturday 6am - 9pm

Telephone

6393856953

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Exam मंत्र -Gs By Rahul sir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category