29/11/2017
#रामपुरभगन (फै•ाबाद) : पुलिस उपाधीक्षक आभा पांडेय मंगलवार को #कृषकइंटरकॉलेज रामपुरभगन परिसर में शिक्षक एवं प्रेरक के रूप में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि नारी समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं। उसका योगदान अतुलनीय है। इसलिए किसी से डरने और अन्याय सहने की जरूरत नहीं है। विद्यालय के रास्ते, अपने कार्यक्षेत्र और घर व समाज में योग्य लोगों का सम्मान करें, लेकिन किसी का अनापेक्षित व्यवहार और मन की कुंठा हरगिज बर्दाश्त ना करें। उन्होंने छात्र जीवन को तपोवन बताते हुए इसे सफल और अनुकरणीय बनाने का आह्वान किया।
क्षेत्राधिकारी #बीकापुर आभा पांडेय ने छात्राओं को अपना सीयूजी नंबर देते हुए आश्वस्त किया कि कोई भी महिला, छात्रा अथवा पीड़ित उनसे सीधे बात कर अपनी समस्या से अवगत करा सकती है, जिसका तत्काल यथोचित निराकरण कराया जाएगा। प्रबंधक अवधेश पांडेय ने कहा कि नारी अस्मिता अमूल्य है, जिसका सम्मान किया जाना आवश्यक है। प्रधानाचार्य कमल कुमार तिवारी ने डीएसपी को निर्भीक और कर्मठ अधिकारी बताते हुए बालिकाओं से उनकी सीख कंठस्थ करने को कहा। प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विजय बहादुर तिवारी ने क्षेत्राधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन केके वर्मा ने किया। छात्राओं ने विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।