Pt. Deen Dayal Upadhyay Rajkiya Ashram Paddthi Vidhyalya kandhani Etawah

Pt. Deen Dayal Upadhyay Rajkiya Ashram Paddthi Vidhyalya kandhani Etawah

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pt. Deen Dayal Upadhyay Rajkiya Ashram Paddthi Vidhyalya kandhani Etawah, Community College, kandhani etawah, Etawah.

Photos from Pt. Deen Dayal Upadhyay Rajkiya Ashram Paddthi Vidhyalya kandhani Etawah's post 26/01/2026

गणतंत्र दिवस 2026 पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों की झलकियां

28/02/2025

इटावा, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिजनों के लिए अपने पाल्य को सी0बी0एस0ई0 बोर्ड, नई दिल्ली, व यू0पी0 बोर्ड प्रयागराज से निःशुल्क पढ़ाने हेतु उ0प्र0 सरकार द्वारा एक अवसर प्रदान किया जा रहा है। विदित हो जनपद इटावा में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, काँधनी,/नगला हीरालाल में दो विद्यालय संचालित हैं। काँधनी के प्रधानाचार्य, डॉ0 निर्मल चन्द्र वाजपेयी ने बताया कि उ0प्र0 शासन द्वारा प्रवेश समिति गठित करते हुए सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 06 से 11 तक प्रवेश लेने के लिए नवीन प्रवेश कार्यक्रम निर्धारित किया गया हैः-
विद्यालय प्रवेश समिति
क्र0सं0 अधिकारी का नाम व पदनाम समिति में स्थिति
1. जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्ष
2. मण्डलीय उपनिदेशक, समाज कल्याण सदस्य
3. जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य
4. प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सदस्य
5. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य
6. जिला समाज कल्याण अधिकारी सदस्य/सचिव
7. जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सदस्य
8. संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य सदस्य
प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम का विवरण
क्र0 सं0 विवरण दिनांक
1. आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि। 15.03.2025
2.परीक्षणोपरांत पात्र आवेदकों की सूची प्रकाशन की तिथि। 31.03.2025
3.प्रवेश परीक्षा आयोजन की तिथि। 27.03.2025
4.सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ 31.03.2025
इस महँगाई के दौर में उ0प्र0 सरकार द्वारा गरीबों के बच्चों को पढ़ाने हेतु स्वर्णिम अवसर प्रदान किया है, जिससे उक्त गरीब परिवारों के पाल्यों का चहुँमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है, सम्पूर्ण प्रदेश में 103 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित है, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अभिभावक, जिनकी वार्षिक आय, ग्रामीण क्षेत्र म,ें रू0-46080/- व शहरी क्षेत्र में, रू0-56460/- तक हो, उन अभिभावकों के मेधावी बच्चों के लिए भोजन, वस्त्र, पाठ्य पुस्तकें, आवासीय सुविधा पूर्णतयाः निःशुल्क है। कक्षा 06 से 11 तक प्रवेश लेने के लिए इच्छुक अभिभावक प्रवेश परीक्षा के आवेदन हेतु बेवसाइट https://ats.upsdc.gov.in/OnlineApp/Menu के माध्यम से फार्म भरे व सम्बन्धित विद्यालय में हार्ड कापी वाँछित प्रपत्रों के साथ जमा करें। अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित विद्यालय में सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। कक्षा 06,07,08,09 व 11 में काँधनी में 124 व नगला हीरालाल 177 छात्रों के प्रवेश लिए जाने है।
डॉ0 वाजपेयी ने बताया कि प्रवेश हेतु किसी भी दलाल/बिचौलिया के चक्कर में न आयें, यहाँ प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। अगर कोई दलाल आपको भ्रमित करता है तो उसकी सूचना प्रधानाचार्य/जिला प्रशासन को अवश्य दें।

ats.upsdc.gov.in

28/02/2025

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा 6,7,8,9प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन करें
https://ats.upsdc.gov.in/OnlineApp/Menu

Photos from Pt. Deen Dayal Upadhyay Rajkiya Ashram Paddthi Vidhyalya kandhani Etawah's post 15/12/2024

इटावा की ऐतिहासिक प्रदर्शनी2024 में जनरल सेक्रेटरी /उपजिलाधिकारी सदर इटावा श्री विक्रम सिंह राघव द्वारा नाट्य प्रतियोगिता में जिले प्रथम स्थान की ट्राफी व मेडल देते हुए (नाटक का शीर्षक नशा मुक्त भारत )साथ सौरभ दुबे प्रधानाचार्य सेवन हिल्स इटावा

Photos from Pt. Deen Dayal Upadhyay Rajkiya Ashram Paddthi Vidhyalya kandhani Etawah's post 19/02/2024

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कॉधनी इटावा में सीबीएसई बोर्ड 2024 परीक्षा में सम्मिलित होने से पहले कक्षा 10 व 12के छात्र को तिलक कर आशीर्वाद प्रदान करते हुए प्रधानाचार्य डॉ निर्मल चंद्र बाजपेई ।

Photos from Pt. Deen Dayal Upadhyay Rajkiya Ashram Paddthi Vidhyalya kandhani Etawah's post 15/08/2023

77 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं
डॉ निर्मल चन्द्र वाजपेई प्रधानाचार्य

28/04/2023

प्रवेश परीक्षा 2023 -24 का परिणाम आ गया है विद्यालय में संपर्क करके सफल छात्र एक सप्ताह में अपना प्रवेश लें ।

rapvetawah.com 17/08/2021

इटावा। उ0प्र0 सरकार द्वारा गरीबों के बच्चों को पढ़ाने हेतु स्वर्णिम अवसर प्रदान किया है, गरीब परिवारों के पाल्यों का चहुँमुखी विकास के लिए उ0प्र0 सरकार प्रतिबद्ध है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिजनों के लिए अपने पाल्य को सी0बी0एस0ई0 बोर्ड, नई दिल्ली, से निःशुल्क पढ़ाने हेतु उ0प्र0 सरकार द्वारा एक अवसर प्रदान किया जा रहा है। विदित हो कि जनपद इटावा में स्थित पं0दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, नगला हीरालाल/काँधनी, में दो विद्यालय संचालित हैं। काँधनी के प्रधानाचार्य, डॉ0 निर्मल चन्द्र वाजपेयी ने बताया कि उ0प्र0 शासन द्वारा प्रवेश समिति गठित करते हुए सत्र 2021-22 हेतु जिलाधिकारी महोदया, इटावा द्वारा दिनांक-16.08.2021 अनुमोदित करते हुए नवीन प्रवेश कार्यक्रम निर्धारित किया गया हैः-
प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम का विवरण
क्रम संख्या विवरण दिनांक
1 2 3
1. आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि। 28.08.2021
2. आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 28.08.2021
3. परीक्षणोपरांत पात्र आवेदकों की सूची प्रकाशन की तिथि। 31.08.2021
4. प्रवेश परीक्षा आयोजन की तिथि। 05.09.2021
5. सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ 10.09.2021
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय काँधनी/नगला हीरालाल, इटावा में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अभिभावक, जिनकी वार्षिक आय, ग्रामीण क्षेत्र म,ें रू0-46080/- व शहरी क्षेत्र में, रू0-56460/- तक हो, उन अभिभावकों के मेधावी बच्चों के लिए भोजन, वस्त्र, पाठ्य पुस्तकें, आवासीय सुविधा पूर्णतयाः निःशुल्क है। इच्छुक अभिभावक प्रवेश परीक्षा के आवेदन हेतु आवेदन पत्र विद्यालय के कार्यालय से कार्यदिवसों/वेबसाइट https://rapvetawah.com/ (केवल सर्च बार में यू0आर0एल0 को टाइप कर बेवसाइट खुलेगी) निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। अगर आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड/प्रिंट करते हैं तो हार्डकापी सम्बन्धित विद्यालय में वाँछित प्रपत्रों के साथ जमा करनी होगी। दोनों विद्यालयों के कक्षा-6 में 70-70, कक्षा-9 में 5 सीटें(नगला हीरालाल) व कक्षा-11 काँधनी में 11 सीटें एवं नगला हीरालाल में 20 सीटें रिक्त हैं। अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित विद्यालय में सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
डॉ0 वाजपेयी ने बताया कि प्रवेश हेतु आवेदन पत्र लेने से लेकर प्रवेश तक सभी सुविधाएं निःशुल्क हैं। किसी भी दलाल/बिचौलिया के चक्कर में न आयें, यहाँ प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। अगर कोई दलाल आपको भ्रमित करता है तो उसकी सूचना प्रधानाचार्य/जिला प्रशासन को अवश्य दें।

rapvetawah.com सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्र – छात्राओं को केंद्र विन्दु में रख कर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय....

Photos from Pt. Deen Dayal Upadhyay Rajkiya Ashram Paddthi Vidhyalya kandhani Etawah's post 25/06/2021

दिनांक 22/06/2021जिला समाज कल्याण अधिकारी महोदय इटावा द्वारा संस्था का निरीक्षण किया गया इनके साथ संस्था के प्रधानाचार्य डॉ निर्मल चन्द्र वाजपेई ,अभिषेक कुमार गौतम ,रामकृपाल ,अभिषेक भास्कर ,पुष्पराज ,संतोष कुमार वरिष्ठ सहायक आदि उपस्थित रहे

Photos from Pt. Deen Dayal Upadhyay Rajkiya Ashram Paddthi Vidhyalya kandhani Etawah's post 26/01/2021

72 वां गणतंत्र दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं
वंदे मातरम , जय हिंद

Want your school to be the top-listed School/college in Etawah?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Kandhani Etawah
Etawah
206001

Opening Hours

9am - 5pm