HVIC Jaswant Nagar

HVIC Jaswant Nagar Hindu Vidyalay Inter College, Jaswant Nagar, Etawah

हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के 13 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने खेलों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन ...
12/08/2025

हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के 13 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने खेलों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन और हैंडबॉल में इटावा जिले की टीम में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों के साथ-साथ विद्यालय के लिए भी गर्व का विषय है। चयनित टीमें मंडलीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कानपुर रवाना हो चुकी हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि 7 अगस्त को इटावा में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से गोपाल बाजपेई, आयुष और सूर्यांश मौर्य, जूनियर वर्ग से अमित कुमार और शिवम, जबकि सब जूनियर वर्ग से रितिक, अनस और अब्बास का चयन जिला टीम में किया गया। इनका मुकाबला 13 अगस्त को बीएनएसडी इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज, कानपुर में होगा, जहां जिले के श्रेष्ठ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इसके अलावा, 6 अगस्त को आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से अंकित कुमार, अनूप कुमार, निखिल कुमार, रेहान, समीर और राज सिंह ने अपनी जगह पक्की की। इनकी मंडलीय प्रतियोगिता 12 अगस्त को सेठ मोतीलाल खेरिया इंटर कॉलेज, कानपुर में आयोजित होगी।

प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

फ़ोटो:हैंडबॉल तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयनित बच्चे

31/07/2025

आई०जी०डी० बॉम्बे परीक्षा के आवेदन पत्र भरना शुरू।
हिन्दू विद्यालय इण्टर कॉलेज में आई०जी०डी० बॉम्बे परीक्षा के आवेदन पत्र भरना आरम्भ हो गए हैं।
यह जानकारी प्रधानाचार्य संजीव कुमार व परीक्षा प्रभारी डॉ अनिल पोरवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र 01 अगस्त 2025 से 20 अगस्त 2025 तक भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक विद्यालय आकर फॉर्म भर सकते हैं । फॉर्म भरने के लिए हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट अंक पत्र सह- प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति एवं दो फोटो लाना अनिवार्य है।

06/05/2025

हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, जसवन्तनगर

हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, जसवन्तनगर, इटावा में पढ़ने वाले कक्षा 10 के छात्र जितेंद्र कुमार ने एक ऐसा यंत्र बनाया है, जि...
07/03/2025

हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, जसवन्तनगर, इटावा में पढ़ने वाले कक्षा 10 के छात्र जितेंद्र कुमार ने एक ऐसा यंत्र बनाया है, जिसकी सहायता से बड़े आकार के पौधों को एक जगह से दूसरी जगह गड्ढा खोदकर आसानी से उगाया जा सकता है। यह यंत्र न केवल पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि पौधों को स्थानांतरित करने में भी आसानी होती है।
इस अनोखे आविष्कार के लिए जितेंद्र कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार से 10,000 रुपये का काइंस्पायर अवार्ड मिला है। यह अवार्ड उन्हें हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता प्रदीप कुमार यादव के दिशा निर्देशन में प्रोटोटाइप पर कार्य करने के लिए दिया गया है।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने इस यंत्र को बनाने के लिए कई दिनों तक मेहनत की और कई प्रोटोटाइप बनाए। उन्होंने कहा कि यह यंत्र न केवल पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि पौधों को स्थानांतरित करने में भी आसानी होती है।
शिक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि जितेंद्र कुमार का यह आविष्कार वास्तव में अनोखा है और इससे पौधों की सुरक्षा और स्थानांतरण में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि जितेंद्र कुमार की इस उपलब्धि पर हम सभी गर्व करते हैं। साभार- प्रेम कुमार शाक्य

हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल ...
20/09/2024

हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 413 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
इनमें वरिष्ठ वर्ग के छात्रों की संख्या 361 तथा कनिष्ठ वर्ग के छात्रों की संख्या 52 थी। कालेज के 20 कमरों में कुल मिलाकर प्रति कमरे 20 प्रतियोगियों के परीक्षार्थी बैठाए गए थे। हर कक्ष में कक्ष निरीक्षकों के अलावा भाविप समर्पण का एक एक पदाधिकारी अथवा सदस्य भी शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैनात था।
भाविप के वरिष्ठ पदाधिकारी उमाकांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रश्नपत्र में 40 प्रश्न थे, जिनके जवाब एक घंटे में प्रतियोगी को देने थे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर और पूरे मनोयोग से परीक्षा दी। प्रधानाचार्य संजीव कुमार प्रवक्ता डॉ. अनिल पोरवाल तथा सभी अध्यापक तथा अध्यापिकाओं का परीक्षा संपन्न करवाने में सहयोग रहा।
शाखा के सभी सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। साभार जे एस

मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयी बैडमिन्टन बालिका वर्ग में हिन्दू विद्यालय बिजेता बना। प्रदेशीय प्रतियोगिता हेतु परी शुक्ला एव...
05/09/2024

मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयी बैडमिन्टन बालिका वर्ग में हिन्दू विद्यालय बिजेता बना। प्रदेशीय प्रतियोगिता हेतु परी शुक्ला एवं सपना रानी तथा बालक वर्ग में गोपाल बाजपेई, आयुष एवं शिवम को चयनित किया गया।
मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता एसडी इण्टर कालेज, इटावा में संपन्न हुई थी उक्त प्रतियोगिता बालक/बालिका वर्ग की सीनियर, जूनियर एवं सबजूनियर में कुल 06 जनपद इ‌टावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद एवं औरैया की टीमों ने प्रतिभाग किया था। हिन्दू विद्यालय इंटर कॉलेज सीनियर बालिका वर्ग ने कानपुर मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं सीनियर बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की टीम में परी शुक्ला, सपना रानी, शुवी तथा बालक वर्ग में गोपाल वाजपेई, आयुष, शिवम एवं प्रियांशु श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। प्रदेशीय प्रतियोगिता में परी शुक्ला एवं सपना रानी तथा बालक वर्ग में गोपाल बाजपेई, आयुष एवं शिवम को चयनित किया गया। यह खिलाड़ी प्रदेशीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता अमिताभ बच्चन स्टेडियम, प्रयागराज में प्रतिभाग करेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने विजेता खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेशीय प्रतियोगिता में भी सफल होने लिए प्रेरित किया। क्रीड़ाध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह, डॉ अनिल पोरवाल, राजेश यादव, राधाकृष्ण, कुंवर, नाहर सिंह, विजय, अर्चना श्रीवास्तव, डॉ अनिल पोरवाल, संदीप कुमार कुमार समेत विद्यालय स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों की सफलता पर एवं निरन्तर प्रगति की कामना की। आभार प्रेम कुमार शाक्य।

आईजीडी बॉम्बे के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अगस्त।कला अध्यापक बनने के लिए जो छात्र-छात्राएं प्राइवेट शिक्षक आदि लोग आईज...
26/07/2024

आईजीडी बॉम्बे के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अगस्त।
कला अध्यापक बनने के लिए जो छात्र-छात्राएं प्राइवेट शिक्षक आदि लोग आईजीडी बॉम्बे का फॉर्म भरवाना चाहते हैं वह लोग हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज पहुंच कर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 तक फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और पूर्ण रूप से भरा हुआ फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। यह जानकारी प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने दी है।

देश के वैज्ञानिकों शिक्षकों तथा विज्ञान संचारको के द्वारा चलाई जा रहे स्वदेशी विज्ञान आंदोलन विज्ञान भारती के राष्ट्रीय ...
27/06/2024

देश के वैज्ञानिकों शिक्षकों तथा विज्ञान संचारको के द्वारा चलाई जा रहे स्वदेशी विज्ञान आंदोलन विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में जनपद इटावा से हिंदू विद्यालय जसवंतनगर के प्रदीप कुमार तथा जनता डिग्री कॉलेज बकेवर के कुलदीप अवस्थी ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में विश्व शांति गुंबद एमआइटी विश्वविद्यालय में प्रतिभाग किया।

हिंदू विद्यालय के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि विज्ञान के राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न विषयों पर केंद्रीय विज्ञान मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव प्रोफेसर अभय करंदीकर एनसीईआरटी के डायरेक्टर सकलानी जी नीति आयोग के सदस्य सारस्वत जी इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ जी राष्ट्रीय नवाचार फाउंडेशन के डायरेक्टर अरविंद रानाडे इत्यादि ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें। अधिवेशन में जानकारी दी गई कि आगामी दिनों में विभिन्न स्कूलों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के द्वारा चलाई जा रही स्पेस ऑन व्हील्स बस के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम देश भर में स्कूलों में चलाई जाएंगे।अधिवेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति बच्चों के लिए जादुई पिटारा मौसम परिवर्तन तथा जल संरक्षण इत्यादि विषयों पर भी विभिन्न वक्ताओ ने अपने विषय रखे तथा पैन डिस्कशन किया। विज्ञान भारती के अधिकारियों के द्वारा विभिन्न कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के बारे में अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने अधिवेशन में शिक्षकों के प्रति भाग पर प्रसन्नता जाहिर की है।

जसवंतनगर/इटावा। कुरसेना गांव के सन्नी यादव ने जेईई एडवांस परीक्षा ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर कैटेगरी में 602 रैंक से उत्तीर्ण...
09/06/2024

जसवंतनगर/इटावा। कुरसेना गांव के सन्नी यादव ने जेईई एडवांस परीक्षा ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर कैटेगरी में 602 रैंक से उत्तीर्ण की है जिससे घर में खुशी का माहौल है। सन्नी अब इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रहित में अपना योगदान देंगे।
सहकारिता विभाग में कनिष्ठ सहायक के रूप में कार्यरत सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि उनका पुत्र शुरू से ही मेधावी रहा है उसने हाईस्कूल की परीक्षा 97.2% इंटरमीडिएट की परीक्षा 95.2% अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की थी उसके बाद कोटा राजस्थान में रहकर कोचिंग ली। उसकी ऑल इंडिया रैंक भी 3339 रही है। इस सफलता पर सन्नी की मां अनीता कुमारी व उसकी छोटी बहन हाईस्कूल की छात्रा साक्षी ने भी खुशी जाहिर करते हुए मुंह मीठा कराया तथा मोहल्ले भर में मिष्ठान वितरित किया। क्षेत्र के कई शिक्षाविदों तथा गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। आभार- जसवंतनगर समाचार।

आओ करें चांद सितारों की सैर, प्राचीनतम विज्ञान है खगोल विज्ञानपुराने समय में जब लोग छतों पर सोया करते थे तो वे आसमान में...
03/06/2024

आओ करें चांद सितारों की सैर, प्राचीनतम विज्ञान है खगोल विज्ञान
पुराने समय में जब लोग छतों पर सोया करते थे तो वे आसमान में तारों की स्थिति को देखकर समय का सटीक अनुमान लगा लिया करते थे इसके पीछे खगोल विज्ञान काम करता था। पृथ्वी से परे वस्तुओं तथा घटनाओं का अध्ययन खगोल विज्ञान कहलाता है।
हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि खगोलीय वस्तुओं का सबसे पहले अध्ययन अरस्तु ने किया था।जबकि बाद में गैलीलियो नेअपने दूरबीन के माध्यम से खगोलीय पिंडों को देखने का काम किया था। भारत के प्रथम खगोल वैज्ञानिक आर्यभट्ट थे। खगोल विज्ञान पर आधारित आर्यभट्ट द्वारा लिखित पुस्तक सूर्य सिद्धांत में विभिन्न खगोलीय घटनाओं का वर्णन मिलता है। जून के महीने में विभिन्न दुर्लभ खगोलीय घटनाएं हम सभी को आसमान में रोमांचित करने वाली हैं। 3 जून को भोर में सुबह सूर्योदय से 2 घंटे पहले आसमान में ग्रहों का दुर्लभ नजारा नग्न आंखों से देखने को मिलेगा। लाल रंग का मंगल ग्रह तथा विशाल शनि खुली आंखों से देख सकते हैं। अन्य ग्रहों बुद्ध बृहस्पति यूरेनस तथा नेप्चून को देखने के लिए टेलिस्कोप अथवा बिनोक्युलर का प्रयोग करना पड़ेगा। 4 जून को बुध तथा बृहस्पति ग्रह पास पास दिखाई देंगे। 5 जून को चंद्रमा के पास प्लीएड्स नामक तारों का समूह नक्षत्र के रूप में दिखाई देगा। 10 जून को दिन के समय आसमान में उल्का पिंडों की बौछार देखने को मिलेगी। 16 जून को चंद्रमा के पास कन्या तारा मंडल का सबसे रोशन तारा स्पाइका देखने को मिलेगा। 22 जून को पूर्ण चंद्रमादिखाई देगा। 27 जून को चंद्रमा के सामने शनि ग्रह काले बिंदु के रूप में गुजरता हुआ नजर आएगा। 30 जून को पुच्छल तारा पृथ्वी के नजदीक से होकर गुजरेगा। (आभार- जसवंतनगर समाचार टीम)

27/05/2024

Golden era..
किस किसको को याद है तन मन को ठंडक और आशा से भर देने वाला ये चलचित्र।

हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव के सेवानिवृत होने पर उनका अभिनंदन एवं...
19/05/2024

हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव के सेवानिवृत होने पर उनका अभिनंदन एवं विदाई समारोह का आयोजन कॉलेज के सभागार में प्रबंध समिति और कॉलेज स्टाफ द्वारा किया गया।
अभिनंदन एवं विदाई समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि एडीआईओएस डॉ मुकेश कुमार यादव प्रबंधक राहुल गुप्ता सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति से गई।तदुपरांत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्रबंध समिति और कॉलेज स्टाफ ने सेवानिवृत्ति राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव को रामचरितमानस, राधा कृष्ण की मूर्ति, शाल उड़ा माल्यार्पण कर उनके भावी जीवन में स्वस्थ रहने हेतु शुभकामनाएं दी गई।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव एक आदर्श प्रधानाचार्य के रूप में जाने जाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हिंदू विद्यालय को शिखर पर पहुंचने के लिए ही नहीं बल्कि इटावा जिले के शिक्षा विभाग में उनके महत्वपूर्ण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।जनपद में शिक्षा के साथ खेल में भी अमूल्य योगदान के लिए शिक्षा जगत से जुड़े सभी उनके ऋणी रहेंगे। उनकी मेहनत, कर्तव्य परायणता यश और कीर्तिमान की बदौलत ही गौरवमयी राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया। शिक्षकों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। आशा है इस कॉलेज की प्रगति निरंतरता जारी रहेगी।
विशिष्ट अतिथि एडीआईओएस डॉ मुकेश कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र के अलावा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य में लीडरशिप की अद्भुत क्षमता रही है आप प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष के अलावा शिक्षक संगठनों के मार्गदर्शक रहे हैं। जरूरत पड़ने पर शिक्षा विभाग को दिए गए आपके सुझाव से सार्थक परिणाम निकले हैं। श्री यादव अद्वितीय प्रतिभा के धनी रहे हैं। प्रबंधक राहुल गुप्ता ने कहा कि आप केवल सेवा मुक्त हुए हैं। आशा है जरूरत पड़ने पर कॉलेज को आपका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में सेवा मुक्त होने के बाद आप जैसे व्यक्तित्व की सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने कॉलेज की प्रसिद्धि को बनाए रखने का भरोसा दिलाया। प्रवक्ता राजेश यादव ने सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य के कॉलेज के प्रथम दिन से उन्नयन तक उनके संघर्ष कर्तव्य परायणता पर विस्तृत प्रकाश डाला। संचालन शिक्षक राधाकृष्ण ने किया।
इस अवसर पर प्रबंध समिति के जितेंद्र नाथ गुप्ता, प्रेमनाथ गुप्ता, शांतनु गुप्ता आनंद गुप्ता, विनोद यादव, संजीव गुप्ता, सुधांशु गुप्ता समेत कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Address

Etawah
206245

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HVIC Jaswant Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category