13/08/2025
*आज दिनांक – 13/08/2025, दिन – बुधवार को पंडित लक्ष्मी नारायण ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन - इटावा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया l*
*जिसमें कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने "कन्हैया (कान्हा)" के रूप में दही हांडी फोड़ी तत्पश्चात छात्र एवं छात्राओं द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया l*
*जिसमे छात्र-छात्राओं द्वारा जन्मोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के धार्मिक नृत्य एवं झांकियां प्रस्तुत की गई l*
*जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक महोदय - श्री रविंद्र चौधरी, उपप्रबंधक महोदय - श्री अल्केश चौधरी, निदेशक महोदय - श्री प्रखर तिवारी एवं प्रधानाचार्य महोदया - विभा चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष - शिवम चौधरी, को-ऑर्डिनेटर - अमित चौधरी एवं समस्त अध्यापकगण व नन्हे - मुन्ने विद्यार्थीगण मौजूद रहे।*